अगर ग़लती आपकी हो, तो मान लें - ऑडियो बुक AGAR GALTI APKI HO, TO MANN LEIN - Audio Book If it's your fault, admit it - Audio Book From - LOK VYAVHAR BOOK - Audio Book
-----------------
अगर ग़लती आपकी हो, तो मान लें - ऑडियो बुक
AGAR GALTI APKI HO, TO MANN LEIN - Audio Book
If it's your fault, admit it - Audio Book
From - LOK VYAVHAR BOOK - Audio Book
------------------------------------------------
www.youtube.com/@shivavoicelibrary
------------------------------------------------
https://www.facebook.com/profile.php?id=61582814052126
------------------------------------------------
https://www.instagram.com/shivavoicelibrary/
------------------------------------------------
https://shivabooklibrary.blogspot.com/
------------------------------------------------
लोक व्यवहार, प्रभावशाली व्यक्तित्व की कला
------------------------------------------------
------------
हैल्लो दोस्तो, नमस्कार, आदाव,
स्वागत है आपका मेरे चैनल शिवा वॉयस लाइब्रेरी में
आज आपको लोक व्यवहार पुस्तक के
नए चैपटर जिसका नाम है
-------------------------
अगर ग़लती आपकी हो, तो मान लें - की ऑडियो बुक
-------------------------
के बारे में बताने जा रहे हैं
आईये शुरू करते हैं।
इस चैपटर की ऑडियो बुक
---------------------------
अगर ग़लती आपकी हो, तो मान लें ----
---------------------------
मेरे घर के बिलकुल पास एक जंगल था जहाँ पर ऊँचे-ऊँचे पेड़ थे। वसंत ऋतु में यहाँ पर ब्लैकबेरी की झाड़ियाँ सफ़ेदी की छटा बिखेरती थीं, गिलहरियाँ अपने घर बनाती थीं और लंबी-लंबी घास उगा करती थी। इस सुंदर जंगल का नाम फ़ॉरेस्ट पार्क था और यह उसी तरह दिखता था जैसा यह उस समय रहा होगा जिस समय कोलंबस ने अमेरिका की खोज की थी। मैं अक्सर इस जंगल में अपने छोटे बोस्टन बुलडॉग रैक्स को घुमाने ले जाता था। रैक्स दोस्ताना क़िस्म का हानिरहित छोटा सा कुत्ता था और चूँकि जंगल में हमारे सिवा कोई नहीं होता था इसलिए मैं रैक्स को खुला छोड़ देता था।
एक दिन हमें वहाँ पर एक पुलिस वाला दिखा जो अपनी सत्ता के प्रदर्शन के लिए लालायित था।
"आपने कुत्ते को खुला क्यों छोड़ रखा है ? इसे चेन में बाँधकर क्यों नहीं रखा ? आप जानते हैं कि यह क़ानून के विरुद्ध है ?" पुलिस वाले ने मुझे फटकारते हुए कहा।
"हाँ, मैं जानता हूँ," मैंने धीमे से जवाब दिया। "मुझे लगता है कि यह यहाँ किसी को नुक़सान नहीं पहुँचाएगा।"
"आपको लगता है, आपको लगता है। क़ानून को इस बात से कोई लेना-देना नहीं है कि आपको क्या लगता है। कुत्ता किसी गिलहरी को मार सकता है या किसी बच्चे को काट सकता है। मैं आपको इस बार तो छोड़ रहा हूँ। परंतु अगर मैंने अगली बार कुत्ते को बिना ज़ंजीर के देखा, तो मैं आपको और आपके कुत्ते दोनों को अदालत के कटघरे में खड़ा कर दूँगा।"
मैंने अगली बार ऐसा न करने का वादा किया।
और मैंने अपना वादा निभाया भी कुछ दिनों तक। पर न तो रैक्स को ज़ंजीर पसंद थी और न ही मुझे, इसलिए हमने क़िस्मत पर भरोसा करने का फ़ैसला किया। कुछ समय तक तो सब कुछ ठीकठाक रहा, परंतु एक दोपहर को जब मैं और रैक्स पहाड़ी पर दौड़ लगा रहे थे तो अचानक हमें फिर वही पुलिस वाला मिल गया। रैक्स आगे की तरफ़ दौड़ रहा था, सीधे पुलिस ऑफ़िसर की दिशा में।
