शिकायतों से निपटने का आसान तरीक़ा - ऑडियो बुक SHIKAYATON SE NIPATNE KA ASSAN TARIKA - Audio Book An easy way to handle complaints - Audio Book . From - LOK VYAVHAR BOOK - Audio Book
शिकायतों से निपटने का आसान तरीक़ा - ऑडियो बुक
SHIKAYATON SE NIPATNE KA ASSAN TARIKA - Audio Book
An easy way to handle complaints - Audio Book .
From - LOK VYAVHAR BOOK - Audio Book
------------------------------------------------
www.youtube.com/@shivavoicelibrary
------------------------------------------------
https://www.facebook.com/profile.php?id=61582814052126
------------------------------------------------
https://www.instagram.com/shivavoicelibrary/
------------------------------------------------
https://shivabooklibrary.blogspot.com/
------------------------------------------------
लोक व्यवहार, प्रभावशाली व्यक्तित्व की कला
------------------------------------------------
----------------------
हैल्लो दोस्तो, नमस्कार, आदाव,
स्वागत है आपका मेरे चैनल शिवा वॉयस लाइब्रेरी में
आज आपको लोक व्यवहार पुस्तक के
नए चैपटर जिसका नाम है
-----
शिकायतों से निपटने का आसान तरीक़ा - की ऑडियो बुक
------
के बारे में बताने जा रहे हैं
आईये शुरू करते हैं।
इस चैपटर की ऑडियो बुक
---
शिकायतों से निपटने का आसान तरीक़ा
---
ज़्यादातर लोग दूसरों से अपनी बात मनवाने के लिए बहुत ज्या बोलते हैं। इसके बजाय आपको सामने वाले को ज़्यादा बोलने का मौक़ा देना चाहिए। वे अपने बिज़नेस और अपनी समस्याओं के बारे में आपसे ज्यादा जानते हैं। इसलिए आप उनसे सवाल पूछिए। उन्हें अपनी बात कहने दीजिए।
अगर आप उनसे असहमत हों, तो आपमें यह इच्छा जाग सकती है कि आप उनकी बात बीच में ही काट दें। परंतु ऐसा बिलकुल न करें। यह एक ख़तरनाक आदत है। चूँकि उनके दिमाग़ में बहुत से विचार होते हैं जिन्हें वे व्यक्त करना चाहते हैं, इसलिए वे आपकी बातों पर ध्यान नहीं देंगे। उचित यही होगा कि आप उनकी बात धैर्य और ध्यान से सुनें। इस बारे में गंभीर रहें। उन्हें अपने विचारों को पूरी तरह से व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करें।
क्या यह तरीक़ा बिज़नेस में काम आता है ? आइए देखते हैं। यहाँ एक सेल्समैन की कहानी है, जिसे मजबूरन चुप रहना पड़ा।
अमेरिका के एक बड़े ऑटोमोबाइल निर्माता को साल भर के लिए अपहोल्स्ट्री फैब्रिक्स की ज़रूरत थी। तीन महत्वपूर्ण निर्माताओं ने अपने सैंपल भेजे। मोटर कंपनी के एक्ज़ीक्यूटिव्ज़ ने उनकी जाँच की। इसके बाद हर निर्माता को एक नोटिस भेजा गया कि एक निश्चित दिन उन्हें अवसर दिया जाएगा ताकि वे अपने कॉन्ट्रेक्ट पर अंतिम विवरण दे सकें।
