शहद की बूँद - ऑडियो बुक SHEHAD KI BOOND - Audio Book A drop of honey - Audio Book From - LOK VYAVHAR BOOK - Audio Book
स्वागत है आपका मेरे चैनल शिवा वॉयस लाइब्रेरी में
-----
From - LOK VYAVHAR BOOK - Audio Book
------------------------------------------------
www.youtube.com/@shivavoicelibrary
------------------------------------------------
https://www.facebook.com/profile.php?id=61582814052126
------------------------------------------------
https://www.facebook.com/profile.php?id=61585805794623
------------------------------------------------
https://www.instagram.com/shivavoicelibrary/
------------------------------------------------
https://shivabooklibrary.blogspot.com/
------------------------------------------------
लोक व्यवहार, प्रभावशाली व्यक्तित्व की कला
---------
---------
शहद की बूँद - की ऑडियो बुक
------
के बारे में बताने जा रहे हैं
आईये शुरू करते हैं।
इस चैपटर की ऑडियो बुक
---
शहद की बूँद
---
अगर आप गुस्सा हैं और अगर आप सामने वाले को दो-चार बातें सुना देते हैं. तो इससे आपके दिल की भड़ास तो निकल जाएगी, पर सामने वाले पर क्या गुज़रेगी? क्या सामने वाले को भी आपके जितनी खुशी मिलेगी ? क्या आपके गुस्से, आपके शत्रुतापूर्ण रवैये से वह आपकी बात मान लेगा ?
वृडरो विल्सन ने कहा था, "अगर आप मेरी तरफ़ मुक्का ताने हुए आते हैं. तो मैं आपको यक़ीन दिलाता हूँ कि मैं भी अपना मुक्का तान लूँगा। परंतु अगर आप शांति से आकर मुझसे यह कहते हैं, 'चलिए, हम मिल-बैठकर चर्चा करते हैं और अगर हमारे बीच कुछ मतभेद हैं, तो यह समझने की कोशिश करते हैं कि किन-किन मुद्दों पर मतभेद हैं,' तो हमें जल्द ही पता चलेगा कि बहुत से मुद्दों पर हमारे विचार समान हैं और हमारे बीच बहुत कम मुद्दों पर मतभिन्नता है। और अगर हममें धैर्य हो, स्पष्टता से भावनाएँ व्यक्त करने की इच्छा हो और हम मिल-बैठकर चर्चा करने के लिए तैयार हों, तो हम अपने मतभेदों को दूर कर लेंगे।"
वुडरो विल्सन की इस बात का जॉन डी. रॉकफेलर, जूनियर से अच्छा कोई उदाहरण नहीं हो सकता। 1915 में रॉकफेलर को कॉलोरेडो में नफ़रत की निगाहों से देखा जाता था। दो साल से रॉकफेलर की कंपनी में हड़ताल चल रही थी। यह अमेरिकी उद्योग के इतिहास में सबसे खूँखार हड़ताल थी। गुस्से से बौखलाए मज़दूर कॉलोरेडो फ्यूल एंड आइरन कंपनी से ज़्यादा तनख्वाह माँग रहे थे।
रॉकफेलर के हाथ में उस कंपनी की बागडोर थी। मज़दूरों ने मशीनों और इमारतों में तोड़-फोड की और पुलिस को बुलाना पड़ा। काफ़ी खूनखराबा हुआ। हड़ताल करने वाले मज़दूरों पर गोलियाँ भी चलाई गईं और कई मज़दूर उन गोलियों के शिकार हुए।
ऐसे समय में जब हवा में इतनी नफरत फैली हुई थी. रॉकफेलर हड़ताल करने वालों से अपनी बात मनवाना चाहते थे। और उन्होंने ऐसा कर भी लिया। कैसे ? यह रही कहानी। दोस्त बनाने में कई हफ्ते लगाने के बाद रॉकफेलर ने हड़तालियों के प्रतिनिधियों को संबोधित किया। उनका यह भाषण एक मास्टरपीस है।
-------
इसके आश्चर्यजनक परिणाम निकले। इससे नफ़रत की वे तूफ़ानी लहरें शांत हो गईं, जो रॉकफेलर को डुबाने का इरादा रखती थीं। इस भाषण से उनके प्रशंसकों की संख्या बढ़ गई। इसमें तथ्यों को इस ढंग से प्रस्तुत किया गया था कि हड़ताल करने वाले कर्मचारी चुपचाप अपने काम पर वापस चले गए और उन्होंने वेतन बढ़ाने के बारे में एक शब्द भी नहीं कहा, जिस बात को लेकर इतना बवाल मचा था।
इस ऐतिहासिक भाषण की शुरुआत आगे दी गई है। यह देखें कि इसमें दोस्ती की झलक है। रॉकफेलर उन लोगों से बात कर रहे थे, जो कुछ दिन पहले उनका गला घोंट देने का इरादा रखते थे और यह चाहते थे कि उन्हें किसी पेड़ पर फाँसी लगाकर मार दिया जाए। परंतु रॉकफेलर इतने अधिक दोस्ताना थे, इतने अधिक उदार थे मानो वे मेडिकल मिशनरीज़ को संबोधित कर रहे थे। उनके भाषण में इस तरह के वाक्यांश थे मुझे गर्व है कि मैं यहाँ हूँ; मैं आपके घरों में मेहमान बनकर गया था; मैं आपकी पत्नियों और बच्चों से मिल चुका हूँ; हम यहाँ अजनबियों की तरह नहीं, बल्कि दोस्तों की तरह मिल रहे हैं, और हमारे हित साझा हैं और आपकी सदाशयता की वजह से ही मैं यहाँ पर हूँ।