मैं जानता था कि अब मैं बुरी तरह फँस चुका था। मैं अच्छी तरह से जानता था। इसलिए मैंने पुलिस ऑफ़िसर के बोलने का इंतज़ार नहीं किया। पुलिस वाले के कुछ कहने के पहले ही मैं बोल पड़ा, "ऑफ़िसर, आपने हमें रंगे हाथों पकड़ लिया है। मैं अपराधी हूँ। मैं कोई बहाना नहीं बनाना चाहता, कोई सफ़ाई नहीं देना चाहता। आपने मुझे पिछले हफ्ते ही चेतावनी दी थी कि अगर मैंने अपने कुत्ते को बिना ज़ंजीर के घुमाया तो आप मुझ पर फ़ाइन कर देंगे। इसके बाद भी मैं अपने कुत्ते को बिना ज़ंजीर के घुमा रहा था।"
पुलिस वाले ने धीमे स्वर में कहा, "मैं जानता हूँ कि बिना ज़ंजीर के कुत्ता घुमाना सबको अच्छा लगता है, ख़ास तौर पर जब यहाँ आस-पास कोई नहीं है।"
"हाँ, अच्छा तो लगता है, परंतु यह क़ानून के ख़िलाफ़ है।" मैंने जवाब दिया।
"पर इतना छोटा कुत्ता किसी को क्या नुक़सान पहुँचाएगा?" पुलिस वाले ने कहा।
"फिर भी, ऑफ़िसर, यह गिलहरियों को मार सकता है।" "मुझे लगता आप बात को कुछ ज़्यादा ही गंभीरता से ले रहे हैं," उसने कहा। "आप कुत्ते को मेरी आँखों से दूर दौड़ जाने दें और फिर आप और मैं दोनों ही इस बात को भूल जाएँगे।"
पुलिस वाला भी इंसान था। वह भी महत्वपूर्ण दिखना चाहता था, इसलिए जब मैंने खुद को दोष देना शुरू किया तो उसके पास अपने आत्मसम्मान को दर्शाने के लिए एक ही तरीक़ा था और यह था दया और उदारता दिखाना।
परंतु मान लीजिए मैं खुद को बचाने की कोशिश करता तो फिर क्या होता ? आप तो जानते ही हैं, पुलिस वाले से बहस में कोई नहीं जीत सकता।
उसके साथ शाब्दिक तलवारबाज़ी करने के बजाय मैंने मान लिया कि वह पूरी तरह सही था और मैं पूरी तरह गलत था। मैंने अपनी गलती तत्काल, पूरी तरह और उत्साह से मानी थी। इस मामले में मैंने उसका पक्ष लिया और उसने मेरा। इस तरह पूरा मामला अच्छी तरह से सुलझ गया। लॉर्ड चेस्टरफ़ील्ड भी इतने ज़्यादा अच्छे तरीके से उदारता नहीं दिखा सकते थे जितनी कि उस पुलिस ऑफ़िसर ने दिखाई थी जिसने एक हफ्ते पहले ही मुझे अदालत के कटघरे का डर दिखाया था।
अगर आपकी गलती पर कोई आपको डाँटने वाला है, तो क्या यह बेहतर नहीं होगा कि हम ऐसा होने से पहले ही खुद अपनी ग़लती मान लें, अपनी बुराई करने लगें बजाय इसके कि सामने वाला हमारी बुराई करे और हमें अपनी ग़लतियाँ बताए।
अपने बारे में उन सारी ग़लतियों का जिक्र करें जो आपके हिसाब से सामने वाला कहने वाला है या सोच रहा है और बिना उसे मौक़ा दिए खुद ही यह काम कर लें। सौ में से निन्यानवे बार सामने वाला आपके प्रति उदार और क्षमापूर्ण दृष्टिकोण अपनाएगा और आपकी ग़लतियों को कम करके बताएगा जैसा उस पुलिस वाले ने किया था।
कॉमर्शियल आर्टिस्ट फ़र्डिनन्ड ई. वॉरेन ने अपने एक चिड़चिड़े ग्राहक के सामने इसी तकनीक का इस्तेमाल किया।
"विज्ञापन और प्रकाशन के लिए डॉइंग बनाते समय एकदम सटीक होना बहुत महत्वपूर्ण होता है." मिस्टर वॉरेन ने हमें यह कहानी सुनाते हुए कहा।
"कई आर्ट एडिटर्स बहुत जल्दी में अपना काम करवाते हैं और ऐसी स्थिति में छुटपुट ग़लतियों की संभावना होती है। मैं एक ऐसे आर्ट एडिटर को जानता हूँ जिसे छोटी-छोटी गलतियाँ ढूँढ़ने में हमेशा बहुत मज़ा आता है। उसके ऑफ़िस से निकलते समय मेरा मूड अक्सर ख़राब रहता है; आलोचना की वजह से नहीं, बल्कि उसके आक्रमण के तरीक़े की वजह से। हाल ही में मैंने एक जल्दी वाले काम को ताबड़तोड़ करके इस एडिटर के पास भिजवाया और उसने मुझसे तत्काल ऑफ़िस बुलवाया। फ़ोन पर उसने कहा कि मुझसे कोई ग़लती हुई थी। जब मैं पहुँचा, तो मैंने देखा कि माहौल बिलकुल वैसा ही था जैसी कि मैंने कल्पना की थी और जिससे मैं डर रहा था। वह शत्रुतापूर्ण मूड में था और मन ही मन खुश हो रहा था कि एक बार फिर उसे आलोचना करने का अवसर मिल गया। उसने गर्म होकर पूछा कि मैंने अमुक अमुक चीज़ क्यों की। मैंने आपके कोर्स में पढ़ाए गए आत्म-आलोचना के सबक़ को आज़माने का निश्चय किया। इसलिए मैंने कहा, 'आप जो कह रहे हैं, सही है। मैं ग़लती पर हूँ और मेरी गलती के लिए मैं कोई बहाना भी नहीं बना सकता। मैं काफ़ी समय से ड्रॉइंग कर रहा हूँ और मुझसे इस तरह की ग़लती नहीं होनी चाहिए। मैं अपने आप पर शर्मिंदा हूँ।'
"तत्काल वह मेरा बचाव करने लगा, 'हाँ, आप ठीक कह रहे हैं। परंतु वैसे देखा जाए तो यह गंभीर गलती नहीं है। यह तो केवल-'
"मैंने उसे बीच में ही टोक दिया, 'कोई भी गलती महँगी साबित हो सकती है और उसकी वजह से चिढ़ तो होती ही है।'
"वह बीच में बोलना चाहता था, परंतु मैंने उसे बोलने का मौक़ा ही नहीं दिया। मुझे बहुत आनंद आ रहा था। अपने जीवन में पहली बार में खुद की आलोचना कर रहा था और मुझे इसमें वहुत मज़ा आ रहा था।
"मैंने कहा, 'मुझे ज़्यादा सावधान रहना चाहिए था। आप मुझे बहुत सा काम देते हैं और मुझे आपके काम को सर्वश्रेष्ठ तरीक़े से करना चाहिए। इसलिए मैं इस ड्रॉइंग को दुवारा बनाकर दूँगा।'
"'नहीं, नहीं!' उसने विरोध किया। 'मैं आपको इतनी तकलीफ नहीं देना चाहूँगा।' उसने मेरे काम की तारीफ़ की और मुझे आश्वस्त किया कि इसमें केवल एक छोटे से सुधार की ज़रूरत है और मेरी छोटी सी गलती से उसकी फ़र्म को कोई नुक़सान नहीं होने वाला। और वैसे भी यह केवल तफसील यानी डिटेल्स की गलती है- जिस पर चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं है।
"खुद की ग़लती तत्काल मान लेने से और खुद की बुराई पहले ही कर देने से उसका गुस्सा ठंडा पड़ गया। वह मुझे लंच पर ले गया और चलने से पहले उसने मुझे चेक दिया और दूसरा काम भी दिया।"
खुद की ग़लती मानना हिम्मत का काम तो है ही, इसमें हमें संतुष्टि का एहसास भी होता है। इससे न सिर्फ हमारे भीतर का अपराधबोध और सुरक्षात्मकता समाप्त होते हैं, बल्कि इससे अक्सर ग़लती के कारण उत्पन्न समस्या को सुलझाने में भी मदद मिलती है।
अल्बकर्की, न्यू मेक्सिको के ब्रूस हार्वे ने मेडिकल लीव पर गए एक कर्मचारी को गलती से पूरी तनख्वाह दे दी। जब उसे अपनी गलती का पता चला, तो उसने कर्मचारी से कहा कि वह उसकी अगली तनख्वाह से यह पूरी राशि काट लेगा। कर्मचारी ने अनुरोध किया कि पूरी राशि एकमुश्त काटने से वह गंभीर आर्थिक समस्या में फँस जाएगा, इसलिए क़िस्तों में कटौती करना उचित होगा। ऐसा करने के लिए हार्वे को अपने सुपरवाइज़र से अनुमति लेने की आवश्यकता थी। हार्वे ने कहा, "और मैं जानता था कि ऐसा करने पर बॉस बहुत गुस्सा होंगे। चूँकि यह सारा झमेला मेरी गलती की वजह से ही हुआ था, इसलिए मैंने यह फ़ैसला किया कि मैं बॉस के सामने अपनी गलती मान लूँगा।
"मैं बॉस के ऑफ़िस में गया और उन्हें बता दिया कि मुझसे एक गलती हो गई है और इसके बाद मैंने उन्हें पूरी बात बता दी। बॉस ने विस्फोटक स्वर में कहा कि यह मेरी नहीं, बल्कि पर्सनेल डिपार्टमेंट की गलती है। मैंने दोहराया कि नहीं, यह मेरी ही गलती थी। इस पर बॉस ने इसे अकाउंटिंग डिपार्टमेंट की लापरवाही बताया। एक बार फिर बॉस ने मेरा बचाव करते हुए इसका दोष दो लोगों पर मढ़ दिया। परंतु हर बार मैंने दोहराया कि ग़लती मेरी ही थी।
अंत में, बॉस ने मेरी तरफ़ देखा और कहा, 'अच्छा, यह ग़लती आप ही की है। अब जाइए और ग़लती को ठीक कीजिए।' ग़लती ठीक कर दी गई और किसी को कोई तकलीफ़ नहीं हुई। मुझे बहुत अच्छा लगा क्योंकि मैं एक तनावपूर्ण परिस्थिति को अच्छे तरीक़े से सुलझाने में कामयाब हुआ था और मैंने बहाने बनाने के बजाय सही बात कहने का साहसिक विकल्प चुना था। इस घटना के बाद बॉस की नज़रों में मेरी इज़्ज़त पहले से बढ़ गई।"
कोई भी मूर्ख अपनी गलतियों के लिए बहाने बना सकता है-और ज़्यादातर मूर्ख ऐसा करते भी हैं। परंतु अपनी गलतियाँ मान लेने से आप भीड़ से अलग हो जाते हैं और आपको इसमें आनंद तथा प्रतिष्ठा का अनुभव भी होता है। उदाहरण के तौर पर, इतिहास रॉबर्ट ई. ली के बारे में जो सबसे रोचक बात बताता है वह यह है कि उन्होंने खुद को और सिर्फ़ खुद को गेटिसबर्ग के युद्ध में पिकेट के आक्रमण के बाद हुई पराजय के लिए दोषी माना।
इसमें कोई संदेह नहीं कि पिकेट का आक्रमण पश्चिमी जगत के इतिहास में हुआ सबसे शानदार और दर्शनीय आक्रमण था। जनरल जॉर्ज ई. पिकेट स्वयं दर्शनीय थे। उन्होंने अपने बाल इतने बढ़ा रखे थे कि वे उनके कंधों को छूते थे और नेपोलियन की ही तरह वे भी युद्ध के मैदान में लगभग हर रोज़ भावनात्मक उत्कटता से भरे प्रेमपत्र लिखा करते थे। उनके निष्ठावान सैनिकों ने उस दुखद जुलाई की दोपहर को उनका जोश बढ़ाते हुए नारे लगाए। पिकेट यूनियन लाइन्स की तरफ़ तेज़ी से आगे बढ़ चले और पूरी सेना उनके पीछे-पीछे चल दी। यह एक देखने लायक़ दृश्य था।
साहसिक। भव्य। यूनियन लाइन्स में जिसने भी यह दृश्य देखा, उसने इसकी सराहना की।
पिकेट की सेना आसानी से आगे की तरफ़ चल पड़ी और एक दरें को पार करती हुई आगे बढ़ी। इस पूरे समय दुश्मन की तोप के गोले उनकी सेना को निशाने पर लिए हुए थे। परंतु वे बिना डरे, बिना रुके आगे बढ़ते रहे।
अचानक सीमेट्री रिज की पत्थर की दीवार के पीछे से संघीय सेना प्रकट हुई जहाँ यह छुपी हुई थी और इसने पिकेट की आगे बढ़ रही सेना पर गोलाबारी शुरू कर दी। पहाड़ी की चोटी इस समय एक ज्वालामुखी की तरह जल रही थी, ऐसा लग रहा था जैसे यह क़त्ल का मैदान हो। कुछ ही मिनटों में एक को छोड़कर पिकेट के सभी ब्रिगेड कमांडर मौत के मुँह में समा गए और पाँच हज़ार सैनिकों की सेना में से सिर्फ़ एक हज़ार सैनिक ही ज़िंदा बचे।
जनरल ल्युइस ए. आर्मिस्टीड ने आख़िरी हमले में सैनिकों का नेतृत्व किया। वे आगे दौड़े, पत्थर की दीवार पर चढ़े और अपनी तलवार की नोक पर अपनी कैप को लहराते हुए चीखे :
"मेरे बहादुर शेरों, उन्हें मज़ा चखा दो!"
सैनिकों ने ऐसा ही किया। उन्होंने दीवार को लाँघा, अपने दुश्मनों पर संगीनों से प्रहार किया और सीमेट्री रिज पर दक्षिण के झंडे गाड़ दिए।
यह झंडे सिर्फ़ एक पल के लिए ही वहाँ रहे। परंतु यह पल, चाहे यह कितना ही छोटा रहा हो, संघ के इतिहास का यादगार पल था।
पिकेट का आक्रमण अद्भुत और साहसिक होने के बावजूद अंत की शुरुआत थी। ली असफल हो गए थे। वे उत्तर दिशा को भेद नहीं पाए थे। और वे यह बात जानते थे।
दक्षिण का पतन तय था।
ली इतने दुखी थे, इतने सदमे में थे कि उन्होंने अपना इस्तीफ़ा भिजवा दिया और संघ के प्रेसिडेंट जेफरसन डेविड से कहा कि वे उनकी जगह किसी "युवा और अधिक योग्य" व्यक्ति को नियुक्त कर दें। गेटिसबर्ग के युद्ध में पराजय के लिए जनरल ली अगर बहाना बनाना चाहते, तो वे बहुत सी बातों का बहाना बना सकते थे। उनके कई डिवीज़न कमांडरों ने उन्हें धोखा दिया था। पैदल सैनिकों के आक्रमण को सहारा देने के लिए घुड़सवार सेना समय पर नहीं आई थी। यह चीज़ गलत हुई थी, वह चीज गड़बड़ हुई थी।
परंतु जनरल ली इतने महान थे कि उन्होंने किसी दूसरे को दोष नहीं दिया। जब पिकेट के हारे और खून से लथपथ सिपाही वापस आए तो रॉबर्ट ई. ली उनसे मिलने अकेले गए और उनका स्वागत आत्म-आलोचना से किया, जिसमें उनकी महानता झलकती थी। उन्होंने कहा, "सारी गलती मेरी ही थी। मैं और सिर्फ मैं ही इस हार के लिए ज़िम्मेदार हूँ।"
इतिहास में बहुत कम सेनापतियों ने इतने साहस और चारित्रिक दृढ़ता का परिचय दिया है।
माइकल च्यांग हमारे कोर्स हाँगकाँग में पढ़ाते हैं। उन्होंने हमे बताया कि किस तरह चीन की संस्कृति कई बार कुछ विशेष समस्याओं को जन्म देती है और किस तरह पुरानी परंपरा को बनाए रखने के बजाय हमें नए सिद्धांतों को अपनाने से लाभ होता है। उनकी क्लास में एक अधेड़ सदस्य था जिसका कई सालों से अपने पुत्र से मनमुटाव चल रहा था।
पिता को अफीम की लत थी, जो अब छूट गई थी। चीन में परंपरा यह है कि बड़े लोग माफी माँगने के लिए पहला कदम नहीं उठाते। इसलिए पिता को लग रहा था कि समझौते के लिए उसके पुत्र को ही पहल करनी चाहिए। शुरुआती सत्र में उसने क्लास को बताया कि उसने अपने पोतों का मुँह तक नहीं देखा और उसकी बहुत इच्छा थी कि उसके पुत्र और उसमें सुलह हो जाए। क्लास के सभी सदस्य चीन के थे और यह समझ सकते थे कि उसकी इच्छा और सदियों से चली आ रही परंपरा में कितना ज़बर्दस्त संघर्ष चल रहा होगा। पिता को यह लगता था कि नौजवान पीढ़ी को बुजुर्ग पीढ़ी का सम्मान करना चाहिए और इस वजह से वह अपनी इच्छा के अनुसार क़दम न उठाने को सही ठहरा रहा था और इंतज़ार कर रहा था कि उसका पुत्र आएगा और उससे माफ़ी माँगेगा।
कोर्स के अंत में पिता ने एक बार फिर अपनी क्लास को संबोधित किया। उसने कहा, "मैंने समस्या पर अच्छी तरह विचार किया है। डेल कारनेगी कहते हैं, 'अगर गलती आपकी हो, तो तत्काल और पूरी तरह अपनी गलती मान लें।' हालाँकि मेरे लिए तत्काल अपनी गलती मानने में अब काफ़ी देर हो चुकी है, परंतु मैं अपनी गलती को पूरी तरह तो मान ही सकता हूँ। मैंने अपने पुत्र के साथ अन्याय किया है। इसमें उसका दोष नहीं है कि वह मुझे दुबारा नहीं देखना चाहता। इसमें उसका दोष नहीं है कि उसने मुझे अपनी ज़िंदगी से निकाल दिया है। हालाँकि अपनों से छोटे से माफ़ी माँगना हमारे यहाँ शर्म की बात समझी जाती है, परंतु ग़लती मेरी थी और इसे मानने की ज़िम्मेदारी भी मेरी है।" क्लास ने तालियाँ बजाकर उसकी बात का स्वागत किया और उसे अपना पूरा समर्थन दिया। अगली क्लास में उसने बताया कि वह किस तरह अपने पुत्र के घर गया, उससे माफ़ी माँगी और अब उनके रिश्ते सुधर गए हैं। अब उसकी बहू और पोते भी उसे पसंद करने लगे हैं, जिनसे वह आख़िरकार मिलने में कामयाब हो गया था।
अल्बर्ट हबार्ड देश के काफ़ी प्रतिष्ठित लेखक रहे हैं। अक्सर उनके चुभते हुए वाक्यों के कारण लोगों की भावनाएँ भड़क जाती थीं। परंतु हबार्ड में लोगों के साथ व्यवहार करने की वह दुर्लभ कला थी जिसकी वजह से वे अपने दुश्मनों को भी दोस्त बना लेते थे।
उदाहरण के तौर पर, जब कोई पाठक चिढ़कर उन्हें लिखता था कि वह उनके अमुक अमुक लेख में व्यक्त विचारों से सहमत नहीं है और अंत में वह लिखता था कि उसकी नज़र में लेखक फलाना-ढिकाना है तो अल्बर्ट हबार्ड उस पत्र का जवाब कुछ इस तरह देते थे : अगर सोचा जाए तो मैं भी आज की तारीख़ में अपने उस लेख के विचारों से पूरी तरह सहमत नहीं हूँ। एक दिन मैं जो लिखता हूँ, वह अगले दिन मुझे खुद ही अच्छा नहीं लगता। मुझे इस विषय पर आपके विचार जानकर खुशी हुई। अगली बार आप जब भी इस तरफ़ आएँ, तो हम मिलकर इस बारे में विस्तार से चर्चा कर सकते हैं। तो हाल-फ़िलहाल तो मीलों दूर से ही मैं आपसे हाथ मिलाना चाहता हूँ।
भवदीय।
जो व्यक्ति पत्र का इस तरह जवाब दे, उसके बारे में आप क्या कह सकते हैं?
जब हम सही होते हैं, तो हमारा प्रयास यह होना चाहिए कि हम आहिस्ता से और कूटनीति से लोगों से अपनी बात मनवाने का प्रयास करें, और जब हम ग़लत हों अगर हम खुद के प्रति पूरी तरह ईमानदार रहेंगे तो ऐसा आश्चर्यजनक रूप से अक्सर होगा -तो हमें अपनी ग़लतियों को तत्काल और उत्साह से स्वीकार कर लेना चाहिए। इस तकनीक से न सिर्फ़ आश्चर्यजनक परिणाम मिलेंगे, परंतु यक़ीन कीजिए इससे आपको खुद का बचाव करने की तुलना में अधिक आनंद भी मिलेगा।
पुरानी कहावत को याद कीजिए: "लड़ने से आपको पर्याप्त नहीं मिलता, परंतु हार मान लेने से आपको उम्मीद से ज़्यादा मिलता है।"
--------------
यह था इस चैप्टर का
-------------
सिद्धांत 3
अगर ग़लती आपकी हो, तो तत्काल और पूरी तरह अपनी ग़लती मान लें।
-----------------
और दोस्तो ये था आज का चैपटर
और अब मिलते हैं अगले नए चैपटर के साथ, नई विडियों में,
धन्यावाद, नमस्कार, जय हिन्द, जय भारत
-----------------
Hello friends, Namaste, Aadab,
Welcome to my channel Shiva Voice Library.
Today we are going to tell you about the new chapter of the book "How to Win Friends and Influence People,"
which is titled:
-------------------------
If You're Wrong, Admit It - Audio Book
-------------------------
Let's begin.
The audio book of this chapter:
---------------------------
If You're Wrong, Admit It ----
---------------------------
There was a forest right near my house with tall trees. In the spring, blackberry bushes bloomed with white blossoms, squirrels built their nests, and tall grass grew. This beautiful forest was called Forest Park, and it looked just as it must have looked when Columbus discovered America. I often took my little Boston Bulldog, Rex, for walks in this forest. Rex was a friendly, harmless little dog, and since there was no one else in the forest, I would let Rex run free.
One day, we encountered a policeman who was eager to display his authority.
"Why have you let your dog run loose? Why haven't you kept him on a leash? Don't you know it's against the law?" the policeman reprimanded me.
"Yes, I know," I replied softly. "I don't think he'll harm anyone here."
"You think, you think. The law doesn't care what you think. The dog could kill a squirrel or bite a child. I'm letting you off this time. But if I see the dog without a leash again, I'll take both you and your dog to court."
I promised not to do it again.
And I kept my promise for a few days. Neither Rex nor I liked leashes, so we decided to take our chances. For a while, everything went smoothly, but one afternoon, as Rex and I were running on the hill, we suddenly ran into the same police officer again. Rex was running ahead, straight towards the officer.
I knew I was in trouble. I knew it well. So I didn't wait for the officer to speak. Before the policeman could say anything, I blurted out, "Officer, you've caught us red-handed. I'm guilty. I don't want to make any excuses, I don't want to offer any explanations. You warned me last week that you would fine me if I walked my dog without a leash. And yet, here I am, walking my dog without a leash."
The policeman said in a low voice, "I know everyone likes to walk their dog without a leash, especially when there's nobody around."
"Yes, it's nice, but it's against the law," I replied.
"But what harm can such a small dog do to anyone?" the policeman said.
"Still, Officer, he could kill squirrels." "I think you're taking this a little too seriously," he said. "Let the dog run out of my sight, and then you and I will both forget about it."
The policeman was only human. He, too, wanted to appear important, so when I started blaming myself, the only way he could assert his self-importance was by showing mercy and generosity.
----
But what if I had tried to defend myself? You know, you can't win an argument with a policeman.
Instead of engaging in a verbal battle with him, I admitted that he was entirely right and I was entirely wrong. I confessed my mistake immediately, completely, and enthusiastically. In this case, I took his side, and he took mine. The whole matter was settled amicably. Lord Chesterfield himself couldn't have shown more graciousness than that police officer, who only a week earlier had threatened me with a court appearance.
If someone is going to criticize you for your mistake, wouldn't it be better to admit your mistake yourself before they have a chance to point it out?
Mention all the faults you think the other person is going to mention or is thinking about, and do it yourself before they get a chance. Ninety-nine times out of a hundred, the other person will take a generous and forgiving attitude toward you and minimize your mistakes, just as that policeman did.
Commercial artist Ferdinand E. Warren used this technique with an irate client.
"Accuracy is extremely important when making drawings for advertising and publications," Mr. Warren told us, relating this story. “Many art editors rush their work, and in such situations, minor mistakes are bound to happen. I know one art editor who always seems to enjoy finding small errors. I often leave his office in a bad mood; not because of the criticism itself, but because of his aggressive approach. Recently, I rushed a project and sent it to this editor, and he immediately called me to his office. On the phone, he said I had made a mistake. When I arrived, I found the atmosphere exactly as I had imagined and feared. He was in a hostile mood, secretly pleased that he had another opportunity to criticize. He heatedly asked why I had done such and such. I decided to try the self-criticism lesson I learned in your course. So I said, ‘You’re right. I’m at fault, and I can’t make any excuses for my mistake. I’ve been drawing for a long time, and I shouldn’t be making this kind of mistake. I’m ashamed of myself.’
“Immediately, he started defending me, ‘Yes, you’re right. But actually, it’s not a serious mistake. It’s only—’
“I interrupted him, ‘Any mistake can be costly and is certainly irritating.’
“He wanted to interject, but I didn’t give him a chance. I was enjoying myself immensely. For the first time in my life, I was criticizing myself, and I was having a great time.
“I said, ‘I should have been more careful. You give me a lot of work, and I should be doing my best work for you. So I’ll redraw this.’
“‘No, no!’ he protested. ‘I wouldn’t want to put you to that much trouble.’” He praised my work and assured me that it only needed a minor correction and that my small mistake wouldn't cause his firm any harm. Besides, it was just a detail error—nothing to worry about.
"By immediately admitting my mistake and criticizing myself first, I defused his anger. He took me out to lunch, and before we parted, he gave me a check and another assignment."
Admitting our mistakes takes courage, but it also brings a sense of relief. It not only eliminates our guilt and defensiveness but often helps resolve the problem caused by the mistake.
-----
Bruce Harvey of Albuquerque, New Mexico, accidentally paid a full salary to an employee who was on medical leave. When he realized his mistake, he told the employee that he would deduct the entire amount from their next paycheck. The employee requested that deducting the full amount at once would cause them serious financial hardship, so it would be better to deduct it in installments. Harvey needed to get permission from his supervisor to do this. Harvey said, "And I knew the boss would be very angry about this. Since this whole mess was my fault, I decided I would admit my mistake to the boss."
"I went into the boss's office and told him I had made a mistake, and then I explained the whole situation. The boss said in an explosive tone that it wasn't my fault, but the personnel department's. I repeated that no, it was my fault. Then the boss blamed it on the accounting department's negligence. Once again, the boss defended me, shifting the blame to two other people. But each time, I reiterated that the mistake was mine.
Finally, the boss looked at me and said, 'Okay, it's your mistake. Now go and fix it.' The mistake was corrected, and no one was inconvenienced. I felt great because I had managed to resolve a stressful situation successfully, and I had chosen the courageous option of telling the truth instead of making excuses." After this incident, my boss's respect for me increased even more."
Any fool can make excuses for his mistakes—and most fools do. But admitting your mistakes sets you apart from the crowd and brings you a sense of satisfaction and respect. For example, one of the most interesting things history tells us about Robert E. Lee is that he blamed himself, and himself alone, for the defeat at Gettysburg following Pickett's Charge.
There is no doubt that Pickett's Charge was one of the most spectacular and dramatic charges in the history of the Western world. General George E. Pickett himself was a striking figure. He wore his hair so long that it touched his shoulders, and like Napoleon, he wrote passionate love letters almost daily from the battlefield. His loyal soldiers cheered him on that fateful July afternoon. Pickett rode forward toward the Union lines, and the entire army followed him. It was a sight to behold.