प्रतिनिधि निश्चित दिन उपस्थित हुए। संयोग से जी.बी. आर. नामक विस्तृत विवरण देने के लिए तीनों कंपनियों के निर्माताओं के प्रतिनिधि को लैरिंगाइटिस का सीरियस अटैक पड़ गया और उसका गला खराब हो गया। "जब कॉन्फ्रेंस में एक्ज़ीक्यूटिव्ज़ के सामने बोलने की मेरी बारी आई." मिस्टर आर. ने मेरी क्लास में यह प्रसंग सुनाया, "तो मेरी आवाज़ नहीं निकल रही थी।
मैं मुश्किल से फुसफुसा पा रहा था। मुझे एक कमरे में ले जाया गया और मैंने वहाँ पर अपने आपको टेक्सटाइल इंजीनियर, परचेज़िंग एजेंट, सेल्स डायरेक्टर तथा कंपनी के प्रेसिडेंट के सामने खड़ा पाया। मैं बोलने के लिए खड़ा हुआ, और मैंने बहादुरीपूर्वक अपनी बात रखने की कोशिश की, परंतु मैं कुछ शब्दों से ज़्यादा नहीं बोल पाया।
"वे सब लोग एक टेबल के चारों तरफ़ बैठे हुए थे, इसलिए मैंने एक काग़ज़ पर लिख दिया, 'मेरा गला ख़राब है। मैं बोल नहीं सकता।'
"कंपनी के प्रेसिडेंट ने कहा, 'आपकी तरफ़ से मैं बोलूँगा।' और उन्होंने बोलना शुरू कर दिया। उन्होंने मेरे सैंपल दिखाए और उनकी विशेषताएँ बताईं। मेरे प्रॉडक्ट की गुणवत्ता पर एक रोचक बहस छिड़ गई। और चूँकि प्रेसिडेंट मेरे बदले में बोल रहे थे, इसलिए उन्होंने चर्चा में मेरा ही प्रतिनिधित्व किया। पूरी चर्चा में मेरी भागीदारी सिर्फ़ कुछ मुस्कराहटों, सिर हिलाने और चेहरे के हाव-भाव तक ही सीमित थी।
"इस अद्भुत मीटिंग की वजह से मुझे कॉन्ट्रैक्ट मिल गया। पाँच लाख गज़ अपहोल्स्ट्री फैब्रिक्स का ऑर्डर, जिसकी कुल क़ीमत 16,00,000 डॉलर थी। यह अब तक मिला मेरी ज़िंदगी का सबसे बड़ा ऑर्डर था।
"मैं जानता हूँ कि अगर मेरा गला नहीं बैठता तो मेरे हाथ से कॉन्ट्रैक्ट निकल जाता। इसलिए क्योंकि पूरे मामले के बारे में मेरे विचार ही ग़लत थे। भाग्यवश मैं समझ पाया कि कई बार दूसरे व्यक्ति के बोलने से हमें ज्यादा फ़ायदा होता है।"
बिज़नेस की ही तरह परिवार में भी हमें दूसरों की बातें सुनने से ज्यादा फ़ायदा होता है। अपनी पुत्री से बारबरा विल्सन के संबंध तेज़ी से बिगड़ रहे थे। लॉरी पहले एक शांत और अच्छी बच्ची हुआ करती थी, परंतु अब वह चिडचिडी और असहयोगी टीनएजर में बदल चुकी थी। बारबरा ने उसे डॉटा, डराया धमकाया, समझाया परंतु कोई फ़ायदा नहीं हुआ।
मिसेज़ विल्सन ने क्लास को बताया, "एक दिन मैंने हार मान ली। लॉरी को मैंने बाहर जाने के लिए मना किया, परंतु उसने मेरा कहना नहीं माना और वह घर का काम करने से पहले अपनी सहेली से मिलने के लिए चली गई। जब वह लौटी तो मैं दस हजारवीं बार उस पर चीखना चाहती थी. परंतु मुझमें डाँटने की ताक़त ही नहीं बची थी। मैंने उसकी तरफ़ दुख से देखा और सिर्फ़ इतना कहा, 'क्यों, लॉरी, क्यों ?'
