recent posts

बहस से कोई फ़ायदा नहीं होता - ऑडियो बुक बहस से कोई फ़ायदा नहीं होता - LOK VYAVHAR BOOK There's No Benefit in Arguing- Audio Book - LOK VYAVHAR BOOK - In Hindi and in English

 https://youtu.be/TkhY7RU6vV0?si=DkEG0X4JXmtB_Z-p

 

बहस से कोई फ़ायदा नहीं होता - ऑडियो बुक-In Hindi and in English

बहस से कोई फ़ायदा नहीं होता - LOK VYAVHAR BOOK

 There's No Benefit in Arguing- Audio Book - LOK VYAVHAR BOOK-In Hindi and in English



 ---------------

 

 ----------------

                                                  

हैल्लो दोस्तो, नमस्कार, आदाव,

स्वागत है आपका मेरे चैनल शिवा वॉयस लाइब्रेरी में

आज आपको लोक व्यवहार पुस्तक के

नए  चैपटर   जिसका नाम है

-------------------------

बहस से कोई फ़ायदा नहीं होता - की ऑडियो बुक

-------------------------

के बारे में बताने जा रहे हैं

आईये शुरू करते हैं।

इस चैपटर की ऑडियो बुक    

---------------------------

बहस से कोई फ़ायदा नहीं होता

---------------------------  

प्रधम विश्वयुद्ध समाप्त होने के कुछ ही समय बाद मैंने लंदन में एक रात एक बहुमूल्य सबक़ सीखा। मैं उस वक़्त सर रॉस स्मिथ का मैनेजर था। युद्ध के दौरान सर रॉस फिलिस्तीन में ऑस्ट्रेलियाई सरकार के महत्वपूर्ण व्यक्ति थे। युद्ध के बाद सर रॉस ने आधी दुनिया का हवाई चक्कर लगाकर दुनिया को आश्चर्यचकित कर दिया। इस तरह का कारनामा इससे पहले कभी नहीं किया गया था। इस अभूतपूर्व प्रयास ने ज़बर्दस्त सनसनी फैला दी। इंग्लैंड के सम्राट ने उन्हें नाइट की पदवी दी और कुछ समय तक वे ब्रिटिश साम्राज्य के सर्वाधिक चर्चित व्यक्ति रहे। एक रात मैं सर रॉस के सम्मान में दिए गए भोज में शामिल हुआ और डिनर के दौरान मेरे बगल में बैठे व्यक्ति ने एक मज़ाकिया कहानी सुनाई जो एक कोटेशन पर आधारित थी, "कोई दैवी शक्ति हमारे भाग्य को नियंत्रित करती है, चाहे हम कितनी ही कोशिश करें।"

 

कहानी सुनाने वाले ने ज़िक्र किया कि यह बाइबल का कोटेशन है। मैं जानता था कि यह गलत था। मैं अच्छी तरह जानता था। इस बारे में मेरे मन में ज़रा भी संदेह नहीं था। और इसलिए, महत्वपूर्ण बनने की लालसा के कारण और अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करने के लिए मैंने अपने आपको सुधारक समिति का अध्यक्ष बना लिया। बहरहाल वह अपनी बात पर अड़ा रहा। क्या ? शेक्सपियर का कोटेशन ? असंभव ! बकवास ! यह कोटेशन तो बाइबल का ही है। और उसे पूरा विश्वास था कि यह सच है।

 

कहानी सुनाने वाला मेरी दाईं तरफ़ बैठा था और मेरे पुराने दोस्त फ्रँक गैमंड मेरी बाईं तरफ़ बैठे थे। गैमंड ने वर्षों तक शेक्सपियर का अध्ययन किया है। इसलिए हमने उन्हीं से इस विवाद का निपटारा करवाने का फैसला किया। गैमंड ने हमारी पूरी बात सुनी और टेबल के नीचे से मुझे पैर मारते हुए कहा, "डेल, तुम ग़लत हो। यह सज्जन सही हैं। यह कोटेशन बाइबल का ही है।"

 

उस रात को घर लौटते समय मैंने रास्ते में गैमंड से कहा, "फ्रैंक, तुम जानते थे ना कि वह कोटेशन शेक्सपियर का है?"

 

"हाँ, हाँ, क्यों नहीं," उसने जवाब दिया, "हैमलेट नाटक के पाँचवें अंक के दूसरे सीन में यह कोटेशन आता है। पर मेरे प्यारे दोस्त डेल, हम एक समारोह में अतिथि बनकर गए थे। किसी आदमी के सामने यह सिद्ध करने से क्या फ़ायदा कि वह गलत है। क्या इससे वह तुम्हें पसंद करने लगेगा ? क्यों न उसे उसकी इज़्ज़त बचाने दी जाए ? उसने तुम्हारी राय नहीं पूछी थी। उसे तुम्हारी राय की ज़रूरत भी नहीं थी। उसके साथ बहस क्यों करना ? तीखी बहस से हमेशा बचना चाहिए।"

 

मुझे इसी तरह के सबक़ की सख़्त ज़रूरत थी, क्योंकि वाद-विवाद करना या बहस करना मेरा प्रिय शौक़ था। अपनी जवानी में मैं दुनिया की हर बात पर तर्क और वाद-विवाद किया करता था। जब मैं कॉलेज में गया तो मैंने तर्कशास्त्र और तर्क-वितर्क का अध्ययन किया और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में ज़ोर-शोर से हिस्सा लिया। मिसूरी के लोगों में यह आदत होती है, और मैं तो वहाँ पैदा हुआ था। मैं चाहता था कि दुनिया मुझे देखे और देखती रह जाए। बाद में, मैंने वाद-विवाद और तर्क-वितर्क करने के गुर न्यूयॉर्क में सिखाए, और मुझे यह स्वीकार करने में शर्म आती है कि एक बार तो मैंने इस विषय पर एक पुस्तक लिखने की योजना भी बनाई थी। तब से अब तक, मैंने हज़ारों बहसों में भाग लिया है, उन्हें सुना है, देखा है और अपने तथा दूसरे लोगों के जीवन में उनके परिणाम देखे हैं। और इसके बाद में इस नतीजे पर पहुँचा हूँ कि ईश्वर की बनाई गई इस दुनिया में बहस से एक ही तरीके से फ़ायदा हो सकता है और वह यह कि बहस से बचा जाए। बहस से उसी तरह से बचो जिस तरह से आप साँप या भूकप से बचते हैं।

 

दस में से नौ बार तो बहस से कोई फ़ायदा इसलिए नहीं होता, क्योंकि दोनों ही पक्षों को बहस के बाद पूरा विश्वास हो जाता है कि वे सही थे।

 

आप बहस में नहीं जीत सकते। इसलिए, क्योंकि अगर आप हार जाते हैं, तब तो आपकी हार होती ही है, परंतु अगर आप जीत भी जाते हैं, तो भी आपकी हार होती है। क्यों? मान लीजिए आपने सामने वाले आदमी को गलत भी साबित कर दिया, अगर आपने यह भी साबित कर दिया कि उसके तर्क में कोई दम नहीं है और आपने उसकी हर बात की धज्जियाँ उड़ा दीं, तो भी क्या होगा ? निश्चित रूप से आपको अच्छा लगेगा।

परंतु उसकी हालत क्या होगी? आपने उसे सबके सामने नीचा दिखाया है। आपने उसके गर्व को आहत किया है। वह आपकी जीत से चिढ़ जाएगा। और-

 

अपनी इच्छा के बिना जो बात मानता है, वह अब भी उसी विचार का होता है।

 

सालों पहले मेरी क्लास में पैट्रिक जे. ओ हेयर नाम का स्टुडेंट था। उसकी शिक्षा तो कम थी, पर उसे बहस करने में बहुत मज़ा आता था। एक बार वह शोफर का काम कर चुका था। वह मेरे पास इसलिए आया था क्योंकि वह ट्रक बेचने का काम करता था और उसके ट्रक बिक नहीं रहे थे। थोड़े सवालों से ही यह पता चल गया कि जिन लोगों को वह ट्रक बेचना चाहता था, उनसे बहस करके वह उन्हें अपना विरोधी बना लेता था। अगर कोई ग्राहक उसकी कंपनी के ट्रक में कोई खोट बताता था, तो पैटिक को जैसे लाल झंडी दिख जाती थी और वह ग्राहक का गला पकड़ लेता था। पैट ने इस तरह बहुत सी बहसें जीतीं। जैसा उसने बाद में मुझे बताया, "मैं अक्सर किसी के ऑफिस से यह कहता हुआ निकलता था, 'आज मैंने उसे सबक सिखा ही दिया।' निश्चित रूप से मैंने उसे सबक्र सिखा दिया था, परंतु मैं उसे कुछ बेच नहीं पाया था।"

 

मेरी पहली समस्या यह नहीं थी कि पैटिक को बोलना सिखाया जाए। मेरी समस्या तो यह थी कि पैटिक को बोलने से और करने से कैसे रोका जाए।

 

पैट्रिक ओ हेयर कुछ समय बाद व्हाइट मोटर कंपनी वं सेल्समैन बन गए। यह किस तरह हुआ, उन्हीं के शब्दों में "अब अगर मैं किसी ग्राहक के ऑफ़िस में जाता हूँ और वह है : 'क्या ? व्हाइट कंपनी का ट्रक ? उसमें कोई ख़ास दम अगर कोई मुझे मुफ्त में भी वह ट्रक दे, तो मैं न लूँ। मैं तो कंपनी का ट्रक ख़रीदने वाला हूँ।' इस पर मैं कहता हूँ, कंपनी के ट्रक बहुत अच्छे होते हैं। अगर आप वह ट्रक तो आपको पछताना नहीं पड़ेगा। हूज़इट कंपनी बहुत अच्छी उसके सेल्समैन भी बहुत बढ़िया हैं।'

 

"यह सुनने के बाद ग्राहक अवाक रह जाता है। अब बेहत की कोई गुंजाइश नहीं रहती। अगर वह कहता है कि हूज़इट कंपनी के ट्रक सबसे अच्छे हैं और मैं यह मान लेता हूँ तो वह आगे बहस कर ही नहीं सकता। जब मैं उससे सहमत हो जाता हूँ तो वह पूरी दोपहर यही नहीं दोहरा सकता कि हूज़इट कंपनी के ट्रक सर्वश्रेष्ठ हैं।

 

फिर हम हूज़इट के विषय से आगे बढ़ते हैं और मैं उसे व्हाइट ट्रक की ख़ासियत के बारे में बताता हूँ।

 

"पहले ऐसा होता था कि जब ग्राहक मेरी कंपनी की बुराई करता था तो मैं आगबबूला हो जाता था। मैं ज़ोर-शोर से हुज़इट कंपनी के ट्रक की बुराइयाँ करने में जुट जाता था और मैं जितनी ज़्यादा बुराई करता था, मेरा ग्राहक मेरी प्रतियोगी कंपनी की उतनी ही अधिक तरफ़दारी करने लगता था और मेरे प्रतियोगी का ट्रक ख़रीदने का उतना ही ज़्यादा मन बनाता जाता था।

 

"जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूँ तो मुझे हैरत होती है कि मैंने जितना माल बेचा वह भी मैं कैसे बेच पाया। मैंने बहस करने और सगडने में अपनी जिंदगी के कई साल बर्बाद कर लिए। अब मैं अपना मुँह बंद रखता है। इससे मुझे बहुत फ़ायदा होता है।"

 

बेन फ्रैंकलिन ने एक बार कहा था.

 

अगर आप बहस करते हैं और सामने वाले का विरोध करते हैं तो आप कई बार जीत सकते हैं: परंतु यह जीत खोखली होगी क्योंकि आपको अपने प्रतिद्वंद्वी का सद्भाव हासिल नहीं होगा।

 

तो आप खुद ही सोचें। आप क्या पसंद करेंगे, बहस में नाटकीय, सैद्धांतिक विजय या सामने वाले का सद्भाव हासिल करना ? दोनों चीजें एक साथ हासिल होना बहुत मुश्किल होता है।

 

बोस्टन ट्रांस्क्रिप्ट में एक बार कुछ महत्वपूर्ण पंक्तियाँ छपी थीं:

 

यहाँ विलियम जे का शरीर है लेटा हुआ, जो सही रास्ते पर चलने की ख़ातिर मर गया-गाड़ी चलाते समय वह सही था, पूरी तरह सही, परंतु वह उतना ही मुर्दा है जैसे ग़लती उसी की थी।

 

आप भी जब अपनी बहस की गाड़ी को तेज़ रफ्तार से चलाते हैं तो आप सही, पूरी तरह सही हो सकते हैं, परंतु जहाँ तक सामने वाले की मानसिकता बदलने का सवाल है, आपके प्रयास उतने ही निरर्थक साबित होंगे जैसे आप ही ग़लती पर हों।

 

फ्रेडरिक एस. पार्सन्स आयकर सलाहकार थे। वे एक सरकारी टैक्स इंसपेक्टर से एक घंटे से बहस कर रहे थे। नौ हज़ार डॉलर की रक़म का सवाल था। पार्सन्स का दावा था कि दरअसल यह रकम एक बैड डेब्ट (बाद डेट) थी (एक ऐसा क़र्ज़ जिसके भुगतान की ज़रा भी उम्मीद नहीं थी), और इसलिए इस पर टैक्स नहीं लगना चाहिए। इंस्पेक्टर का जवाब था, "बैड डेब्ट ! बिलकुल नहीं। इस पर तो टैक्स लगेगा।"

"इंस्पेक्टर भावशून्य, हठी और ज़िद्दी था," मिस्टर पार्सन्स ने हमारी क्लास के सामने अपनी कहानी सुनाते हुए कहा। "तका का कोई प्रभाव नहीं पड़ा। तथ्यों को बताने से भी वह नहीं पिघला। हमने जितनी ज्यादा बहस की. वह उतना ही ज्यादा अड़ता चला गया। इसलिए मैंने बहस का रास्ता छोडने का फैसला किया, चर्चा का विषय बदला और उसकी प्रशंसा करने लगा।

 

है। काश "मैंने उससे कहा, 'मुझे लगता है यह छोटी सी रक़म आपके लिए कोई खास महत्व नहीं रखती होगी, क्योंकि आपको तो बहुत बडी रक़मों के महत्वपूर्ण और पेचीदा मामले निपटाने पड़ते हैं। हालाँकि मैंने टैक्सेशन के बारे में पढ़ा है, परंतू मेरा ज्ञान किताबी है. जबकि आपको इस विषय में वर्षों तक काम करने का अनुभव श कि मुझे भी आपके जितना अनुभव होता! इससे मैं बहुत कुछ सीख सकता था।' और मैंने जो कहा था, वह सब सच था।

 

"इसके बाद इंस्पेक्टर अपनी कुर्सी पर सीधा हुआ, पीछे तरफ़ टिक गया और काफ़ी देर तक मुझे अपने काम के बारे में बताता रहा। उसने मुझे बताया कि उसने किस तरह कई बड़े-बड़े घपलों को पकड़ा था। उसका अंदाज़ धीरे-धीरे दोस्ताना हो गया और कुछ ही समय में वह मुझसे अपने बच्चों के बारे में बातें करने लगा। जब वह गया, तो उसने मुझसे कहा कि वह इस समस्या के बारे में थोड़ा और विचार करेगा और कुछ ही दिन में अपना फ़ैसला बता देगा। की

 

"तीन दिन बाद वह लौटकर मेरे ऑफ़िस में आया और उसने मुझे बताया कि उसने मेरे टैक्स रिटर्न को उसी रूप में स्वीकार कर लिया है।"

 

यह टैक्स इंस्पेक्टर बहुत साधारण सी मानवीय कमज़ोरी का प्रदर्शन कर रहा था। हर इंसान की तरह उसे भी महत्व चाहिए था। जब तक मिस्टर पार्सन्स उससे बहस करते रहे, तब तक वह प्रबलता से बहस करके अपने आपको महत्वपूर्ण साबित करता रहा। परंतु जब मिस्टर पार्सन्स ने उसके महत्व को स्वीकार कर लिया तो बहस ख़त्म हो गई और वह सहानुभूतिपूर्ण और दयालु इंसान में बदल गया।

बुद्ध ने कहा है, "नफ़रत नफ़रत से नहीं, बल्कि प्रेम से ख़त्म होती है।" और ग़लतफ़हमी भी बहस से नहीं, बल्कि समझदारी, कुटनीति, सद्भावना, दूसरे के नज़रिए को समझने की इच्छा से ख़त्म होती है।

 

लिंकन ने एक बार एक युवा आर्मी ऑफिसर को अपने सहयोगी के साथ एक बडे विवाद में उलझने पर फटकार लगाई थी। "जो व्यक्ति जीवन में अपनी क्षमताओं का सबसे अच्छा दोहन करने के लिए संकल्पवान है." लिंकन ने कहा, "उसके पास व्यक्तिगत विवाद के लिए समय ही नहीं होता। इसके अलावा वह परिणामों को झेलने के लिए भी तैयार नहीं होता जिसमें क्रोध और आत्म-नियंत्रण की कमी शामिल हैं। उन बडी चीजों को छोड दो जिन पर आपका दसरों जितना ही अधिकार है। उन छोटी चीजों को छोड दो जो स्पष्ट रूप से आपकी ही हों। अगर कोई कुत्ता आपके रास्ते में आ जाता है तो उससे लड़ने के बजाय और खुद को उससे कटवाने के बजाय बेहतर यही है कि आप उसके लिए रास्ता छोड़ दें। कुत्ते को बाद में आप मार भी दें, तो भी उसके काटे हुए घाव को भरना संभव नहीं होता।"

 

बिट्स एंड पीसेस नामक पत्रिका ने एक लेख छापा था। इसमें कुछ सुझाव दिए गए थे कि असहमति को बहस में तब्दील होने से किस तरह रोका जाए :

 

असहमति का स्वागत करें। याद रखें, "अगर दोनों ही पार्टनर हमेशा सहमत हो जाते हैं, तो उनमें से एक की ज़रूरत नहीं है।" अगर आपको कोई नया पहलू दिखाया जाता है, जिसके बारे में आपने नहीं सोचा है तो कृतज्ञ रहें कि उस तरफ़ आपका ध्यान दिलाया गया है। शायद यह असहमति एक अवसर हो, जिससे आप गंभीर गलती करने के पहले ही उसे सुधार सकें।

 

अपनी पहली भावना पर भरोसा न करें। जब भी हमारे सामने मुश्किल परिस्थिति आती है तो हमारी पहली प्रतिक्रिया सुरक्षात्मक होती है। सावधान रहें। ठंडे दिमाग से सोचें। और अपनी पहली प्रतिक्रिया पर नज़र रखें। हो सकता है कि इस समय आप अपने सर्वश्रेष्ठ रूप में न होकर अपने निकृष्टतम रूप में हों।

 

अपने गुस्से पर क़ाबू रखें। याद रखें, किसी व्यक्ति का आकार इस बात से नापा जा सकता है कि उसे किस बात पर गुस्सा आता है।

पहले पूरी बात सुनें। अपने विरोधियों को बोलने का मौक़ा दें। उन्हें अपनी पूरी बात कह लेने दें। उनका विरोध न करें बहस न करें, खुद का बचाव न करें। इससे दीवार खड़ी होती है। इसके बजाय समझ के पुल बनाने का प्रयास करें। ग़लतफ़हमी की ऊँची दीवारें खड़ी न करें।

 

सहमति के क्षेत्र खोजें। जब आप अपने विरोधियों की पूरी बात सुन लें तो उन बिंदुओं से अपनी बात शुरू करें, जिन पर आप अपने विरोधी से सहमत हों।

 

ईमानदार रहें। उन बिंदुओं की तलाश करें जिनमें आप अपनी ग़लती मान सकते हों और ऐसा कह दें। अपनी गलती के लिए माफ़ी माँग लें। इससे आपके विरोधी भी ठंडे पड़ जाएँगे।

 

यह वादा करें कि आप अपने विरोधी के विचारों पर ध्यान से सोचेंगे। हो सकता है कि आपके विरोधी सही हों। इस स्टेज पर यह ज़्यादा आसान है कि आप उनके विचारों पर सोचने के लिए सहमत हो जाएँ बजाय इसके कि आप तेज़ी से आगे बढ़ जाएँ और कोई ऐसी गलती कर दें जिससे आपके विरोधियों को बाद में यह कहने का मौक़ा मिल जाए, "हमने आपको समझाने की बहुत कोशिश की थी, परंतु आपने हमारी एक नहीं सुनी।"

 

समस्या में रुचि लेने के लिए अपने विरोधियों को दिल से धन्यवाद दीजिए। जो आपसे बहस करने में समय देता है. उसकी रुचि का विषय भी वही है जो आपकी रुचि का विषय है। उसे एक ऐसा व्यक्ति समझिए जो सचमुच आपकी मदद करना चाहता है। इस तरह आप अपने विरोधियों को अपना दोस्त बना सकते हैं।

 

दोनों पहलुओं से सोचने के बाद ही काम करें। आप सामने वाले से उसी दिन बाद में या अगले दिन मीटिंग के लिए कह सकते हैं, जब पूरे तथ्यों पर विचार-विमर्श किया जा सकता है। इस मीटिंग की तैयारी के लिए खुद से कुछ कठोर सवाल पूछिए :

 

क्या यह हो सकता है कि मेरे विरोधी सही हों ? आंशिक रूप से सही हों ? क्या उनके नज़रिए या तर्क में सच्चाई या दम है? क्या मैं वास्तव में समस्या को सुलझाने की कोशिश कर रहा है या मैं केवल अपनी कंठा निकाल रहा है ? क्या मेरी प्रतिक्रिया की वजह से मेरे विरोधी मुझसे दूर जा रहे हैं या फिर वे मेरे क़रीब आ रहे हैं? मैं जो करने जा रहा हूँ,

 

क्या उससे मेरी प्रतिष्ठा बढ़ेगी ? मैं जीनूँगा या हारूँगा ? अगर मैं जीतता हूँ तो मुझे इसकी क्या क़ीमत चुकानी पड़ेगी ? अगर मैं इस बारे में शांत रहूँगा तो क्या यह असहमति समाप्त हो जाएगी ? क्या यह मुश्किल परिस्थिति किसी तरह मेरे लिए एक अवसर बन सकती है?

 

ओपेरा स्टार जैन पियर्स ने अपने पचास साल के वैवाहिक जीवन की सफलता का राज़ बताते हुए कहा, "मेरी पत्नी और मैंने बहुत पहले एक समझौता किया था और हम चाहे एक दूसरे से कितने ही गुस्सा हों हमने इस समझौते को निभाया है : जब एक गुस्सा हो रहा हो और चीख़ रहा हो, तो दूसरा ठंडे दिमाग से उसकी बातें सुनेगा- क्योंकि अगर दोनों ही लोग चीखने लगें तो संवाद हो ही नहीं सकता और घर में शोरगुल और विवाद के अलावा कुछ भी नहीं होगा।"

--------------

यह था इस चैप्टर का

-------------

सिद्धांत 1

बहस से एक ही फ़ायदा हो सकता है और वह है इससे बचना।

-----------------

और दोस्तो ये था आज का चैपटर

और अब मिलते हैं अगले नए चैपटर के साथ, नई विडियों में,

धन्यावाद, नमस्कार, जय हिन्द, जय भारत

-----------------

Hello friends, Namaste, Aadab,

Welcome to my channel Shiva Voice Library.

Today we are going to tell you about the audio book of the new chapter from the book "How to Win Friends and Influence People,"

-------------------------

The title of which is: There's No Benefit in Arguing

-------------------------

Let's begin.

The audio book of this chapter:

---------------------------

There's No Benefit in Arguing

---------------------------

Shortly after the end of World War I, I learned a valuable lesson one night in London. I was Sir Ross Smith's manager at the time. During the war, Sir Ross was an important figure in the Australian government in Palestine. After the war, Sir Ross astonished the world by flying halfway around the world. Such a feat had never been accomplished before. This unprecedented achievement created a tremendous sensation. The King of England knighted him, and for a time he was the most talked-about man in the British Empire. One night I attended a banquet given in Sir Ross's honor, and during dinner, the man sitting next to me told a humorous story based on the quotation, "Some divine power controls our destiny, no matter how hard we try."

 

The storyteller mentioned that it was a quotation from the Bible. I knew that was wrong. I knew it well. There wasn't the slightest doubt in my mind. And so, driven by the desire to feel important and to prove my superiority, I appointed myself chairman of the correction committee. However, he stuck to his point. What? A Shakespearean quotation? Impossible! Nonsense! This quotation is from the Bible. And he was absolutely certain that it was true.

 

The storyteller was sitting to my right, and my old friend Frank Gammond was sitting to my left. Gammond had studied Shakespeare for years. So we decided to let him settle the dispute. Gammon listened to our entire conversation and, kicking me under the table, said, "Dale, you're wrong. This gentleman is right. That quotation is from the Bible."

 

That night, on the way home, I said to Gammon, "Frank, you knew, didn't you, that the quotation was from Shakespeare?"

"Yes, yes, why not," he replied, "that quotation is from the second scene of the fifth act of Hamlet. But, my dear friend Dale, we were guests at a function. What good does it do to prove to a man that he is wrong? Will that make him like you? Why not let him save face? He didn't ask for your opinion. He didn't need your opinion. Why argue with him?  Sharp arguments should always be avoided."

 

I desperately needed that lesson, for arguing or debating was my favorite pastime. In my youth, I argued and debated about everything under the sun. When I went to college, I studied logic and argumentation and participated enthusiastically in debating contests. It's a habit of people from Missouri, and I was born there. I wanted the world to see me and be impressed. Later, I taught debating and argumentation in New York, and I'm ashamed to admit that I even planned to write a book on the subject. Since then, I have participated in, listened to, and observed thousands of arguments and seen their results in my own life and the lives of others. And I have come to the conclusion that there is only one way to get the best of an argument in this world God made, and that is to avoid it. Avoid it as you would a rattlesnake or an earthquake.

 

Nine times out of ten, an argument ends with each of the contestants more firmly convinced than ever that he is absolutely right.

 

You can't win an argument. You can't, because if you lose, you lose; and if you win, you still lose. Why? Let's say you prove the other person wrong, even if you demonstrate that their arguments are flawed and completely demolish their points, what will happen? Certainly, you'll feel good.

But what about them? You've humiliated them in front of everyone. You've wounded their pride. They'll resent your victory. And—

 

A person convinced against their will is of the same opinion still.

 

Years ago, I had a student in my class named Patrick J. O'Hare. He had little formal education, but he loved to argue. He had once worked as a chauffeur. He came to me because he was selling trucks, and his sales weren't going well. A few questions revealed that he was alienating potential customers by arguing with them. If a customer pointed out a flaw in his company's trucks, Patrick would see red and jump down the customer's throat. Pat had...

 

He won many arguments this way. As he later told me, "I often walked out of someone's office saying, 'I certainly taught him a lesson today.' And I certainly had taught him a lesson, but I hadn't sold him anything."

 

My first problem wasn't teaching Patrick how to talk. My problem was teaching Patrick how to stop talking and start doing.

 

Patrick O'Hare later became a salesman for the White Motor Company. Here's how it happened, in his own words: "Now, when I go into a customer's office and he says, 'What? A White truck? There's nothing special about it. I wouldn't take one even if you gave it to me for free. I'm going to buy a [competitor's] truck.' I say, 'The [competitor's] trucks are very good. You won't regret buying one. The [competitor's] company is excellent, and their salesmen are top-notch.'

 

"The customer is stunned. There's nothing more he can say. If he says the [competitor's] trucks are the best, and I agree with him, he can't argue anymore. When I agree with him, he can't spend the rest of the afternoon repeating that the [competitor's] trucks are the best.

 

Then we move on from the [competitor's] trucks, and I tell him about the advantages of the White truck.

 

"Before, when a customer criticized my company, I would get furious. I would launch into a tirade against the [competitor's] trucks, and the more I criticized them, the more the customer defended my competitor and the more determined he became to buy my competitor's truck.

 

"Looking back, I'm amazed I sold anything at all. I wasted years of my life arguing and fighting. Now I keep my mouth shut." "This benefits me greatly."

 

Benjamin Franklin once said:

 

If you argue and contradict someone, you may win the argument, but it will be a hollow victory because you won't gain the other person's goodwill.

 

So, think about it. What would you prefer: a dramatic, theoretical victory in an argument, or gaining the other person's goodwill?  It's very difficult to achieve both simultaneously.

 

The Boston Transcript once published some significant lines:

 

Here lies the body of William Jay, who died for doing what was right—he was right while driving, perfectly right, but he's just as dead as if he had been wrong.

 

You, too, when you drive the vehicle of your argument at top speed, may be right, perfectly right, but as far as changing the other person's mind is concerned, your efforts will be just as futile as if you were in the wrong.

 

Frederick S. Parsons was an income tax consultant. He had been arguing for an hour with a government tax inspector. The amount involved was nine thousand dollars. Parsons claimed that the sum was actually a bad debt (a debt that was completely uncollectible), and therefore should not be taxed. The inspector replied, "Bad debt! Absolutely not. It's taxable."

"The inspector was cold, stubborn, and arrogant," Mr. Parsons told our class as he recounted his story. "Appeals had no effect. Presenting the facts didn't budge him. The more we argued, the more obstinate he became. So I decided to abandon the argument, change the subject, and begin praising him.

 

'I said to him, 'I suppose this small amount doesn't mean much to you, since you have to deal with important and complicated cases involving much larger sums. Although I've studied taxation, my knowledge is theoretical, while you have years of practical experience in this field. I wish I had as much experience as you! I could learn so much from you.' And everything I said was true. "The inspector then straightened up in his chair, leaned back, and for quite some time told me about his work. He told me how he had uncovered several major scams. His manner gradually became more friendly, and before long he was talking to me about his children. When he left, he told me that he would think about the problem a little more and would let me know his decision in a few days.

 

"Three days later he returned to my office and told me that he had accepted my tax return as submitted."

 

This tax inspector was exhibiting a very common human weakness. Like every human being, he needed to feel important. As long as Mr. Parsons argued with him, he continued to argue forcefully to prove his importance. But when Mr. Parsons stopped arguing...

Once his importance was acknowledged, the argument ended, and he transformed into a sympathetic and kind person.

Buddha said, "Hatred does not cease by hatred, but by love." And misunderstanding does not end with arguments, but with understanding, diplomacy, goodwill, and a willingness to understand the other person's perspective.

 

Lincoln once reprimanded a young army officer for getting involved in a major dispute with a colleague. "The man who is determined to make the best use of his abilities in life," Lincoln said, "has no time for personal disputes. Besides, he is not prepared to suffer the consequences, which include anger and lack of self-control. Give up those big things to which you have as much right as others. Give up those small things that are clearly yours. If a dog comes in your way, instead of fighting with it and getting bitten, it is better to give way to it. Even if you kill the dog later, it is impossible to heal the wound it inflicted."

 

A magazine called Bits and Pieces published an article that offered some suggestions on how to prevent disagreements from turning into arguments:

 

Welcome disagreement. Remember, "If both partners always agree, then one of them is unnecessary." If you are shown a new perspective that you hadn't considered, be grateful that it has been brought to your attention. Perhaps this disagreement is an opportunity to correct a serious mistake before you make it.

 

Don't trust your first instinct. Whenever we face a difficult situation, our first reaction is defensive. Be careful. Think calmly. And keep a check on your first reaction. You may not be at your best at this moment, but at your worst.

 

Control your anger. Remember, a person's character can be measured by what makes them angry.

Listen completely first. Give your opponents a chance to speak. Let them finish what they have to say. Don't interrupt, don't argue, don't defend yourself. That only builds walls. Instead, try to build bridges of understanding. Don't erect high walls of misunderstanding.

Find areas of agreement. Once you have listened to your opponents completely, begin your response by addressing the points on which you agree with them.

Be honest. Look for points where you can admit you were wrong and say so. Apologize for your mistakes. This will disarm your opponents.

 

Promise to carefully consider your opponent's point of view. They might be right. At this stage, it's easier to agree to consider their ideas than to rush ahead and make a mistake that will give your opponents the opportunity to say later, "We tried to explain it to you, but you wouldn't listen."

 

Thank your opponents sincerely for taking an interest in the problem. Anyone who takes the time to argue with you shares your interest in the subject. Treat them as someone who genuinely wants to help. This way, you can turn your opponents into allies.

 

Act only after considering both sides. You can suggest a meeting later that day or the next, when all the facts can be discussed. To prepare for this meeting, ask yourself some tough questions:

 

Could my opponent be right? Partially right? Is there any truth or validity to their perspective or arguments? Am I truly trying to solve the problem, or am I just venting my frustration? Is my reaction driving my opponents away or bringing them closer? Will what I'm about to do enhance my reputation? Will I win or lose? If I win, what will be the cost? Will this disagreement simply disappear if I remain silent? Could this difficult situation somehow become an opportunity for me? Opera star Jan Peerce, revealing the secret to his fifty-year successful marriage, said, "My wife and I made an agreement a long time ago, and no matter how angry we are with each other, we have stuck to it: when one of us is angry and shouting, the other will listen calmly—because if both people start shouting, there can be no communication, and there will be nothing but noise and conflict in the house."

--------------

This was the end of this chapter.

-------------

Rule - 1

The only benefit of an argument is avoiding it.

-----------------

And friends, that was today's chapter.

Now we'll meet again with the next new chapter, in a new video.

Thank you, नमस्कार, Jai Hind, Jai Bharat

-----------------

 

 


बहस से कोई फ़ायदा नहीं होता - ऑडियो बुक बहस से कोई फ़ायदा नहीं होता - LOK VYAVHAR BOOK There's No Benefit in Arguing- Audio Book - LOK VYAVHAR BOOK - In Hindi and in English बहस से कोई फ़ायदा नहीं होता - ऑडियो बुक  बहस से कोई फ़ायदा नहीं होता - LOK VYAVHAR BOOK   There's No Benefit in Arguing- Audio Book - LOK VYAVHAR BOOK - In Hindi and in English Reviewed by Shiv Rana RCM on दिसंबर 28, 2025 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.