रॉकफेलर ने अपने भाषण की शुरुआत कुछ इस तरह की, "मेरे जीवन का यह बहुत महत्वपूर्ण दिन है। पहली बार मुझे इस महान कंपनी के कर्मचारी प्रतिनिधियों से मिलने का सौभाग्य मिल रहा है। मुझे आपसे मिलने में गर्व का अनुभव हो रहा है और मैं इस मुलाक़ात को जिंदगी भर नहीं भूलूँगा। अगर यह बैठक दो हफ्ते पहले हुई होती, तो मैं यहाँ आपके सामने किसी अजनबी की तरह खड़ा होता और केवल कुछ ही लोगों को पहचान पाता। परंतु पिछले हफ्ते मैं दक्षिणी कोयला क्षेत्र के सभी कैंपों में घूम चुका हूँ और मैं आप सभी के घर जाकर आप सबसे व्यक्तिगत रूप से मिल चुका हूँ और मैं आपके बीवी-बच्चों से भी मिला है। हम यहाँ पर अजनबियों की तरह नहीं, बल्कि दोस्तों की तरह मिल रहे हैं। और मैं इसी दोस्ताना माहौल में आपके और अपने साझा हितों के संबंध में कुछ चर्चा करना चाहता हूँ।
"चूँकि यह कंपनी के अफसरों और कर्मचारियों के प्रतिनिधियों की मीटिंग है इसलिए आपकी सदाशयता की वजह से ही मैं यहाँ पर हूँ क्योंकि मैं दुर्भाग्य से इन दोनों श्रेणियों में नहीं आता। परंतु मुझे लगता है कि मैं आप लोगों से अंतरंगता से जुड़ा हुआ हूँ और एक तरह से मैं स्टॉकहोल्डर्स और डायरेक्टर्स का प्रतिनिधि हूँ।"
------
क्या यह दुश्मनों को दोस्त बनाने की कला का बेहतरीन उदाहरण नहीं है ?
मान लीजिए रॉकफेलर ने दूसरी ही शैली में बात की होती। मान लीजिए उन्होंने हड़तालियों को दोषी ठहराया होता, उनके सामने विनाशकारी तथ्य प्रकट किए होते, उन्हें धमकाया होता। मान लीजिए उन्होंने अपनी आवाज़ की टोन और हावभाव से यह बताया होता कि वे ग़लत थे। मान लीजिए उन्होंने तर्कशास्त्र के समस्त नियमों का प्रयोग करते हुए यह साबित कर दिया होता कि मज़दूर ग़लत थे। तो क्या होता ? इसका परिणाम यह होता कि दोनों ही पक्षों में तनाव बढ़ता, नफ़रत बढ़ती, विद्रोह बढ़ता।
अगर किसी मनुष्य के दिल में आपके प्रति दुर्भावना और विद्वेष है तो आप तर्कशास्त्र के सहारे उससे अपनी बात नहीं मनवा सकते। डाँटने वाले माँ-बाप, फटकारने वाले बॉस और पति, तथा चिडचिडी पत्नियों को यह समझ लेना चाहिए कि लोग अपने विचार नहीं बदलना चाहते। शक्ति के प्रयोग द्वारा उन्हें इस बात के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता कि वे आपसे या मुझसे सहमत हो जाएँ। परंतु अगर हम उनके प्रति विनम्र और दोस्ताना व्यवहार करें तो शायद हम उनसे अपनी बात मनवा सकें।
शब्द : लिंकन ने यही बात सौ साल पहले कही थी। यह रहे उनके
एक पुरानी और सच्ची कहावत है, "एक गैलन सिरके के बजाय शहद की एक बंद से ज्यादा मक्खियाँ पकडी जा सकती हैं।" इसी तरह अगर आप किसी का दिल जीतना चाहते हैं। उसे अपने पक्ष में करना चाहते हैं तो पहले उसे यह एहसास दिलवाएँ कि आप उसके मित्र हैं। यही वह शहद की बूँद है जो उसके दिल को जकड़ लेगी और यही वह महान राह है जिसके द्वारा आप उसके विचारों को भी बदल सकते हैं।
बिज़नेस एक्ज़ीक्यूटिव्ज़ जान चुके हैं कि हड़तालियों के प्रति दोस्ताना रवैये से लाभ होता है। उदाहरण के तौर पर, व्हाइट मोटर कंपनी के 2,500 कर्मचारी जब वेतन बढ़ाने और यूनियन शॉप की माँग को लेकर हड़ताल पर गए तो कंपनी के प्रेसिडेंट रॉबर्ट एफ़. ब्लैक ने अपना आपा नहीं खोया। उन्होंने उनकी आलोचना नहीं की, उन्हें डराया-धमकाया नहीं, उन्होंने साम्यवाद या तानाशाही का ज़िक्र नहीं किया। इसके बजाय, उन्होंने दरअसल हड़तालियों की तारीफ़ की। उन्होंने क्लीवलैंड के अख़बारों में एक विज्ञापन प्रकाशित करवाया जिसमें हड़तालियों के "शांतिपूर्ण तरीक़े से हड़ताल करने के लिए" उनकी तारीफ़ की गई थी।
------
हड़तालियों को बेकार बैठे देखकर उन्होंने उनके लिए दो दर्जन बेसबॉल बैट और ग्लव्ज़ भी ख़रीद लिए और उन्हें ख़ाली जगहों पर बेसबॉल खेलने का सुझाव दिया। बॉलिंग में दिलचस्पी रखने वालों के लिए उन्होंने एक बॉलिंग एली को किराए पर भी ले लिया और मज़दूरों को वहाँ खेलने का न्यौता दिया।
ब्लैक की दोस्ताना पहल का वही असर हुआ जो दोस्ती का हमेशा होता है, इसके जवाब में कर्मचारियों ने भी दोस्ताना जवाब दिया। हड़तालियों ने बेलचे, फावड़े उठाए और फैक्टरी के चारों तरफ़ जमा काग़ज़, माचिस, सिगरेट के ठठी का कचरा साफ़ कर दिया। कल्पना कीजिए! कल्पना कीजिए कि हड़ताल पर गए कर्मचारी अधिक वेतन और यूनियन की मान्यता के लिए संघर्ष करते हुए फैक्टरी के आस-पास जमा कचरे को साफ़ कर रहे थे। इस तरह की घटना अमेरिका की औद्योगिक हडतालों के लंबे और तूफ़ानी इतिहास में पहले कभी नहीं हुई थी। यह हड़ताल एक सप्ताह में ही समाप्त हो गई और कटुता या तनाव पैदा होने का तो सवाल ही नहीं था।
डेनियल वेब्स्टर जो ईश्वर की तरह दिखते थे और देवदूतों की तरह बात करते थे, दुनिया के महानतम वकीलों में से एक थे। परंतु वे अपने सबसे सशक्त तकों को इस तरह की दोस्ताना टिप्पणियों से शुरू करते थे : "जूरी को इस बात पर ध्यान देना चाहिए," "शायद इससे यह पता चलता है," या "हमें इन तथ्यों को नहीं भूलना चाहिए," या "आप जैसे बुद्धिमान लोग आसानी से इन तथ्यों के महत्व को समझ सकते हैं।" कहीं कोई आक्रामकता नहीं, कहीं कोई दबाव नहीं, अपने विचार दूसरों पर थोपने का कोई इरादा नहीं। वेस्टर की इसी दोस्ताना, शांत और मृदु शैली की वजह से वे इतने सफल और महान वकील बन पाए।
हो सकता है कि आपके जीवन में हड़ताल तोड़ने या किसी मुकदमे की पैरवी करने की नौबत न आए, पर शायद आपको अपना किराया कम करवाना हो। क्या तब यह दोस्ताना शैली आपके काम आएगी ? आइए देखते हैं।
ओ. एल. स्ट्रॉब एक इंजीनियर थे। वे अपने मकान का किराया कम करवाना चाहते थे, परंतु वे यह भी जानते थे कि उनका मकान मालिक बहुत कड़क था। मिस्टर स्ट्रॉब ने हमारी क्लास में बताया, "मैंने मकान मालिक को लिख दिया कि मैं अपनी लीज़ के ख़त्म होते ही मकान खाली करना चाहता हूँ। सच बात तो यह थी कि मैं मकान नहीं छोड़ना चाहता था। अगर मेरा किराया कम हो जाता, तो मैं खुशी-खुशी वहीं पर रहता।
------
परंतु इसकी कोई संभावना नहीं थी। दूसरे किराएदारों ने ऐसी कोशिश की थी और वे कामयाब नहीं हए थे। सबने मझसे यही कहा कि मकान मालिक से किराया कम करवाना लगभग असंभव है। परत मैने खुद से कहा, 'मैं लोगों को प्रभावित करने की कला का कोर्स कर रहा हूँ, इसलिए मैं अपने मकान मालिक पर कुछ सिद्धांतों का प्रयोग करके यह देखूँगा कि वे सिद्धांत कितने कारगर हैं।'
"पत्र मिलते ही वह अपने सेक्रेटरी के साथ मुझसे मिलने आया। मैंने दरवाज़े पर दोस्ताना अभिवादन के साथ उसका स्वागत किया। मेरे व्यवहार से सद्भाव और उत्साह साफ़-साफ़ झलक रहे थे। मैंने यह नहीं कहा कि किराया बहुत ज़्यादा था। मैंने शुरुआत इस बात से की कि मुझे उसका घर कितना पसंद था। यक़ीन मानिए, मैंने उसके मकान की दिल खोलकर तारीफ़ की। मैंने उसे यह भी बताया कि वह अपने मकान की बहुत अच्छी तरह देखभाल करता है। इसके बाद मैंने उसे बताया कि दरअसल मैं अगले साल भी इतने अच्छे मकान में रहना चाहता था, परंतु मैं मजबूर था; मैं इतना ज़्यादा किराया नहीं दे सकता था।
"ज़ाहिर था कि कोई किराएदार उससे इस तरह पेश नहीं आया था। उसे समझ नहीं आ रहा था कि वह ऐसी परिस्थिति में क्या करे।
"उसने मुझे अपनी मुश्किलों के बारे में बताया। वह हमेशा शिकायत करने वाले किराएदारों से परेशान था। एक किराएदार ने तो उसे चौदह पत्र लिखे थे जिनमें से कुछ तो बदतमीज़ी भरे थे। दूसरे किराएदार ने इसलिए मकान छोड़ने की धमकी दी थी क्योंकि ऊपर वाली मंज़िल का किराएदार खर्राटे भरता था। उसने कहा, 'आपकी तरह के संतुष्ट किराएदार को देखकर कितना अच्छा लगता है।' और फिर उसने बिना मेरे कहे किराए को थोड़ा कम करने का प्रस्ताव दिया। मैं ज़्यादा कटौती चाहता था, इसलिए मैंने उसे बता दिया कि मैं उसे कितना किराया दे सकता हूँ, और उसने विरोध में कुछ कहे बिना मेरी बात मान ली।
"जब वह चलने लगा तो उसने पलटकर मुझसे पूछा, 'आप अपने मकान में किस तरह का डेकोरेशन पसंद करेंगे ?'
"अगर मैंने किराया कम करवाने के लिए दूसरे किराएदारों के तरीकों का प्रयोग किया होता तो निश्चित रूप से मैं भी उन्हीं की तरह असफल हुआ होता। दोस्ताना, सहानुभूतिपूर्ण, प्रशंसात्मक तरीके से ही में सफल हो पाया।"
पेनसिल्वेनिया के पिट्सबर्ग में रहने वाले डीन वुडकॉक स्थानीय इलेक्ट्रिक कंपनी के एक डिपार्टमेंट में सुपरिंटेंडेंट हैं। उनके स्टाफ़ को एक खंभे पर लगे किसी उपकरण की मरम्मत करने का काम दिया गया। इस तरह का काम पहले किसी दूसरे डिपार्टमेंट के पास था और यह काम वुडकॉक के डिपार्टमेंट को हाल ही में दिया गया था। हालाँकि उसके कर्मचारियों को इस काम का प्रशिक्षण दिया गया था, परंतु यह पहली बार था जब उन्हें वास्तव में इस काम को करने का अवसर मिला था। कंपनी का हर आदमी यह देखना चाहता था कि वे इस काम को कर सकते हैं या नहीं, और अगर वे करते हैं तो किस तरह से करते हैं। मिस्टर वुडकॉक, उसके अधीनस्थ मैनेजर और डिपार्टमेंट के दूसरे सदस्य इस काम को देखने के लिए गए। कई कार और ट्रक वहाँ पर खड़े थे और बहुत से लोग खंभे पर चढ़े दोनों आदमियों को देखने के लिए जमा हो गए थे।
तभी वुडकॉक को सड़क पर खड़ी एक कार में से एक आदमी उतरता हुआ दिखा जिसके हाथ में कैमरा था। उनकी कंपनी सार्वजनिक छवि को लेकर बहुत अधिक सजग थी। वुडकॉक के मन में विचार आया कि कैमरा लिए हुए आदमी को शायद ऐसा लगेगा जैसे दो आदमियों के काम के लिए दर्जनों लोग बेवजह ही इकट्ठा हुए हैं। वे फ़ोटोग्राफ़र की तरफ़ आगे बढ़े।
"मुझे लगता है कि आप हमारे काम में रुचि ले रहे हैं।"
"हाँ, और मेरी माँ तो और भी अधिक रुचि लेंगी। वे आपकी कंपनी की स्टॉकहोल्डर हैं। इससे उनकी आँखें खुल जाएँगी। अब उन्हें यह समझ में आ जाएगा कि उन्होंने गलत जगह निवेश कर दिया है। मैं उन्हें सालों से समझा रहा है कि आप जैसी कंपनी मे निवेश करना पैसे की बर्बादी है। अब यह सही साबित होगा। अख़बार वालों को भी यह तस्वीरें पसंद आएँगी।"
"आप ठीक कह रहे हैं। आपकी जगह मैं होता, तो मैं भी इसी तरह से सोचता । परंतु यह एक विशेष परिस्थिति है..." और फिर डीन वडकॉक ने उसे बताया कि यह उनके डिपार्टमेंट का पहला काम है और इसलिए उनकी कंपनी के एक्ज़ीक्यूटिव से लेकर कर्मचारियों तक सभी इसकी सफलता में रुचि ले रहे हैं। उन्होंने उस व्यक्ति को आश्वस्त किया कि सामान्य परिस्थितियों में इस काम को केवल दो ही लोग कर रहे होते। यह सुनकर फ़ोटोग्राफर ने अपना कैमरा रख दिया, उसने वुडकॉक से हाथ मिलाया और उसे धन्यवाद दिया कि उसने इतनी अच्छी तरह से पूरा मामला समझा दिया।
डीन वुडकॉक की दोस्ताना शैली ने उसकी कंपनी को नीचा दिखने और बुरे प्रचार से बचा लिया था।
हमारी क्लास के एक और सदस्य न्यू हैंपशायर के जेराल्ड एच. विन ने बताया कि किस तरह दोस्ताना शैली की वजह से उन्हें एक डैमेज क्लेम पर संतोषजनक सेटलमेंट हासिल हुआ।
उन्होंने कहा, "वसंत की शुरुआत में जब ज़मीन पर बर्फ़ जमी हुई थी तब भारी बारिश हुई। आम तौर पर नज़दीकी नालियों में बह जाने वाला पानी उस इलाक़े में घुस आया जिसमें मैंने हाल ही में घर बनवाया था।
"पानी के निकलने की कोई जगह नहीं थी, इसलिए घर की नींव के चारों तरफ़ दबाव पड़ने लगा। पानी कंक्रीट के बेसमेंट फ़्लोर को तोड़ता हुआ अंदर घुस आया और पूरा बेसमेंट पानी से भर गया। इससे फ़रनेस और हॉट वॉटर हीटर बर्बाद हो गए। इस नुक़सान की मरम्मत करवाने का ख़र्च दो हज़ार डॉलर से अधिक था। मेरे पास इस तरह के नुक़सान के लिए कोई बीमा भी नहीं था।
"परंतु मैंने जल्दी ही इस बात का पता लगा लिया कि सबडिवीज़न के मालिक ने घर के पास स्टॉर्म ड्रेन बनाने का कष्ट नहीं किया था। अगर स्टॉर्म ड्रेन होता तो इस समस्या से बचा जा सकता था। मैंने उससे मिलने के लिए अपॉइंटमेंट लिया। उसके ऑफ़िस तक जाते हुए पच्चीस मील लंबी यात्रा में मैंने स्थिति का पूरा अवलोकन किया और इस कोर्स में सीखे गए सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए मैंने फ़ैसला किया कि गुस्सा होने से मुझे कोई फ़ायदा नहीं होगा। जब मैं पहुँचा तो मैं शांत रहा और मैंने शुरुआत में उससे उसकी हाल की वेस्ट इंडीज़ यात्रा के बारे में पूछा। फिर जब मुझे लगा कि सही समय आ गया है तो मैंने उसे बताया कि पानी की वजह से मुझे 'थोड़ा सा' नुक़सान हुआ है। वह तत्काल मान गया कि वह इस समस्या को हल करने में अपनी तरफ़ से पूरा सहयोग देगा।
"कुछ दिनों बाद वह आया और उसने कहा कि वह नुक़सान की भरपाई कर देगा और साथ ही वह स्टॉर्म ड्रेन भी बना देगा ताकि भविष्य में इस तरह के नुक़सान की संभावना ही न रहे।
"हालाँकि यह सबडिवीज़न के मालिक की ही ग़लती थी, परंतु अगर मैंने दोस्ताना तरीक़े से चर्चा शुरू नहीं की होती तो शायद वह पूरे नुक़सान की भरपाई करने के लिए इतनी आसानी से तैयार नहीं होता।"
सालों पहले उत्तर-पश्चिमी मिसूरी में पढ़ने वाले देहाती बच्चों की तरह मैं नंगे पैर जंगल में से गुज़रकर जाया करता था। मैंने अपने बचपन में सूर्य और हवा की नीतिकथा पढ़ी थी। दोनों में बहस हो रही थी कि कौन ज़्यादा ताक़तवर है। हवा ने कहा, "मैं अभी साबित कर देती हूँ कि कौन ज़्यादा ताक़तवर है। कोट पहने उस बूढ़े आदमी को देख रहे हो ? मैं शर्त लगाती हूँ कि मैं इस बूढ़े आदमी के कोट को तुमसे जल्दी उतरवा सकती हूँ।"
सूर्य बादलों के पीछे चला गया और हवा तेज़ी से चलने लगी, इतनी तेज़ जैसे तूफ़ान आ गया हो। परंतु हवा जितनी तेज़ चलती थी, बूढ़ा आदमी अपने कोट को उतना ही कसकर पकड़ लेता था।
आख़िरकार, हवा ने हार मान ली और एक बार फिर अपनी सामान्य रफ्तार से चलने लगी। इसके बाद सूर्य बादलों के पीछे से निकला और बूढ़े आदमी पर दयालुता से मुस्कराया। बूढ़े आदमी ने अपना पसीना पोंछा और अपना कोट उतार दिया। तब सूर्य ने हवा को समझाया कि शक्ति और क्रोध के बजाय दयालुता और दोस्ती से कोई काम करवाना ज़्यादा आसान होता है।
जो लोग यह जान चुके हैं कि एक गैलन सिरके के बजाय एक बूँद शहद से ज्यादा मक्खियाँ पकडी जा सकती हैं. वे विनम्र और दोस्ताना शैली का ही प्रयोग करते हैं। जब लूथरविले, मैरीलैंड के एफ़. गैल कॉनर अपनी चार महीने पुरानी कार को कार डीलर के सर्विस डिपार्टमेंट में तीसरी बार लेकर गए तो उन्होंने इसी शैली का प्रयोग किया। उन्होंने हमारी कक्षा में बताया : "यह स्पष्ट था कि सर्विस मैनेजर से बहस करने, उससे तर्क करने या उस पर चिल्लाने से मेरी समस्या सुलझने वाली नहीं थी।
"मैं शोरूम में गया और एजेंसी के मालिक मिस्टर व्हाइट से मिलने का अनुरोध किया। थोड़ी देर इंतज़ार करने के बाद, मुझे मिस्टर व्हाइट के ऑफ़िस में भेजा गया। मैंने अपना परिचय दिया और उन्हें बताया कि मैंने उनकी डीलरशिप से कार इसलिए ख़रीदी थी क्योंकि उनके यहाँ से कार ख़रीदने वाले मेरे कुछ दोस्तों ने मुझे ऐसा करने की सलाह दी थी। मुझे बताया गया था कि आपकी क़ीमतें बहुत वाजिब हैं और आपकी सर्विस बहुत अच्छी है।
--------
मेरी बात सुनते ही मिस्टर व्हाइट के चेहरे पर मुस्कान खिल गई। फिर मैंने उन्हें बताया कि मुझे सर्विस डिपार्टमेंट से क्या समस्या आ रही है। 'मुझे लगा शायद आप ऐसी स्थिति को जानना चाहेंगे जिससे आपकी प्रतिष्ठा पर दाग लग सकता है,' मैंने आगे कहा। उन्होंने मुझे यह बात बताने के लिए धन्यवाद दिया और मुझे आश्वस्त किया कि मेरी समस्या सुलझ जाएगी। न सिर्फ़ उन्होंने खुद व्यक्तिगत रूप से मेरी समस्या में रुचि ली बल्कि जब तक मेरी कार सुधर रही थी, तब तक के लिए उन्होंने मुझे अपनी कार भी उधार दे दी।"
ईसप एक ग्रीक दास थे जो क्रॉसियस के दरबार में रहते थे।
उन्होंने ईसा मसीह से छह सौ साल पहले अपनी अमर कथाएँ लिखी थीं। परंतु मानव स्वभाव के बारे में जिन सच्चाइयों को उन्होंने उजागर किया था वे आज के बॉस्टन और बर्मिंघम में भी उतनी ही सही हैं जितनी कि वे छब्बीस सदी पहले एथेन्स में थीं। हवा की बजाय सूर्य आपका कोट अधिक जल्दी उतरवा सकता है: और गुस्से या आलोचना की बजाय दयालु, दोस्ताना शैली और सराहना से लोगों की मानसिकता अधिक तेज़ी से बदल सकती है।
याद रखें लिंकन ने क्या कहा था "एक गैलन सिरके के बजाय शहद की एक बूँद से ज़्यादा मक्खियाँ पकड़ी जा सकती हैं।"
--------------
यह था इस चैप्टर का
-------------
सिद्धांत 4
दोस्ताना तरीक़े से शुरूआत करें।
----------S-------
और दोस्तो ये था आज का चैपटर
और अब मिलते हैं अगले नए चैपटर के साथ, नई विडियों में,
धन्यावाद, नमस्कार, जय हिन्द, जय भारत
-----------------
Hello friends, Namaste, Aadab,
Welcome to my channel Shiva Voice Library.
Today we are going to tell you about the new chapter of the book "How to Win Friends and Influence People,"
which is called
-----
A Drop of Honey - the audiobook
------
Let's begin.
The audiobook of this chapter
---
A Drop of Honey
---
If you are angry and you say a few harsh words to the other person, it will release your pent-up anger, but what will the other person feel? Will the other person get as much happiness as you do? Will your anger, your hostile attitude, make them agree with you?
Woodrow Wilson said, "If you come to me with your fist clenched, I assure you that I will clench my fist too. But if you come to me peacefully and say, 'Let's sit down and talk, and if there are some differences between us, let's try to understand on which issues we disagree,' then we will soon find that we agree on many issues and disagree on very few. And if we have patience, a willingness to express our feelings clearly, and are ready to sit down and talk, then we will resolve our differences."
There can be no better example of Woodrow Wilson's words than John D. Rockefeller, Jr. In 1915, Rockefeller was viewed with hatred in Colorado. A strike had been going on in Rockefeller's company for two years. It was one of the most brutal strikes in the history of American industry. The angry workers were demanding higher wages from the Colorado Fuel and Iron Company.
Rockefeller was in charge of that company. The workers vandalized machinery and buildings, and the police had to be called in. There was considerable bloodshed. The striking workers were even fired upon, and several were killed.
At a time when so much hatred filled the air, Rockefeller wanted to win over the strikers. And he did. How? Here's the story. After spending several weeks building relationships, Rockefeller addressed the representatives of the striking workers. His speech was a masterpiece.
-------
The results were astonishing. The stormy waves of hatred that threatened to engulf Rockefeller subsided. The speech increased his popularity. The facts were presented in such a way that the striking employees quietly returned to work without saying a word about the wage increase that had been the cause of all the trouble.
---
The beginning of this historic speech is given below. Note the tone of friendship. Rockefeller was speaking to men who, only days before, had intended to lynch him and hang him from a tree. Yet Rockefeller was so friendly, so magnanimous, that he might have been addressing medical missionaries. His speech included phrases like: "I am proud to be here; I have been a guest in your homes; I have met your wives and children; we are meeting here not as strangers, but as friends, and our interests are shared, and it is because of your goodwill that I am here."
Rockefeller began his speech as follows: "This is a very important day in my life. For the first time, I have the privilege of meeting with the employee representatives of this great company. I am proud to be here with you, and I shall never forget this meeting. If this meeting had taken place two weeks ago, I would have stood before you as a stranger, knowing only a few of you. But during the past week, I have visited all the camps in the southern coalfield, and I have been in your homes and met you all personally, and I have met your wives and children. We are meeting here not as strangers, but as friends. And it is in this spirit of friendship that I want to discuss with you our mutual interests.
"Since this is a meeting of company officers and employee representatives, I am here only because of your goodwill, for I unfortunately belong to neither of these categories." But I feel that I am intimately connected with you people, and in a way, I am a representative of the stockholders and directors."
------
Isn't this a perfect example of the art of turning enemies into friends?
Suppose Rockefeller had spoken in a different style. Suppose he had blamed the strikers, revealed devastating facts to them, and threatened them. Suppose he had conveyed through his tone of voice and gestures that they were wrong. Suppose he had used all the rules of logic to prove that the workers were wrong. What would have happened? The result would have been increased tension, hatred, and rebellion on both sides.
If a person harbors ill will and animosity towards you, you cannot convince them through logic. Nagging parents, scolding bosses and husbands, and irritable wives should understand that people do not want to change their opinions. They cannot be forced to agree with you or me through the use of force. But if we treat them with courtesy and friendliness, perhaps we can win them over.
Words: Lincoln said the same thing a hundred years ago. Here are his words:
There is an old and true saying, "You can catch more flies with a drop of honey than with a gallon of vinegar." Similarly, if you want to win someone's heart, if you want to win them over to your side, first make them feel that you are their friend. That is the drop of honey that will capture their heart, and that is the great way by which you can also change their opinions.
---
Business executives have learned that a friendly attitude toward strikers pays off. For example, when 2,500 employees of the White Motor Company went on strike demanding higher wages and a union shop, company president Robert F. Black didn't lose his temper. He didn't criticize them, he didn't threaten them, he didn't mention communism or dictatorship. Instead, he actually praised the strikers. He placed an advertisement in Cleveland newspapers commending the strikers for "conducting their strike in a peaceful manner."
------
Seeing the strikers idle, he even bought them two dozen baseball bats and gloves and suggested they play baseball in the vacant lots. For those interested in bowling, he rented a bowling alley and invited the workers to play there.
Black's friendly gesture had the effect that friendliness always has; the employees responded in kind. The strikers picked up shovels and rakes and cleaned up the paper, matches, and cigarette butts that had accumulated around the factory. Imagine! Imagine striking employees, fighting for higher wages and union recognition, cleaning up the litter around the factory. Such an event had never before occurred in the long and turbulent history of American industrial strikes. The strike ended in a week, and there was no bitterness or tension whatsoever.
Daniel Webster, who looked like a god and spoke like an angel, was one of the world's greatest lawyers. However, they would begin their most powerful arguments with friendly remarks such as, "The jury should consider this," "Perhaps this indicates," or "We shouldn't forget these facts," or "Intelligent people like yourselves can easily understand the significance of these facts." There was no aggression, no pressure, no intention of imposing their views on others. It was this friendly, calm, and gentle style of Wester's that made him such a successful and great lawyer.
You may never have to break a strike or argue a case in court, but perhaps you might want to get your rent reduced. Would this friendly approach work then? Let's see.
O. L. Straub was an engineer. He wanted to get his rent reduced, but he also knew that his landlord was very strict. Mr. Straub told our class, "I wrote to the landlord saying that I wanted to move out as soon as my lease expired. The truth was, I didn't want to move. If my rent were reduced, I would happily stay there.
------
But there was little chance of that. Other tenants had tried and failed. Everyone told me that getting the landlord to reduce the rent was almost impossible. But I said to myself, 'I'm taking a course in the art of influencing people, so I'll try applying some of these principles to my landlord and see how effective they are.'"
----------
“Upon receiving the letter, he came to see me with his secretary. I greeted him at the door with a friendly welcome. My demeanor clearly reflected goodwill and enthusiasm. I didn't say the rent was too high. I started by saying how much I liked his house. Believe me, I praised his house wholeheartedly. I also told him that he took very good care of his property. Then I told him that I actually wanted to live in such a nice house next year as well, but I was forced to move; I couldn't afford such high rent.
"It was clear that no tenant had ever approached him in this way. He didn't know what to do in such a situation.
"He told me about his troubles. He was always bothered by complaining tenants. One tenant had written him fourteen letters, some of which were quite rude. Another tenant had threatened to leave because the tenant on the floor above snored. He said, 'It's so nice to see a satisfied tenant like you.' And then, without my asking, he offered to reduce the rent slightly. I wanted a bigger reduction, so I told him how much rent I could afford, and he agreed without any objection.
"As he was leaving, he turned back and asked me, 'What kind of decoration would you like in your apartment?'
"If I had used the methods of other tenants to get the rent reduced, I would certainly have failed just like them. I succeeded only through a friendly, sympathetic, and appreciative approach."
Dean Woodcock, who lives in Pittsburgh, Pennsylvania, is a superintendent in a department of the local electric company. His staff was assigned the task of repairing a piece of equipment on a pole. This type of work had previously been handled by another department and had recently been transferred to Woodcock's department. Although his employees had been trained for this type of work, this was the first time they had actually had the opportunity to do it. Everyone in the company wanted to see if they could do the job, and if so, how well. Mr. Woodcock, his subordinate managers, and other members of the department went to observe the work. Several cars and trucks were parked nearby, and a crowd of people had gathered to watch the two men working on the pole.
Just then, Woodcock noticed a man getting out of a car parked on the street, carrying a camera. His company was very conscious of its public image. Woodcock thought that the man with the camera might get the impression that dozens of people were unnecessarily gathered to watch two men do a simple job. He approached the photographer.
"I see you're interested in our work."
"Yes, and my mother will be even more interested. She's a stockholder in your company. This will be an eye-opener for her. Now she'll understand that she's invested in the wrong place. I've been telling her for years that investing in a company like yours is a waste of money. Now I'll be proven right. The newspapers will love these pictures."
"You're right. If I were in your shoes, I'd think the same thing. But this is a special situation..." And then Dean Woodcock explained that this was the first job of its kind for his department, and therefore everyone in the company, from the executives to the employees, was interested in its success. He assured the man that under normal circumstances, only two people would be doing the job. Hearing this, the photographer put down his camera, shook Woodcock's hand, and thanked him for explaining the situation so clearly.
----------
Dean Woodcock's friendly approach had saved his company from embarrassment and bad publicity.
Another member of our class, Gerald H. Winn of New Hampshire, told how a friendly approach had helped him obtain a satisfactory settlement on a damage claim.
He said, “In early spring, while the ground was still frozen, there was a heavy rain. The water, which ordinarily would have drained into nearby culverts, backed up into the area where I had recently built my house.
“There was no place for the water to go, so pressure built up around the foundation of the house. The water broke through the concrete basement floor and flooded the entire basement. This ruined the furnace and the hot water heater. The cost of repairing the damage was more than two thousand dollars. I didn’t have any insurance to cover this type of damage.
“However, I soon learned that the owner of the subdivision had neglected to install a storm drain near the house. If there had been a storm drain, this problem could have been avoided. I made an appointment to see him. During the twenty-five-mile drive to his office, I reviewed the situation and, keeping in mind the principles I had learned in this course, I decided that getting angry wouldn’t do me any good. When I arrived, I remained calm and began by asking him about his recent trip to the West Indies. Then, when I felt the time was right, I told him that I had suffered ‘a little’ damage from the water. He immediately agreed to do everything he could to help solve the problem.
“A few days later, he came over and said that he would pay for the damage and also install a storm drain to prevent any future damage of this kind.” “Although it was entirely the subdivision owner’s fault, he probably wouldn’t have been so willing to compensate for the full amount of the damage if I hadn’t approached him in a friendly manner.”
Years ago, like the country children who went to school in northwestern Missouri, I used to walk barefoot through the woods. I had read the fable of the sun and the wind in my childhood. They were arguing about which was more powerful. The wind said, “I’ll prove right now which is more powerful. Do you see that old man wearing a coat? I’ll bet I can get that old man’s coat off faster than you can.”
The sun went behind a cloud, and the wind began to blow, blowing harder and harder until it was almost a hurricane. But the harder the wind blew, the tighter the old man clutched his coat.
Finally, the wind gave up and began to blow gently again. Then the sun came out from behind the clouds and smiled kindly on the old man. The old man wiped his brow and took off his coat. Then the sun explained to the wind that it is easier to get things done with kindness and friendliness than with force and anger.
Those who have learned that you can catch more flies with a drop of honey than with a gallon of vinegar use this gentle and friendly approach. That’s the approach F. Gal Conner of Lutherville, Maryland, used when he took his four-month-old car to the dealer’s service department for the third time. He told our class: “It was obvious that arguing with the service manager, reasoning with him, or yelling at him wasn’t going to solve my problem.”
----------
"I went to the showroom and asked to see Mr. White, the owner of the agency. After waiting for a while, I was ushered into Mr. White's office. I introduced myself and told him that I had bought a car from his dealership because some of my friends who had bought cars from him had recommended it. I had been told that his prices were very reasonable and his service was excellent.
--------
A smile spread across Mr. White's face as he listened to me. Then I told him about the problem I was having with the service department. 'I thought you might want to know about a situation that could tarnish your reputation,' I added. He thanked me for bringing it to his attention and assured me that my problem would be resolved. Not only did he personally take an interest in my problem, but he also lent me his own car while mine was being repaired."
Aesop was a Greek slave who lived at the court of Croesus.
He wrote his immortal fables six hundred years before Christ. But the truths about human nature that he revealed are just as true in Boston and Birmingham today as they were in Athens twenty-six centuries ago. The sun can make you take off your coat faster than the wind: and a kind, friendly approach and appreciation can change people's minds more quickly than anger or criticism.
Remember what Lincoln said, "You can catch more flies with a drop of honey than with a gallon of vinegar."
--------------
This was the end of this chapter
-------------
Rule / Principle 4
Begin in a friendly way.
-----------------
And friends, this was today's chapter
And now we'll meet again with the next new chapter, in a new video, Thank you, Hello, Jai Hind, Jai Bharat
-----------------

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें