recent posts

सहयोग कैसे हासिल किया जाए - ऑडियो बुक SEHYOG KAISE HASIL KIYA JAYE - Audio Book How to gain cooperation - Audio Book . From - LOK VYAVHAR BOOK - Audio Book

  

https://www.youtube.com/@shivavoicelibrary
 

सहयोग कैसे हासिल किया जाए - ऑडियो बुक

SEHYOG KAISE HASIL KIYA JAYE - Audio Book

How to gain cooperation - Audio Book   .

From - LOK VYAVHAR BOOK  - Audio Book 

 ------------------------------------------------

  

 

------------------------------------------------

www.youtube.com/@shivavoicelibrary

------------------------------------------------

https://www.facebook.com/profile.php?id=61582814052126

------------------------------------------------

https://www.instagram.com/shivavoicelibrary/

------------------------------------------------

https://shivabooklibrary.blogspot.com/

------------------------------------------------

लोक व्यवहार, प्रभावशाली व्यक्तित्व की कला

------------------------------------------------

हैल्लो दोस्तो, नमस्कार, आदाव,

स्वागत है आपका मेरे चैनल शिवा वॉयस लाइब्रेरी में

आज आपको लोक व्यवहार पुस्तक के

नए  चैपटर   जिसका नाम है

-----

सहयोग कैसे हासिल किया जाए - की ऑडियो बुक

------

के बारे में बताने जा रहे हैं

आईये शुरू करते हैं।

इस चैपटर की ऑडियो बुक   

---

सहयोग कैसे हासिल किया जाए

---

 

दूसरे व्यक्तियों के विचारों के बजाय हम सभी को अपने विचारों पर ज्यादा विश्वास होता है। इसलिए इसमें समझदारी नहीं है कि हम अपने विचारों को दूसरों के गले से नीचे उतारने के लिए अपना पूरा जोर लगा दें। इसके बजाय क्या यह बेहतर नहीं होगा कि हम सिर्फ सुझाव दें- और सामने वाले व्यक्ति को निष्कर्ष सोचने दें।

 

एडॉल्फ़ सेल्ट्ज़ ऑटोमोबाइल शोरूम के सेल्स मैनेजर हैं और मेरे एक कोर्स के विद्यार्थी हैं। उनके सामने अचानक यह समस्या आ गई कि उन्हें हताश और विखरे हुए ऑटोमोबाइल सेल्समैनों के समूह में उत्साह फेंकना पड़ा। उन्होंने एक सेल्स मीटिंग बुलाई और सेल्समैनों से पूछा कि वे कंपनी से क्या-क्या चाहते हैं? उनके विचार सुनते समय उन्होंने सुझावों को ब्लैकबोर्ड पर लिख लिया। इसके बाद उन्होंने कहा, "आप मुझसे जो चाहते हैं, वह सब आपको मिलेगा। अब मैं आपसे यह जानना चाहता हूँ कि मुझे आपसे क्या अपेक्षाएँ रखनी चाहिए।" जवाब जल्दी और तेज़ी से आए : वफ़ादारी, ईमानदारी, टीमवर्क, हर दिन आठ घंटे मन लगाकर काम करना, उत्साह, जोश इत्यादि। मीटिंग एक नई प्रेरणा, एक नई आशा के साथ ख़त्म हुई। एक सेल्समैन ने तो चौदह घंटे रोज़ काम करने का वादा किया। और मिस्टर सेल्टज़ ने मुझे बताया कि इस मीटिंग के बाद उनकी कंपनी की बिक्री बहुत बढ़ गई।

 

मिस्टर सेल्ट्ज़ बताते हैं, "इन लोगों ने मुझसे एक तरह का नैतिक समझौता किया था। जब तक मैं अपनी तरफ़ के वादे पर कायम रहेगा, इन लोगों को भी अपने वादे पर क़ायम रहना होगा। उनकी इच्छाओं को पूछना वह जादुई तरीका था, जिसने कमाल कर दिया।'

 

कोई भी इस बात को पसंद नहीं करता कि उसे कुछ बेचा जाए या उसे कछ समझाया जाए। हम सब इस बात को पसंद करते हैं कि हम खुद कोई बात सोच या अपने मन से कोई चीज़ खरीदने का फैसला करें। हमें अपनी इच्छाओं, अपने विचारों के हिसाब से काम करना अच्छा लगता है।

 

यूजीन वेसन का उदाहरण लें। उन्होंने यह सच्चाई जानने से पहले हज़ारों डॉलर का कमीशन गँवा दिया था। मिस्टर वेसन स्टाइलिस्ट्स और टेक्सटाइल निर्माताओं को स्केच बेचा करते थे। मिस्टर बेसन तीन साल से हर सप्ताह न्यूयॉर्क के एक नामी स्टाइलिस्ट के पास जा रहे थे। मिस्टर वेसन ने कहा, "हालाँकि उसने मुझसे मिलने से कभी मना नहीं किया, परंतु उसने मेरा कोई स्केच नहीं ख़रीदा। वह हमेशा मेरे स्केच को बहुत ध्यान से देखता था और इसके बाद कहता था : 'नहीं, वेसन, मुझे लगता है कि यह स्केच हमारे काम नहीं आएँगे।'"

 

150 बार असफल होने के बाद वेसन ने महसूस किया कि शायद उसका दिमाग़ ठीक से काम नहीं कर रहा है, इसलिए उसने एक सप्ताह तक मानवीय व्यवहार को प्रभावित करने की कला पर हो रहे एक कोर्स में हिस्सा लिया ताकि उसे नए विचार मिल सकें और उसमें नया उत्साह जाग सके।

 

उसने अपनी सीखे हुए नए तरीके पर अमल करने का फैसला किया। एक दिन वह अपने हाथ में आधा दर्जन अधबने स्केच लेकर ख़रीदार के ऑफ़िस में पहुँचा और कहा, "मैं आपसे मदद चाहता हूँ। मेरे पास कुछ अधूरे स्केच हैं। क्या आप मुझे बताएँगे कि आप इन्हें किस तरह बनवाना चाहते हैं ताकि यह आपके काम आ सकें ?"

 

ख़रीदार ने बिना कुछ कहे कुछ देर तक स्केचों की तरफ़ देखा और अंत में उसने कहा, "आप इन स्केचों को छोड़ जाएँ और कुछ दिन बाद आकर मिलें।"

 

वेसन तीन दिन बाद मिलने गया। खरीदार ने उसे जो सुझाव दिए थे उनके हिसाब से उसने स्केच पुरे किए और नतीजा पह निकला कि सभी स्केच स्वीकार कर लिए गए।

 

इसके बाद खरीदार ने वेसन को बहुत से स्केचों का ऑर्डर दिया और मिस्टर वेसन ने वे सभी स्केच भी उसी के विचारों की मदद से बनाए। मिस्टर वेसन का कहना था, "मैं तब तक इसलिए असफल होता रहा क्योंकि मैं उसे अपनी मनचाही चीज बेचना चाहता था। मैं उसे वह बेचना चाहता था जो मुझे लगता था कि उसे खरीदना चाहिए। फिर मैंने अपनी शैली पूरी तरह बदल डाली। मैंने उससे उसके विचार पूछे। इससे उसे ऐसा लगा जैसे वह खुद ही डिज़ाइन बना रहा हो। और एक तरह से ऐसा ही हो रहा था। मुझे उत्ते स्केच बेचने नहीं पड़े। उसने अपने आप स्केच खरीदे।"

 

सामने वाले व्यक्ति को यह अनुभव कराना कि यह विचार उसी का है, बिज़नेस और राजनीति में भी काम करता है और पारिवारिक जीवन में भी। ओक्लाहामा के पॉल एम. डेविस ने अपनी क्लास को बताया कि उन्होंने किस तरह इस सिद्धांत पर अमल किया :

 

"मेरे परिवार और मैंने एक बहुत बढ़िया वैकेशन ट्रिप का आनंद लिया। मैं हमेशा से ऐतिहासिक स्थानों पर घूमने का सपना देखा करता था जैसे गेटिसबर्ग में गृहयुद्ध की रणभूमि, फिलाडेल्फिया में इंडिपेंडेंस हॉल और हमारे देश की राजधानी। मैं जहाँ जाना चाहता या उनमें वैली फोर्ज, जेम्सटाउन और विलियम्सबर्ग भी शामिल थे।

 

"मार्च में मेरी पत्नी नैन्सी ने कहा कि गर्मियों में उसके हिसाब से न्यू मैक्सिको, एरिज़ोना, कैलिफ़ोर्निया, नेवादा इत्यादि पश्चिमी राज्यों का भ्रमण करना ठीक रहेगा। वह कई सालों से इन जगहों पर जाना चाहती थी। ज़ाहिर था कि यह दोनों ट्रिप एक साथ नहीं हो सकती थीं।

 

"हमारी बेटी एन ने जूनियर हाई स्कूल में अमेरिकी इतिहास में हाल ही में कोर्स पूरा किया था और वह अपने देश के विकास को आकार देने वाली घटनाओं में बहुत रुचि रखती थी। मैंने उसमे पूछा कि क्या वह हमारे अगले वैकेशन में उन जगहों की यात्रा करना चाहेगी जिनके बारे में उसने केवल किताबों में पढ़ा है। उसने कहा कि अगर ऐसा होता है तो उसे बहुत खुशी होगी।

 

"इस चर्चा के दो दिन बाद जब हम डिनर टेबल पर बैठे तो नैन्सी ने घोषणा की कि यदि हम सब सहमत हों तो इन गर्मियों के वैकेशन में पूर्वी राज्यों का भ्रमण कर लिया जाए, क्योंकि यह एन के लिए बहुत ही रोमांचक यात्रा होगी और हम सबको भी इसमें मज़ा आएगा। हम तत्काल सहमत हो गए।"

 

इसी मनोवैज्ञानिक तकनीक का प्रयोग एक एक्स-रे निर्माता ने किया। ब्रुकलिन के एक बड़े अस्पताल में एक्स-रे मशीन की ज़रूरत थी। यह अस्पताल अमेरिका में सबसे अच्छा एक्स-रे डिपार्टमेंट कहलाने के लिए सबसे आधुनिक उपकरण लगवाना चाहता था। एक्स-रे डिपार्टमेंट के प्रभारी डॉक्टर एल. के पास बहुत से सेल्समैन आ-आकर अपनी कंपनी की मशीनों की तारीफ़ करते थे।

 

परंतु एक निर्माता ज़्यादा चतुर था। वह मानव स्वभाव के बारे में अपने प्रतिद्वंद्वियों से ज़्यादा जानता था। उसने डॉक्टर एल. को इस तरह का एक पत्र लिखा :

 

हमारी फैक्ट्री ने हाल ही में एक नई एक्स-रे मशीन बनाई है। यह मशीनें अभी हाल हमारे ऑफ़िस में आई हैं। हम जानते हैं कि यह मशीन निर्दोष नहीं होगी। हम इसमें सुधार करना चाहते हैं। हम आपके आभारी होंगे यदि आप आकर इस मशीन को देखें और हमें बताएँ कि हम इसे आपके व्यवसाय के लिए किस तरह अधिक उपयोगी और बेहतर बना सकते हैं। मैं जानता हूँ कि आप व्यस्त हैं, इसलिए मैं आपको लेने के लिए आपके कहे समय पर गाड़ी भिजवा दूँगा।

 

डॉक्टर एल. ने हमारी क्लास के सामने यह घटना सुनाते हुए कहा, "यह पत्र मिलने पर मुझे आश्चर्य हुआ। मैं आश्चर्यचकित भी था और खुश भी। पहली बार किसी एक्स-रे मशीन निर्माता ने मुझसे सलाह मौगी थी। इससे मुझे ऐसा लगा जैसे मैं महत्वपूर्ण था। मैं आ सप्ताह बहुत व्यस्त था, परंतु मैंने एक डिनर अपॉइंटमेंट कैंसल कर दिया और मशीन देखने चला गया। मशीन को मैंने जितने ध्यान से देखा, उतना ही में इस नतीजे पर पहुंचा कि यह मशीन चहुत अच्छी थी।

 

"किसी ने मुझे यह मशीन बेचने की कोशिश नहीं की थी। मुझे महसूस हुआ जैसे अस्पताल के लिए वह उपकरण खरीदने का विचार मेरा ही था। मैंने इसकी अच्छी क्वालिटी के कारण इसे खरीदा था।"

 

राल्फ़ वॉल्डो इमर्सन ने अपने निबंध "सेल्फ-रिलायंस" में कहा है, "हर महान काम में हम अपने नकारे हुए विचारों को पहचान लेते हैं। वे एक विशिष्ट गरिमा के साथ हमारी ओर लौटते हैं।"

 

जब वुडरो विल्सन व्हाइट हाउस में थे, तब कर्नल एडवर्ड एम. हाउस राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मामलों में काफी दखल रखते थे। विल्सन कर्नल हाउस की गोपनीय सलाह और परामर्श पर जितने निर्भर थे, उतने अपनी कैबिनेट के मंत्रियों पर भी नहीं थे।

 

कर्नल प्रेसिडेंट को प्रभावित करने के लिए कौन सा तरीका इस्तेमाल करते थे ? सौभाग्य से हमें यह बात पता है, क्योंकि हाउस ने खुद यह बात आर्थर डी. हाउडन स्मिथ को बताई थी जिन्होंने इसका ज़िक्र द सैटरडे ईवनिंग पोस्ट में छपे अपने लेख में किया है।

 

"जब मैंने प्रेसिडेंट को अच्छे से जान लिया," हाउस ने कहा, "तो मैंने यह भी जान लिया कि उनसे अपनी बात मनवाने का सबसे अच्छा तरीक़ा है किसी विचार को उनके सामने हल्के-फुल्के ढंग से बता देना जिससे उनके मन में इसके प्रति रुचि जाग जाए, ताकि वे खुद इसके बारे में सोचने लगें। पहली बार तो ऐसा संयोगवश हुआ था। मैं व्हाइट हाउस में गया था और मैंने उनके सामने एक ऐसी नीति का प्रस्ताव रखा था जिस पर वे उस वक़्त असहमत थे। कई दिनों के बाद डिनर टेबल पर उन्होंने मेरे सामने मेरे ही सुझाव को इस तरह रखा जैसे वह सुझाव उन्हीं के दिमाग से निकला हो। मैं हैरान रह गया।

 

क्या हाउस ने प्रेसिडेंट को टोककर यह कहा, "यह आपका विचार नहीं है। यह तो मेरा विचार है।" नहीं, हाउस ने ऐसा कुछ नहीं किया। वे बहुत बुद्धिमान थे। उन्हें श्रेय लेने की परवाह नहीं थी। वे तो परिणाम चाहते थे। इसलिए उन्होंने विल्सन को यह लगने दिया जैसे यह उन्हीं का विचार हो। हाउस इससे भी आगे बढ़ गए। उन्होंने विल्सन को इन विचारों के लिए सार्वजनिक रूप से भी श्रेय दिया।

 

हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि हम जिन लोगों के संपर्क में आते हैं वे सभी उतने ही मानवीय हैं जितने कि वुडरो विल्सन थे। इसलिए हमें कर्नल हाउस की तकनीक का प्रयोग करना चाहिए।

 

एक बार न्यू ब्रन्सविक के सुंदर कनाडाई प्रदेश के एक व्यक्ति ने इसी तकनीक का प्रयोग मुझ पर किया और उसने मुझे अपना ग्राहक बना लिया। एक वार में न्यू ब्रन्सविक में फ़िशिंग और केनोइंग करने की योजना बना रहा था। इसलिए मैंने दूरिस्ट ब्यूरो से कैंपों की जानकारी चाही। स्पष्ट था कि मेरा नाम और पता मेलिंग लिस्ट में डाल दिया गया था। मेरे पास बहुत से कैंप मालिकों के पत्र, बुकलेट और छपे हुए प्रशंसा के कोटेशन आ गए। मैं उलझन में था। मुझे समझ में नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूँ। तभी एक कैंप मालिक ने चतुराई से काम लिया। उसने मुझे न्यूयॉर्क के बहुत से लोगों के नाम और टेलीफ़ोन नंबर लिखकर भिजवा दिए और मुझसे कहा कि मैं उनसे फ़ोन करके पूछ सकता हूँ कि उसकी व्यवस्था कैसी है।

 

संयोग से मैं उस सूची में से एक व्यक्ति को पहचानता था। मैंने उसे फ़ोन करके उसका अनुभव पूछा, और इसके बाद मैंने कैंप के मालिक को अपने पहुँचने का टेलीग्राम कर दिया। दूसरे लोग मुझे अपनी सेवाएँ बेचने की कोशिश कर रहे थे। इस व्यक्ति ने मुझे सेवाएँ ख़रीदने के लिए विवश कर दिया। इसीलिए वह कैंप वाला जीत गया।

 

ढाई हज़ार साल पहले लाओ त्से नामक चीनी दार्शनिक ने कुछ ऐसी बातें कही थीं, जिन पर इस पुस्तक को पढ़ने वाले अमल कर सकते हैं, "नदियाँ और समुद्र सैकड़ों पहाड़ी धाराओं का पानी सिर्फ इसलिए ग्रहण करते हैं क्योंकि वे अपने आपको उनसे नीचे रखते हैं। इसी वजह से वे पहाड़ी झरनों पर शासन कर पाते हैं। इसी तरह संत भी अपने आपको इंसानों से नीचे रखते हैं ताकि वे उनसे ऊपर उठ सकें; उनसे पीछे रखते हैं ताकि वे उनसे पहले रह सकें। इसी कारण हालाँकि संत इंसानों से ऊपर होता है परंतु इंसानों को उससे तकलीफ़ नहीं होती, हालाँकि वह उनसे पहले होता है परंतु इंसानों को उससे कोई कष्ट नहीं होता।"

 

-------------

यह था इस चैप्टर का

-------------

सिद्धांत 7

दूसरे व्यक्ति को यह लगने दें कि यह विचार उसी का है।

-----------------

और दोस्तो ये था आज का चैपटर

और अब मिलते हैं अगले नए चैपटर के साथ, नई विडियों में,

तब तक के लिए आपका धन्यावाद, नमस्कार, जय हिन्द, जय भारत

-----------------

 

Hello friends, Namaste, Aadab,

Welcome to my channel Shiva Voice Library.

Today we are going to tell you about the new chapter of the book "How to Win Friends and Influence People,"

which is called:

-----

How to Gain Cooperation - Audio Book

------

Let's begin.

The audio book of this chapter

---

How to Gain Cooperation

---

 

We all have more faith in our own ideas than in the ideas of others. Therefore, it is not wise to try to force our ideas down other people's throats. Instead, wouldn't it be better to simply offer suggestions—and let the other person think of the conclusion?

 

Adolph Seltz is a sales manager at an automobile showroom and a student in one of my courses. He suddenly faced the problem of having to instill enthusiasm in a group of discouraged and disorganized automobile salesmen. He called a sales meeting and asked the salesmen what they wanted from the company. As he listened to their ideas, he wrote the suggestions on the blackboard. Then he said, "You will get everything you want from me. Now I want to know what expectations I should have of you." The answers came quickly and rapidly: loyalty, honesty, teamwork, working diligently eight hours a day, enthusiasm, zeal, etc. The meeting ended with a new inspiration, a new hope. One salesman even promised to work fourteen hours a day. And Mr. Seltz told me that after this meeting, his company's sales increased significantly.

 

Mr. Seltz says, "These people made a kind of moral agreement with me. As long as I keep my end of the bargain, these people will also have to keep their promises. Asking for their desires was the magic formula that worked wonders." Nobody likes to be sold something or to be told what to do. We all prefer to think for ourselves and make our own decisions about what to buy. We like to act according to our own desires and ideas.

 

Take the example of Eugene Wesson. He lost thousands of dollars in commissions before he learned this truth. Mr. Wesson sold sketches to stylists and textile manufacturers. For three years, Mr. Wesson had been visiting a prominent New York stylist every week. Mr. Wesson said, "Although he never refused to see me, he never bought a single sketch. He would always look at my sketches very carefully and then say, 'No, Wesson, I don't think these sketches will work for us.'"

 

After 150 failures, Wesson realized that perhaps his approach was flawed, so he enrolled in a week-long course on the art of influencing human behavior to gain new insights and renewed enthusiasm.

 

He decided to put his newly learned techniques into practice. One day, he arrived at the buyer's office with half a dozen unfinished sketches in his hand and said, "I need your help. I have some unfinished sketches. Could you tell me how you would like them completed so that they would be useful to you?"

 

The buyer looked at the sketches for a while without saying anything, and finally, he said, "Leave these sketches with me and come back in a few days."

Wesson went back three days later. He had completed the sketches according to the buyer's suggestions, and the result was that all the sketches were accepted.

 

The buyer then ordered many more sketches from Wesson, and Mr. Wesson created all of them using the buyer's ideas. Mr. Wesson said, "I had been failing because I was trying to sell him what I wanted to sell him. I was trying to sell him what I thought he should buy. Then I completely changed my approach. I asked him for his ideas. This made him feel as if he were designing the product himself. And in a way, he was. I didn't have to sell him the sketches. He bought them himself."

 

Making the other person feel that the idea is their own works in business and politics, and also in family life. Paul M. Davis of Oklahoma told his class how he applied this principle:

 

"My family and I enjoyed a wonderful vacation trip. I had always dreamed of visiting historical places such as the Civil War battlefield at Gettysburg, Independence Hall in Philadelphia, and our nation's capital.  Among the places I wanted to visit were Valley Forge, Jamestown, and Williamsburg.

 

"In March, my wife Nancy suggested that a trip to the western states—New Mexico, Arizona, California, Nevada, etc.—would be ideal for the summer. She had wanted to visit these places for years. Obviously, both trips couldn't be taken at the same time." “Our daughter, Ann, had recently completed a course in American history in junior high school and was very interested in the events that shaped the development of our country. I asked her if she would like to visit some of the places she had only read about in books on our next vacation. She said she would be thrilled if that were possible.

“Two days after this discussion, as we were sitting at the dinner table, Nancy announced that if we all agreed, we should take a trip to the Eastern states during our summer vacation, as it would be a very exciting trip for Ann and we would all enjoy it. We immediately agreed.”

 

The same psychological technique was used by an X-ray manufacturer. A large hospital in Brooklyn needed an X-ray machine. This hospital wanted to install the most modern equipment in order to have what it considered the best X-ray department in America.  Dr. L., the head of the X-ray department, was constantly being approached by salesmen praising their companies' machines.

 

But one manufacturer was more astute. He understood human nature better than his competitors. He wrote Dr. L. a letter that went something like this:

 

“Our factory has recently developed a new X-ray machine. These machines have just arrived at our office. We know that this machine is not perfect. We want to improve it. We would be grateful if you would come and look at the machine and tell us how we can make it more useful and better suited to your needs. I know you are busy, so I will send a car to pick you up at whatever time you specify.”

--

Dr. L. recounted this incident to our class, saying, "I was surprised to receive this letter. I was both surprised and pleased. It was the first time an X-ray machine manufacturer had asked me for advice. It made me feel important. I was very busy that week, but I canceled a dinner appointment and went to see the machine. The more carefully I examined it, the more convinced I became that it was an excellent machine.

 

"No one tried to sell me the machine. I felt as if the idea of ​​buying the equipment for the hospital was entirely my own. I bought it because of its superior quality."

 

Ralph Waldo Emerson, in his essay "Self-Reliance," said, "In every work of genius we recognize our own rejected thoughts: they come back to us with a certain alienated majesty."

 

When Woodrow Wilson was in the White House, Colonel Edward M. House wielded considerable influence in national and international affairs. Wilson relied more on Colonel House's confidential advice and counsel than he did on his own cabinet ministers.

 

What method did the Colonel use to influence the President? Fortunately, we know, because House himself told Arthur D. Howden Smith, who recounted it in an article in The Saturday Evening Post.

 

"When I got to know the President well," House said, "I learned that the best way to get him to accept an idea was to casually mention it to him in such a way that it would pique his interest, so that he would begin to think about it himself. The first time it happened was by accident. I went to the White House and suggested a policy to him with which he disagreed at the time. Several days later, at the dinner table, he brought up my suggestion as if it were his own idea. I was astonished." Did House interrupt the President and say, "That's not your idea. That's my idea"? No, House didn't do anything of the kind. He was too wise for that. He didn't care about getting the credit. He wanted results. So he let Wilson think it was his own idea. House went even further. He publicly gave Wilson credit for these ideas.

 

We should remember that the people we deal with are just as human as Woodrow Wilson was. Therefore, we should use Colonel House's technique.

 

Once, a man from the beautiful Canadian province of New Brunswick used this technique on me and made me his customer. I was planning a fishing and canoeing trip to New Brunswick. So I wrote to the tourist bureau for information about camps. Apparently, my name and address were put on a mailing list. I received letters, booklets, and printed testimonials from many camp owners. I was confused. I didn't know what to do. Then one camp owner cleverly took a different approach. He sent me a list of names and telephone numbers of people in New York and suggested that I call them and ask about their experiences with his camp.

 

Incidentally, I recognized one of the names on the list. I called him, asked about his experience, and then telegraphed the camp owner that I was coming. The other people were trying to sell me their services. This man made me want to buy his services. That's why he won. Two and a half thousand years ago, a Chinese philosopher named Lao Tzu said some things that those who read this book can put into practice: "Rivers and seas receive the water of hundreds of mountain streams only because they keep themselves below them. This is why they are able to rule over the mountain streams. Similarly, the sage places himself below others so that he may rise above them; he puts himself behind them so that he may be ahead of them. For this reason, although the sage is above others, people do not feel burdened by him; although he is ahead of them, people do not feel any discomfort from him."

 

-------------

This was the end of this chapter.

-------------

Principle / Rule -7

Let the other person feel that the idea is his or hers.

-----------------

And friends, that was today's chapter.

And now we'll meet again with the next new chapter, in a new video.

Until then, thank you, Namaskar, Jai Hind, Jai Bharat.

-----------------


 

सहयोग कैसे हासिल किया जाए - ऑडियो बुक SEHYOG KAISE HASIL KIYA JAYE - Audio Book How to gain cooperation - Audio Book . From - LOK VYAVHAR BOOK - Audio Book  सहयोग कैसे हासिल किया जाए - ऑडियो बुक  SEHYOG KAISE HASIL KIYA JAYE - Audio Book  How to gain cooperation - Audio Book   .  From - LOK VYAVHAR BOOK  - Audio Book Reviewed by Shiv Rana RCM on जनवरी 21, 2026 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.