"लॉरी ने मेरी स्थिति देखी और मुझसे शांत स्वर में पूछा, 'क्या आप सचमुच जानना चाहती हैं?' मैंने हाँ में सिर हिलाया। इसके बाद लॉरी ने पहले तो झिझकते हुए अपनी बात शुरू की, परंतु कुछ ही देर में उसके मन का सारा गुबार बाहर निकल आया। मैं उसकी बात कभी नहीं सुनती थी। जब वह मुझे अपने विचार और भावनाएँ बताना चाहती थी, तब मैं उसे आदेश देकर चुप कर देती थी। मुझे इस बात का एहसास हुआ कि मेरी बेटी मुझसे यह चाहती थी कि मैं एक दोस्त की तरह व्यवहार करूँ, जबकि मैं डाँटने वाली माँ का रोल निभा रही थी। वह मेरे साथ किशोरावस्था के तनावों को बाँटना चाहती थी। मैं हमेशा उसके सामने बोलती ही रहती थी, जबकि मुझे उसकी बात सुननी चाहिए थी। मैंने उसकी बात सुनने की तरफ़ कभी ध्यान ही नहीं दिया था।
"उस दिन के बाद से मैंने उसकी बात सुनना शुरू कर दिया। अब वह मुझे बता देती है कि उसके दिलोदिमाग में क्या चल रहा है और अब हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं। अब वह फिर से सुधर गई है।"
न्यूयॉर्क के एक अखबार के फाइनेंशियल पेज पर एक बड़ा विज्ञापन छपा जिसमें नौकरी के लिए बहुत ही योग्य और अनुभवी उम्मीदवार चाहा गया था। चार्ल्स टी. क्यूबेलिस ने दिए गए बॉक्स के लिए बुलवाया गया। जाने से पहले उसने उस कंपनी और वहाँ नंबर पर अपना आवेदन भिजवा दिया। कुछ दिनों बाद उसे इंटरव्यू की कोशिश की। इंटरव्यू के दौरान उसने कहा, "आपकी कंपनी का के मालिक के बारे में वॉल स्ट्रीट से हरसंभव जानकारी हासिल करने रिकॉर्ड इतना अच्छा है कि इसके साथ जुड़कर मुझे गर्व होगा। मेरे ख्याल से आपने 28 साल पहले सिर्फ एक डेस्क रूम और एक स्टेनोग्राफर के साथ अपना बिजनेस शुरू किया था। क्या यह सही है ?"
हर सफल व्यक्ति को अपने शुरुआती संघर्षों के बारे में बात करना अच्छा लगता है। यह व्यक्ति भी इसका अपवाद नहीं था। उसने लंबे समय तक अपनी कहानी सुनाई कि किस तरह उसने 450 डॉलर और एक सपने के साथ अपनी बिज़नेस यात्रा शुरू की थी। उसने बताया कि आलोचना, मखौल और निराशा के बावजूद उसने हिम्मत नहीं हारी थी।
शुरू-शुरू में तो उसे एक दिन में सोलह घंटे तक काम करना पड़ता था और वह रविवार और छुट्टियों के दिन भी काम करता था। आखिरकार उसने क़िला फ़तह कर लिया और अंततः आज वह इस स्थिति में पहुँच गया है कि वॉल स्ट्रीट के सबसे महत्वपूर्ण एक्ज़ीक्यूटिव्ज़ भी उससे सलाह और मार्गदर्शन लेने के लिए आते हैं। उसे अपने रिकॉर्ड पर गर्व था। उसे होना ही चाहिए था और इसके बारे में बताना उसे अच्छा लगा। अपनी कहानी सुनाने के बाद उसने आख़िर में क्यूबेलिस से संक्षेप में उसके अनुभव के बारे में पूछा और अपने वाइस प्रेसिडेंट को बुलाकर कहा, "मुझे लगता है कि हमें इसी आदमी की तलाश थी।"
मिस्टर क्यूबेलिस ने अपने संभावित मालिक के बारे में सारी जानकारी हासिल करने का कष्ट उठाया था। उसने सामने वाले व्यक्ति में और उसकी समस्याओं में रुचि ली थी। उसने सामने वाले व्यक्ति को बोलने के लिए प्रोत्साहित किया था और इसी कारण उसका अच्छा प्रभाव पड़ा और उसे सुखद परिणाम मिला।
सैक्रेमेंटो, कैलिफ़ोर्निया के रॉय जी. ब्रेडले के साथ इसकी विपरीत समस्या थी। जब एक संभावित अच्छा कर्मचारी ब्रेडले की फर्म में नौकरी के लिए अपनी बात कह रहा था तो उसने उसकी बात सुनी। रॉय ने हमें बताया :
"हमारी फ़र्म एक छोटी ब्रोकरेज फर्म थी, इसलिए हमारे यहाँ कोई अतिरिक्त लाभ जैसे मेडिकल इंश्योरेंस, पेंशन या अस्पताल के खर्च उठाने का कोई प्रावधान नहीं था। हर प्रतिनिधि एक स्वतंत्र एजेंट था। हम संभावित ग्राहकों को लीड भी उपलब्ध नहीं कराते थे क्योंकि हम उनके लिए विज्ञापन नहीं दे सकते थे जैसा कि हमारे बड़े प्रतिद्वंद्वी किया करते थे।
"रिचर्ड प्रायर को उस तरह का अनुभव था जो हम चाहते थे। पहले मेरे असिस्टेंट ने उसका इंटरव्यू लिया था और उसे हमारे काम से जडी सारी नकारात्मक बातें बताईं। जब वह मेरे ऑफिस में आया तो वह थोडा निराश दिख रहा था। मैंने उसे अपनी फर्म से जुडने का इकलौता लाभ बताया कि वह एक स्वतंत्र कॉन्टैक्टर बन सकता था और इसलिए वह एक तरह से सेल्फ़-एम्प्लॉइड था।
"जब वह इंटरव्यू के लिए आया तो उसके दिमाग़ में बहुत सी नकारात्मक बातें थीं. परंतु जब उसने इन लाभों के बारे में बात करना शुरू किया तो वह एक-एक करके अपने नकारात्मक विचारों से मुक्त होने लगा। कई बार ऐसा लगा जैसे वह खुद से बातें कर रहा था, जैसे वह अपने मन में विचार कर रहा था। कई बार मेरे मन में आया कि मैं उसके विचारों को स्पष्ट कर दूँ, परंतु मैंने ऐसा नहीं किया। जब इंटरव्यू ख़त्म हुआ तो मुझे लगा कि उसने अपने आप को यह विश्वास दिला दिया था कि वह हमारी फ़र्म के लिए काम करना चाहेगा।
"चूँकि मैं एक अच्छा श्रोता था और मैंने डिक को ही बोलने का ज़्यादा मौक़ा दिया, इसलिए उसने अपने दिमाग में दोनों पहलुओं को अच्छी तरह तौल लिया और वह सकारात्मक निष्कर्ष पर पहुँच गया जिसे उसने अपने लिए एक चुनौती की तरह लिया। हमने उसे काम पर रख लिया और आज वह हमारी फर्म के सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधिर्वा में से एक है।"
यहाँ तक कि हमारे दोस्त भी हमारी उपलब्धियों के बारे में सुनने के बजाय अपनी उपलब्धियों के बारे में सुनाना ज़्यादा पसंद करेंगे।
फ्रांसीसी दार्शनिक ला रोशफ़को ने कहा था, "अगर आप दुश्मन बनाना चाहते हैं तो अपने दोस्तों से आगे निकल जाएँ। अगर आप दोस्त बनाना चाहते हैं तो अपने दोस्तों को खुद से आगे निकल जाने दें।"
क्या यह सच है ? हाँ, क्योंकि अगर आपके दोस्त आपसे आगे निकल जाते हैं, तो वे खुद को महत्वपूर्ण समझते हैं; परंतु जब आप उनसे आगे निकल जाते हैं तो वे - या कम से कम उनमें से कुछ -हीन और ईर्ष्यालु महसूस कर सकते हैं।
न्यूयॉर्क सिटी में मिडटाउन पर्सनेल एजेंसी की हेनरीटा जी. सबसे लोकप्रिय प्लेसमेंट काउंसलर थीं। ऐसा हमेशा नहीं था। एजेंसी में आने के शुरुआती महीनों में हेनरीटा का अपने सहकर्मियों में कोई दोस्त नहीं था। क्यों ? क्योंकि हर दिन वह अपनी शेखी बघारती थी कि आज उसने कितने प्लेसमेंट किए, आज उसने कितने नए अकाउंट खोले और आज उसने कितनी उपलब्धियाँ हासिल कीं।
"मैं अपने काम को अच्छी तरह से करती थी, और मुझे इस पर गर्व था," हेनरीटा ने हमारी क्लास को बताया। "परंतु मेरे सहकर्मी मेरी सफलताओं में हिस्सा लेने के बजाय उनसे चिढ़ जाते थे। मैं चाहती थी कि मेरे सहकर्मी मुझे पसंद करें। मैं उन्हें सचमुच अपना दोस्त बनाना चाहती थी। इस कोर्स के कुछ सुझावों को सुनने के बाद मैंने अपने बारे में बोलना कम कर दिया। मेरे सहकर्मियों के पास भी अपनी शेखी बघारने के लिए काफ़ी कुछ रहता था और मेरी सफलताओं के बारे में सुनने के बजाय वे अपनी सफलताओं के बारे में सुनाने के लिए लालायित रहते थे। अब जब भी हमारे पास बातचीत का समय होत' ने मैं उनसे पूछती हूँ कि उनका दिन कैसा रहा और में अपनी उपलब्धियों का ज़िक्र तभी करती हूँ जब वे मुझसे इस बारे में पूछते हैं।"
-------------
यह था इस चैप्टर का
-------------
सिद्धांत 6
सामने वाले व्यक्ति को ज़्यादा बातें करने दें।
-----------------
और दोस्तो ये था आज का चैपटर
और अब मिलते हैं अगले नए चैपटर के साथ, नई विडियों में,
धन्यावाद, नमस्कार, जय हिन्द, जय भारत
-----------------
===========
Hello friends, Namaste, Aadab,
Welcome to my channel Shiva Voice Library.
Today we are going to tell you about the new chapter of the book "How to Win Friends and Influence People,"
which is called:
-----
An Easy Way to Handle Complaints - Audio Book
------
Let's begin.
The audio book of this chapter:
---
An Easy Way to Handle Complaints
---
Most people talk too much to get others to agree with them. Instead, you should give the other person more opportunity to speak. They know more about their business and their problems than you do. So ask them questions. Let them talk.
If you disagree with them, you might be tempted to interrupt. But don't do that. It's a dangerous habit. Since they have many thoughts in their minds that they want to express, they won't pay attention to what you're saying. It's best to listen to them patiently and attentively. Be serious about this. Encourage them to express their thoughts completely.
Does this method work in business? Let's see. Here's a story of a salesman who was forced to remain silent.
A large American automobile manufacturer needed upholstery fabrics for a year. Three important manufacturers sent their samples. The motor company executives examined them. Then each manufacturer was sent a notice that they would be given an opportunity on a certain day to give the final details of their contract.
The representatives appeared on the appointed day. Coincidentally, the representative of one of the three companies, Mr. G.B.R., who was supposed to give the detailed presentation, suffered a serious attack of laryngitis and lost his voice. "When it was my turn to speak in front of the executives at the conference," Mr. R. He recounted this incident in my class: "So, I couldn't speak.
I could barely whisper. I was taken into a room, and there I found myself standing in front of a textile engineer, a purchasing agent, a sales director, and the company president. I stood up to speak, and I bravely tried to make my point, but I couldn't get out more than a few words.
"They were all sitting around a table, so I wrote on a piece of paper, 'My throat is sore. I can't speak.
-------
“The company president said, ‘I’ll speak for you,’ and he began to speak. He showed my samples and explained their features. A lively discussion ensued about the quality of my product. And since the president was speaking on my behalf, he represented me in the discussion. My participation in the entire discussion was limited to a few smiles, nods, and facial expressions.
“This amazing meeting resulted in me getting the contract. An order for five hundred thousand yards of upholstery fabric, totaling $1,600,000. It was the biggest order I had ever received in my life.
“I know that if my voice hadn’t given out, I would have lost the contract. This is because my entire approach to the situation was wrong. Fortunately, I learned that sometimes it’s more beneficial to let someone else do the talking.”
Just as in business, we often benefit more from listening to others in our families. Barbara Wilson’s relationship with her daughter was rapidly deteriorating. Laurie had once been a quiet and well-behaved child, but now she had transformed into a moody and uncooperative teenager. Barbara scolded her, threatened her, reasoned with her, but to no avail.
Mrs. Wilson told the class, “One day I gave up. I had forbidden Laurie from going out, but she disobeyed me and went to see her friend before finishing her chores. When she returned, I wanted to yell at her for the ten thousandth time. But I simply didn’t have the energy to scold her anymore. I looked at her sadly and simply said, ‘Why, Laurie, why?’
“Laurie saw my distress and asked me quietly, ‘Do you really want to know?’ I nodded.” Then Laurie, after hesitating at first, began to speak, but soon all the pent-up emotions in her heart came pouring out. I never listened to her. When she wanted to share her thoughts and feelings with me, I would silence her with commands. I realized that my daughter wanted me to act like a friend, while I was playing the role of a scolding mother. She wanted to share the stresses of adolescence with me. I was always doing all the talking, when I should have been listening. I had never bothered to listen to her.
"Since that day, I've started listening to her. Now she tells me what's on her mind, and our relationship is much better. She's back to her old self again."
A large advertisement appeared on the financial page of a New York newspaper, seeking a highly qualified and experienced candidate for a job. Charles T. Cubellis was called in for an interview. Before going, he sent his application to the company at the given address. A few days later, he went for the interview. During the interview, he said, "Your company's record, according to all the information I've gathered from Wall Street about your owner, is so impressive that I would be proud to be associated with it. I believe you started your business 28 years ago with just a desk and a stenographer. Is that correct?"
------
Every successful person enjoys talking about their early struggles. This man was no exception. He recounted at length how he had started his business journey with $450 and a dream. He explained that despite criticism, ridicule, and setbacks, he had persevered.
In the beginning, he had to work sixteen hours a day, even on Sundays and holidays. He finally conquered the odds and eventually reached a point where even the most important executives on Wall Street came to him for advice and guidance. He was proud of his record, and rightly so, and he enjoyed talking about it. After telling his story, he briefly asked Cubellis about his experience and then called in his vice president, saying, "I think this is the man we've been looking for."
Mr. Cubellis had taken the trouble to learn all he could about his prospective employer. He showed interest in the man and his problems. He encouraged the man to talk, and this created a favorable impression and led to a positive outcome.
Roy G. Bradley of Sacramento, California, had the opposite problem. When a potentially good employee was applying for a job at Bradley's firm, he listened to the applicant. Roy told us:
"Our firm was a small brokerage firm, so we didn't have any fringe benefits like medical insurance, pensions, or hospitalization. Each representative was an independent agent. We didn't even provide leads to prospective clients because we couldn't afford to advertise for them as our larger competitors did.
"Richard Pryor had the kind of experience we wanted. My assistant had interviewed him first and told him all the negative aspects of our operation. When he came into my office, he looked a little discouraged." I explained to him that the sole advantage of joining my firm was that he could become an independent contractor and therefore, in a sense, be self-employed.
"When he came for the interview, he had a lot of negative thoughts. But as he started talking about these advantages, he began to shed his negative ideas one by one. Several times it seemed as if he was talking to himself, as if he was thinking aloud. Several times I felt like clarifying his thoughts, but I didn't. When the interview was over, I felt that he had convinced himself that he wanted to work for our firm.
"Because I was a good listener and gave Dick ample opportunity to speak, he weighed both sides of the issue thoroughly in his mind and arrived at a positive conclusion, which he embraced as a challenge. We hired him, and today he is one of the best representatives in our firm."
---------
Even our friends would rather talk about their own achievements than listen to ours.
The French philosopher La Rochefoucauld said, "If you want to make enemies, surpass your friends. If you want to make friends, let your friends surpass you."
Is this true? Yes, because if your friends surpass you, they feel important; but when you surpass them, they—or at least some of them—may feel inferior and envious.
Henrietta G., of the Midtown Personnel Agency in New York City, was one of the most popular placement counselors. It wasn't always that way. During her first few months at the agency, Henrietta had no friends among her colleagues. Why? Because every day she would boast about how many placements she had made, how many new accounts she had opened, and how many achievements she had accomplished.
"I did my job well, and I was proud of it," Henrietta told our class. "But my colleagues resented my successes instead of sharing in them. I wanted my colleagues to like me. I genuinely wanted to be their friend. After hearing some of the suggestions in this course, I stopped talking so much about myself. My colleagues also had plenty to boast about, and they were eager to talk about their own successes rather than listen to mine. Now, whenever we have time to chat, I ask them how their day went, and I only mention my achievements when they ask me about them."
-------------
This was the end of this chapter
-------------
Principle / Rule 6
Let the other person do most of the talking.
-----------------
And friends, this was today's chapter
And now we'll meet again with the next new chapter, in a new video,
Thank you, Hello, Jai Hind, Jai Bharat
-----------------

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें