recent posts

Nine Benefits of this book - LOK VYAVHAR BOOK IN HINDI - (How to Win Friends and Influence People - Hindi) -and in English लोक व्यवहार in हिंदी लोक व्यवहार, प्रभावशाली व्यक्तित्व की कला - Lok Vyavhar (How to Win Friends and Influence People - Hindi) - Lok Vyavhar (Hindi) and in English

                                                  

Nine Benefits of this book - LOK VYAVHAR BOOK IN HINDI -  (How to Win Friends and Influence People - Hindi) -and in English

लोक व्यवहार in हिंदी लोक व्यवहार, प्रभावशाली व्यक्तित्व की कला   - Lok Vyavhar (How to Win Friends and Influence People - Hindi) -  Lok Vyavhar (Hindi) and in English

 ------------------------------------------------------

 

https://www.youtube.com/@shivavoicelibrary

--------------------------------------------------------

Nine Benefits of this book

---------------------------------------------------------

लोक व्यवहार, प्रभावशाली व्यक्तित्व की कला

----------------------------------------------------------

हैल्लो दोस्तो, नमस्कार, आदाव, स्वागत है

आपका मेरे चैनल पर आज आपको लोक व्यवहार पुस्तक के नौ लाभ के बारे में बताने जा रहा हूं।   

आईये शुरू करते हैं।

=================================

इस पुस्तक का अधिकतम लाभ लेने के नौ तरीके

=============

 

1.    अगर आप इस पुस्तक का ज़्यादा से ज़्यादा लाभ लेना चाहते हैं तो आपमें एक चीज़ होनी चाहिए जो किसी भी नियम या तकनीक से ज़्यादा महत्वपूर्ण है। जब तक आपमें यह मूलभूत चीज़ नहीं है, तब तक आपको हज़ार तरीक़े बता देने से भी कोई लाभ नहीं होगा। और अगर आपमें यह मूलभूत चीज़ है, तो आप बिना किसी सलाह के इस पुस्तक से अधिकतम लाभ उठा सकते हैं।

यह जादुई चीज़ क्या है? और कुछ नहीं, सिर्फ यह कि आपमें सीखने की गहरी ललक हो, लोगों का दिल जीतने और उन्हें प्रभावित करने की प्रबल इच्छा हो।

आप इस इच्छा को कैसे विकसित कर सकते हैं? लगातार अपने आपको यह याद दिलाकर कि ये सिद्धांत आपके लिए सचमुच महत्वपूर्ण हैं। कल्पना करें कि इस कला को सीख लेने से आपका जीवन अधिक समृद्ध, संपूर्ण और सुखद हो जाएगा। खुद से बार-बार यह कहें, "लोगों के साथ मैं किस तरह व्यवहार करता हूँ, इस पर मेरी लोकप्रियता, मेरा सुख और मेरा सम्मान निर्भर करता है।"

2.    हर अध्याय को पहले तो तेज़ी से पढ़ जाएँ ताकि आपको मोटी-मोटी बातें समझ में आ जाएँ। फिर शायद आप आगे के अध्याय पढ़ने के लिए उत्सुक होंगे। परंतु ऐसा न करें। अगर आप सचमुच अपने व्यवहार को सुधारना चाहते हैं, अगर आप सचमुच लोगों को प्रभावित करने की कला सीखना चाहते हैं, तो वापस मुड़ें और हर अध्याय को दुबारा पढ़ें। आगे चलकर आप यह जान जाएँगे कि ऐसा करने से आपका समय भी बचता है और आपको बेहतर परिणाम भी मिलते हैं।

 

3.    पढते समय बीच में रुककर हर सुझाव के बारे में सोचें। खुद से पूछे कि आप इसे अपने जीवन में कब और किस तरह लागू कर सकते हैं।

4.    पढ़ते समय पेंसिल, पेन, मैजिक मार्कर या हाइलाइटर हाथ में रखें। जब भी आपको कोई सुझाव उपयोगी लगे तो उसके बगल में या नीचे लाइन खींच दें। अगर यह आपको चार-सितारा सुझाव लगे तो आप हर वाक्य के नीचे लाइन खींच दें या इसे हाइलाइट कर दें या इस तरह चार सितारे "**" बना दें। पुस्तक पर निशान लगा देने से पढ़ना ज्यादा दिलचस्प हो जाता है और जब हम पुस्तक को दुबारा पढ़ते हैं तो हमें बहुत सुविधा होती है।

5.    मैं एक ऐसी महिला को जानता हूँ जो पिछले पंद्रह सालों से एक बड़ी बीमा कंपनी में ऑफ़िस मैनेजर है। हर महीने वह उन बीमा कॉन्ट्रैक्ट्स को पढ़ती है जो उसकी कंपनी ने उस माह जारी किए हैं। महीने दर महीने और साल दर साल वह उन्हीं कॉन्ट्रैक्ट्स को पढ़ती है। क्यों ? क्योंकि अनुभव ने उसे सिखा दिया है कि इसी तरीके से वह इन कॉन्ट्रैक्ट्स के विवरण को याद रख सकती है।

मैंने एक बार सार्वजनिक संवाद की कला पर एक पुस्तक लिखी, जिसमें मुझे लगभग दो साल लगे। परंतु मैंने पाया कि समय-समय पर मुझे अपने लिखे हुए पिछले अध्यायों को बार-बार पढ़ना होता था ताकि मैं याद रख सकूँ कि मैंने अपनी ही पुस्तक में क्या लिखा था। यह बहुत ही आश्चर्यजनक है कि हम कितनी तेज़ी से भूलते हैं।

 

अगर आप इस पुस्तक से लंबे समय तक फ़ायदा उठाना चाहते हैं, तो यह न सोचें कि केवल एक बार सरसरी तौर पर पढ़ने से ही आपका काम चल जाएगा। इसे पूरे ध्यान से पढ़ने के बाद, आपको हर महीने इसे दोबारा पढ़ना चाहिए। आप इसे हर दिन अपनी मेज़ पर रखें और बीच-बीच में समय निकालकर इस पर नजर डालते रहें। खुद को लगातार याद दिलाते रहें कि ऐसा करने से आपके सामने सुधार की बहुत सारी संभावनाएँ खुल जाएँगी। याद रखें कि लगातार पढ़ने और इन पर अमल करने में ही आप इन सिद्धांतों का सही लाभ उठा सकते हैं। याद रखें ये सिद्धांत तभी काम करते हैं, जब इन पर अमल किया जाए। इसके अलावा कोई दूसरा उपाय नहीं है।

 

6.      बर्नार्ड शॉ ने एक बार कहा था, "अगर आप किसी को कुछ सिखाना चाहेंगे तो वह कभी नहीं सीखेगा।" शॉ ने सच कहा था। सीखना एक सक्रिय भागीदारी है। हम करते-करते ही सीखते हैं। अगर आप इस पुस्तक के सिद्धांतों पर अमल करने की इच्छा रखते हैं, तो अपने जीवन में उनका प्रयोग करें। हर मौके पर इन नियमों पर अमल करें। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे, तो आप इन्हें भूल जाएँगे। दिमाग में केवल वही विचार स्थायी तौर पर रहते हैं, जिनका प्रयोग हम लंबे समय तक करते हैं।

शायद आपके लिए इन सुझावों पर हमेशा अमल करना कठिन हो। मैं यह समझ सकता हूँ। मैंने यह पुस्तक लिखी है, फिर भी अपने ही सिखाए हुए सिद्धांतों पर अमल करना मेरे लिए अक्सर मुश्किल होता है। उदाहरण के तौर पर, जब आप गुस्सा होते हैं तो दूसरे के नज़रिए को समझने की कोशिश करना कठिन होता है और उसकी बुराई या आलोचना करना सरल होता है। गलती निकालना तारीफ़ ढूँढ़ने से हमेशा आसान होता है। अपनी मनपसंद चीज़ के बारे में बात करना दूसरे की मनपसंद चीज़ के बारे में बात करने से हमेशा आसान होता है। तो जब आप यह पुस्तक पढ़ें तो यह याद रखें कि आप केवल जानकारी हासिल करने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। आप नई आदतें डालने की कोशिश कर रहे हैं। और हाँ, आप नई जीवनशैली के लिए प्रयास कर रहे हैं। इसमें समय की आवश्यकता होती है और लगन की भी और दैनिक अभ्यास की भी।

 

इन पन्नों को अक्सर पढ़ें। ऐसा समझें कि यह मानवीय संबंधों पर एक वर्किंग हैंडबुक है। जब भी आपके सामने कोई भावनात्मक समस्या आए जैसे बच्चे को डाँटते समय, अपनी पत्नी को मनाते समय या नाराज ग्राहक से बात करते समय तो अपनी भावनाओं पर काबू रखें। भावनाएँ हमें अक्सर गलत रास्ते पर ले जाती हैं। इसके बजाय इस किताब के जादई सिद्धांतों का इस्तेमाल करें, उन वाक्यांशों को पढ़ें जिन पर आपने निशान लगाए हैं। अगर आप ईमानदारी से इन सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारते हैं, तो आप देखेंगे कि इन सिद्धांतों ने आपकी किस्मत बदल दी है. जादू कर दिया है।

 

7.      अपनी पत्नी, बच्चे या किसी बिज़नेस सहयोगी के सामने यह प्रस्ताव रखें कि जब भी वह आपको किसी निश्चित सिद्धांत का उल्लंघन करते देखेगा और आपको बताएगा तो आप उसे एक रुपया देंगे। इस खेल से आप नियमों को जल्दी और स्थायी तौर पर सीख पाएँगे।

8.      वॉल स्ट्रीट में स्थित एक महत्वपूर्ण बैंक के प्रेसिडेंट ने हमारी क्लास में यह बताया था कि वे आत्म-सुधार के एक अचूक सिस्टम को काम में लाते हैं। यह व्यक्ति ज़्यादा शिक्षित नहीं था, परंतु वह अमेरिका के सर्वाधिक महत्वपूर्ण फायनेंसर्स में से एक था। उन्होंने यह स्वीकार किया कि उनकी सफलता का रहस्य था इस अचूक सिस्टम पर लगातार अमल करना। उनका अचूक सिस्टम यह था। मैं अपनी याददाश्त के आधार पर उनके सिस्टम को उन्हीं के शब्दों में बयान करना चाहूँगा।

"वर्षों से मैं एक अपॉइंटमेंट बुक रख रहा हूँ जो मुझे बताती है कि किस दिन मेरे क्या-क्या अपॉइंटमेंट हैं। मेरा परिवार शनिवार की रात को मेरे लिए कभी कोई योजना नहीं बनाता। मेरे परिवार के लोग जानते हैं कि हर शनिवार की शाम को मैं आत्मविश्लेषण करता हूँ, आत्मचिंतन करता हूँ। डिनर के बाद मैं अकेला बैठकर अपनी अपॉइंटमेंट बुक निकालता हूँ और हफ्ते भर के इंटरव्यू, चर्चाओं और मीटिंगों को याद करता हूँ। मैं खुद से पूछता हूँ :

""मैंने इस सप्ताह क्या ग़लतियाँ कीं ?'

""मैंने क्या सही काम किए और मैं किस तरह अपने प्रदर्शन को और अधिक सुधार सकता था ?'

""मैं इस अनुभव से क्या सबक़ सीख सकता हूँ ?'

"अक्सर होता यह था कि इस साप्ताहिक आत्मचिंतन से मुझे अपनी गलतियों पर बहुत दुख होता था। मुझे हैरत होती थी कि मैंने कितनी बड़ी गलतियाँ की हैं। समय के साथ-साथ मेरी गलतियाँ कम होती गईं। और अब तो मैं कभी-कभार आत्मचिंतन के बाद अपनी पीठ भी ठोक लेता हूँ। इस आत्मचिंतन और आत्मविश्लेषण के सिस्टम ने मुझे जितनी सफलता दिलाई है, उतनी किसी और चीज़ ने नहीं दिलाई।

 

"इससे निर्णय लेने की मेरी योग्यता में भी काफ़ी सुधार हुआ है-और इसने लोगों के साथ मेरे व्यवहार को सुधारने में बहुमूल्य योगदान दिया है। इस सिस्टम की मैं जितनी भी तारीफ़ करूँ, कम है।"

तो आप भी इस पुस्तक में दिए हुए सिद्धांतों के बारे में इसी तरह के सिस्टम का पालन क्यों नहीं करते ? अगर आप ऐसा करेंगे, तो आपको दो फ़ायदे होंगे।

पहला तो यह, कि आप खुद को एक ऐसी शैक्षणिक प्रक्रिया में पाएँगे जो दिलचस्प भी है और अनमोल भी।

दूसरा, लोगों से मिलने-जुलने और उनसे व्यवहार करने की आपकी कला बहुत तेज़ी से विकसित होगी।

 

9.     इस पुस्तक के अंत में आपको ख़ाली पन्ने मिलेंगे जिनमें आपको इसके सिद्धांतों पर अमल के बारे में, उनसे हासिल सफलताओं के बारे में लिखना है। स्पष्ट और विस्तार से लिखें। नाम, तारीख और परिणाम का उल्लेख करें। इस तरह का रिकॉर्ड रखने से आपको अधिक प्रयास करने की प्रेरणा मिलेगी। कुछ साल वाद जब आप किसी शाम को इस रिकॉर्ड को देखेंगे तो आपको कितनी रोमांचक अनुभूति होगी।

इस पुस्तक से अधिकतम लाभ लेने के लिए आपको मानवीय संबंधों के सिद्धांतों को सीखने की प्रबल और गहरी इच्छा विकसित करनी होगी। अगले अध्याय को पढ़ने से पहले हर अध्याय को दुबारा पढ़ना होगा। पढ़ते समय अक्सर थोडा ठहरकर खुद से यह पूछना होगा कि आप हर सुझाव झाव को अपने जीवन में कैसे उतार सकते हैं। हर महत्वपूर्ण विचार को अंडरलाइन करना होगा। हर महीने इस पुस्तक को दुबारा पढ़ना होगा। हर अवसर पर इन आप वर्किंग हैंडबुक की तरह करें जिसमें आपकी रोज़मर्रा की समस्याओं को सुलझाने का व्यावहारिक तरीक़ा सिखाया गया है।

अपने दोस्त से वादा करें कि अगर वह आपको किसी भी सिद्धांत का उल्लंघन करते हुए पकड़ लेगा तो आप उसे पाँच रुपए देंगे और इस तरह खेल-खेल में आत्म-सुधार की राह पर चलें। आपको हर सप्ताह अपनी प्रगति का मूल्यांकन करना होगा। साथ ही खुद से पूछना होगा कि आपने क्या गलतियाँ की हैं, आपमें क्या सुधार हुआ है और भविष्य के लिए आपने क्या सबक़ सीखे हैं।

 

इस पुस्तक के पीछे अपने नोट्स लिखें जिनमें यह दर्ज हो कि आपने इन सिद्धांतों को कब और कैसे लागू किया।

============

और दोस्तो ये था आज का नौ लाभो वाला चैपटर,

और अब मिलेगों नए चैपटर के साथ नई विडियों में,

धन्यावाद, नमस्कार, जै हिन्द  

======================

 

LOK VYAVHAR BOOK IN HINDI - Lok Vyavhar in Hindi Lok Vyavhar, The Art of Influential Personality - Lok Vyavhar (How to Win Friends and Influence People - Hindi) - Lok Vyavhar (Hindi) - Nine Benefits of this book

---------------------------

How to Win Friends and Influence People - Hindi) - Lok Vyavhar (Hindi)

---------------------------

Hello friends, Hello, Adav, Welcome Your my channel today I am going to tell you about the nine benefits of the book of folk behavior. Let's get started. ===============

Nine ways to get the most out of this book

==============

1.      If you want to get the most out of this book, you must have one thing that is more important than any rules or techniques. Unless you have this basic thing, even a thousand ways will not help you. And if you have this basic stuff in you, then you can get the most out of this book without any advice. What is this magical thing? And nothing else, just that you have a deep passion for learning, a strong desire to win people's hearts and impress them. How can you develop this desire? By constantly reminding yourself that these principles are really important to you. Imagine learning this art will make your life richer, more complete and happier. Say this over and over again to yourself, "My popularity, my happiness and my respect depend on how I treat people."

2.      Read each chapter fast at first so you understand the rough stuff. Then perhaps you will be curious to read further chapters. But don't do that. If you really want to improve your behavior, if you really want to learn the art of influencing people, go back and reread each chapter. Going forward, you will find that doing so saves you time and gives you better results.

3.      As you read, stop in between and think about each suggestion. Ask yourself when and how you can apply it to your life.

 

4.      Keep a pencil, pen, magic marker or highlighter handy while reading. Draw a line next to or below a suggestion whenever you find it useful. If this sounds like a four-star suggestion to you, you can draw a line under each sentence or highlight it or make a four-star "**" like this. Marking the book makes reading more interesting and when we re-read the book it is much convenient for us.

5.      I know a woman who has been an office manager for a large insurance company for the past fifteen years. Every month she reads the insurance contracts that her company has issued that month. Month after month and year after year she reads the same contracts. Why? Because experience has taught her that this is the only way she can remember the details of these contracts. I once wrote a book on the art of public communication, which took me about two years. But I found that from time to time I had to reread previous chapters I had written to remember what I had written in my own book. It's pretty amazing how fast we forget. If you want to get long-term benefits from this book, don't think that just one rough read will do. After reading it carefully, you should read it again every month. You keep it on your desk every day and take time to glance at it every now and then. Remind yourself constantly that doing so will open up a lot of possibilities for improvement. Remember that it is only in reading and practicing them consistently that you can truly take advantage of these principles. Remember these principles only work if they are practiced. There is no other solution.

6.      Bernard Shaw once said, "If you want to teach someone something, they will never learn." Shaw had told the truth. Learning is an active participation. We learn by doing. If you wish to practice the principles of this book, apply them to your life. Follow these rules at every opportunity. If you don't, you'll forget them. Only those thoughts that we use for a long time stay permanently in the brain. Maybe it is hard for you to always follow these suggestions. I can understand this. I have written this book, yet I often find it difficult to act on the principles I have been taught by myself. For example, when you're angry it's harder to try to understand another person's point of view and easier to be mean or critical. Finding fault is always easier than finding a compliment. Talking about your favorite thing is always easier than talking about someone else's favorite thing. So when you read this book, remember that you are not just trying to gain information. You are trying to instill new habits. And yes, you are striving for a new lifestyle.

 

It takes time and dedication and daily practice. Read these pages often. Think of it as a Working Handbook on Human Relations. Keep your emotions in check whenever you face an emotional problem like scolding a child, convincing your wife or talking to an angry customer. Emotions often lead us astray. Instead use the magical principles of this book, read the phrases you have marked. If you honestly apply these principles to your life, you will see these principles change your destiny. It's done the magic.

7.      Offer to your wife, kids or a business associate that you will give him a buck whenever he sees you violating a certain principle and tells you. This game will allow you to learn the rules quickly and permanently.

8.      The president of an important bank located in Wall Street mentioned to our class that they employ an infallible system of self-improvement. This person was not overly educated, but he was one of the most important financiers in America. He recognized that the secret of his success was consistent adherence to this infallible system. His infallible system was this. I would like to state their system in their own words based on my memory. "For years I've kept an appointment book that tells me what appointments I have on what days. My family never makes any plans for me on Saturday nights. My family knows that every Saturday evening I introspect, self-reflect. After dinner I sit alone and pull out my appointment book." I miss meetings I ask myself: ""What mistakes did I make this week?' ""What did I do right and how could I further improve my performance?' ""What lessons can I learn from this experience?' "What often happened was that this weekly self-reflection made me feel very sorry for my mistakes. I was surprised at how many big mistakes I had made. Over time, my mistakes became less frequent. And now I sometimes turn my back after self-reflection Nothing else did. "It has also significantly improved my ability to make decisions—and it has made a valuable contribution to improving my dealings with people. I cannot praise this system enough." So why don’t you follow a similar system about the principles in this book? If you do, you will have two benefits. The first is, that you will find yourself in an academic process that is both interesting and precious. Second, your art of meeting and dealing with people will develop much faster.

9.      At the end of this book you will find blank pages in which you have to write about the implementation of its principles, about the successes achieved by them. Write clearly and in detail. Mention name, date and result.

 

 

Keeping a record like this will motivate you to try harder. What a thrilling feeling you will have when you look at this record some evening in a few years. To get the most out of this book, you must develop a strong and deep desire to learn the principles of human relations. You have to read each chapter again before reading the next one. While reading, you will often have to pause and ask yourself how you can apply each suggestion to your life. Every important idea must be underlined. I will have to re-read this book every month. Do these on every occasion like a working handbook which teaches you a practical way to solve your everyday problems. Promise your friend that if he catches you violating any principle, you will give him five bucks and so go on the path of gamely self-improvement. You have to evaluate your progress every week. Also ask yourself what mistakes you have made, what you have improved and what lessons you have learned for the future. Write your notes in the back of this book recording when and how you applied these principles.

============

And friends this was today's nine benefits chapter,

And now we will meet in new videos with new chapters,

Thank you, Hello, Jai Hind

======================

 

 

 

 

Nine Benefits of this book - LOK VYAVHAR BOOK IN HINDI - (How to Win Friends and Influence People - Hindi) -and in English लोक व्यवहार in हिंदी लोक व्यवहार, प्रभावशाली व्यक्तित्व की कला - Lok Vyavhar (How to Win Friends and Influence People - Hindi) - Lok Vyavhar (Hindi) and in English                                                     Nine Benefits of this book - LOK VYAVHAR BOOK IN HINDI -  (How to Win Friends and Influence People - Hindi) -and in English  लोक व्यवहार in हिंदी लोक व्यवहार, प्रभावशाली व्यक्तित्व की कला   - Lok Vyavhar (How to Win Friends and Influence People - Hindi) -  Lok Vyavhar (Hindi) and in English Reviewed by Shiv Rana RCM on अक्टूबर 29, 2025 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.