Daring. Magnificent. Everyone who saw it from the Union lines admired it.
Pickett's army marched steadily forward, crossing a ravine. All the while, enemy cannonballs rained down on them. But they continued undeterred, without hesitation.
Suddenly, the Federal army emerged from behind the stone wall of Cemetery Ridge, where it had been concealed, and opened fire on Pickett's advancing troops. The hilltop was now a raging inferno, a scene of carnage. Within minutes, all but one of Pickett's brigade commanders were dead, and only a thousand men remained alive out of an army of five thousand.
General Lewis A. Armistead led the final charge. He ran forward, climbed the stone wall, and, waving his cap on the tip of his sword... He shouted:
"My brave lions, give them a taste of their own medicine!"
The soldiers did just that. They scaled the wall, attacked their enemies with bayonets, and planted the Confederate flag on Cemetery Ridge.
The flag remained there for only a moment. But that moment, however brief, was a memorable one in the history of the Confederacy.
Pickett's charge, magnificent and daring as it was, marked the beginning of the end. Lee had failed. He had not been able to break through the Union lines. And he knew it.
The fall of the South was inevitable.
-----
Lee was so distraught, so shocked, that he submitted his resignation and told Confederate President Jefferson Davis to appoint a "younger and more capable" man in his place. If General Lee had wanted to make excuses for the defeat at Gettysburg, he could have found many. Several of his division commanders had let him down. The cavalry had failed to arrive in time to support the infantry attack. This had gone wrong, that had gone wrong.
But General Lee was too great a man to blame anyone else. When Pickett's defeated and bloodied soldiers returned, Robert E. Lee went out alone to meet them and greeted them with a display of self-criticism that revealed his greatness. He said, "It was all my fault. I, and I alone, am responsible for this defeat."
Few generals in history have shown such courage and strength of character.
Michael Chiang teaches our course in Hong Kong. He told us how Chinese culture sometimes creates certain problems and how we benefit from adopting new principles rather than clinging to old traditions. In his class was a middle-aged man who had been estranged from his son for many years.
The father had been addicted to opium, but had since overcome his addiction. In China, tradition dictates that elders do not take the first step in seeking reconciliation. Therefore, the father felt that his son should initiate the reconciliation. In the initial session, he told the class that he hadn't even seen his grandchildren and that he longed for a reconciliation with his son. All the class members were Chinese and could understand the tremendous conflict between his desire and the centuries-old tradition. The father believed that the younger generation should respect the older generation, and this belief justified his inaction, as he waited for his son to come and apologize.
At the end of the course, the father addressed his class once again. He said, "I have given the problem considerable thought. Dale Carnegie says, 'If you are wrong, admit it quickly and emphatically.' Although it's too late for me to admit my mistake immediately, I can still admit it completely. I have wronged my son. It's not his fault that he doesn't want to see me again. It's not his fault that he has cut me out of his life. Although it's considered shameful in our culture to apologize to someone younger than oneself, the mistake was mine, and the responsibility to admit it is also mine." The class applauded his words and gave him their full support. In the next class, he explained how he went to his son's house, apologized, and how their relationship had improved. Now his daughter-in-law and grandchildren also liked him, and he had finally managed to meet them.
Albert Hubbard was a highly respected writer in the country. His often provocative statements frequently stirred people's emotions. However, Hubbard possessed that rare art of dealing with people that allowed him to turn even his enemies into friends.
For example, when a reader angrily wrote to him saying that he disagreed with the ideas expressed in a particular article and concluded by calling the author various names, Albert Hubbard would reply to the letter something like this: "Come to think of it, I don't entirely agree with the ideas in that article myself anymore. What I write one day, I don't like the next. I was glad to hear your thoughts on the subject." The next time you're in this area, we can discuss this in more detail. So, for now, I'd like to shake your hand from afar.
Sincerely.
What can you say about a person who responds to a letter in this way?
When we are right, our effort should be to gently and diplomatically try to persuade people to our point of view, and when we are wrong—and if we are completely honest with ourselves, this will happen surprisingly often—we should admit our mistakes promptly and enthusiastically. This technique will not only yield amazing results, but believe me, it will also give you more pleasure than trying to defend yourself.
Remember the old saying: "You don't get enough by fighting, but you get more than you expect by giving in."
--------------
This was the end of this chapter.
-------------
Principle 3
If you are wrong, admit your mistake promptly and completely.
-----------------
And friends, this was today's chapter.
Now we'll meet again with the next new chapter, in a new video.
Thank you, Namaskar- नमस्कार, Jai Hind, Jai Bharat
-----------------
Reviewed by Shiv Rana RCM
on
जनवरी 05, 2026
Rating:


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें