recent posts

अटूट विश्वास -- बनिए नेटवर्क मार्केटिंग मिलियनेयर - की ऑडियो बुक- #Audio #Book - Deepak Bajaj -

 www.youtube.com/@shivavoicelibrary


---

अटूट विश्वास -- बनिए नेटवर्क मार्केटिंग मिलियनेयर -  की ऑडियो बुक-  #Audio #Book - Deepak Bajaj -

----                                         

अटूट विश्वास -- - बनिए नेटवर्क मार्केटिंग मिलियनेयर -  दीपक बजाज

- की ऑडियो बुक-  #Audio #Book - Deepak Bajaj -

-------

अटूट विश्वास -- -बनिए नेटवर्क मार्केटिंग मिलियनेयर - 

- की ऑडियो बुक-  #Audio #Book - Deepak Bajaj -

----- 

By : दीपक बजाज - - Writer : Deepak Bajaj

------------

www.youtube.com/@shivavoicelibrary

------------------------------------------------

https://www.facebook.com/profile.php?id=61582814052126

------------------------------------------------

https://www.facebook.com/profile.php?id=61585805794623

------------------------------------------------

https://www.instagram.com/shivavoicelibrary/

------------------------------------------------

https://shivabooklibrary.blogspot.com/

-----------

अटूट विश्वास

-----

इंसान अपने दिमाग में जो भी बना सकता है और जिस पर वह विश्वास करता है, वह उसे हासिल कर सकता है। - नपोलीयन हिल

-----

किसी भी व्यक्ति एवं वस्तु पर पूरी तरह से भरोसा करना ही विश्वास है। किसी भी चीज के होने से बहुत पहले ही उस पर भरोसा करना ही विश्वास है। विश्वास करना ही किसी उपलब्धि को पाने की ओर पहला कदम है। सब कुछ हक़ीक़त में बदलेगा अगर आप उस पर भरोसा रखेंगे। अगर किसी काम के बारे में आपको यह लगता है कि वह होने वाला नहीं है, तो आप उसको करने की कोशिश ही क्यों करेंगे? हर काम विश्वास के साथ शुरु कीजिए और इसी से निर्धारित होगा कि आप उसमें कितनी दूर जाने वाले हैं।

-----

किसी भी बात की हर बार पुष्टि, हमें विश्वास की ओर अग्रसर करती है और जब विश्वास में गहरी आस्था होने लगती है, तब चीजें अपनेआप होने लगती हैं। - मोहम्मद अली

-----

बिजनेस में सफल होने के लिए आपको दो ताकतों पर विश्वास करना जरूरी है-बाहरी ताक़तें और अंदरूनी ताक़तें।

-----

आपका अपलाइन

आपकी ट्रेनिंग एवं डेवलपमेंट सिस्टम

स्वयं पर

विश्वास

नेटवक मार्केटिंग इंडस्ट्री

आपकी टीम

आपकी कंपनी

------

आपको इन पांच बाहरी ताकतों पर पूरी तरीके से और अटूट विश्वास रखना होगा। आपकी अपलाइन, आपकी टीम का ट्रेनिंग एवं डेवलपमेंट सिस्टम, आपकी अपनी टीम, आपकी कंपनी और नेटवर्क मार्केटिंग इंडस्ट्री। मेरा मानना है कि किसी पर भरोसा करना एक प्रक्रिया है और इसमें समय लगता है। जिस समय आपने यह काम शुरु किया होगा, तब हो सकता है कि आपको इस पर भरोसा ना हो पर मुद्दे की बात यह है कि अगर आपने किसी व्यक्ति या किसी कंपनी के साथ बिजनेस शुरु कर दिया तो इसका अर्थ यह है कि आपको कुछ तो भरोसा होगा, नहीं तो आपने काम शुरु ही नहीं करते।

 

आप अपने उसी विश्वास के साथ यह काम शुरु कीजिए। किताबों, वीडियो, टूल्स, प्रोग्राम एवं अपलाइन के साथ लगातार जुड़े रहने से आपका यही विश्वास खुद ब खुद बढ़ता जाएगा।

बहुत सारे लोग इस बिजनेस की मूल बातें जानने से पहले ही इसे छोड़ देते हैं। अपने इस बिजनेस को कम से कम एक साल जरूर दीजिए और अगर आप बिजनेस के विद्यार्थी बनने को तैयार हैं, तो कुछ समय में आप भगवान का धन्यवाद करेंगे की उन्होंने आपके जीवन में इस संसार का सबसे खूबसूरत बिजनेस दिया।

हमारे पीछे क्या रह गया और हमारे आगे क्या छिपा है, यह सब बहुत छोटे छोटे-मुद्दे हैं, असली मुद्दा यह है की हमारे अंदर क्या है। हेन्री डेविड थरो

अपने आप पर भरोसा रखिए। यह आपको काम करने के लिए ऊर्जा देता है साथ ही जिस समय आप अस्वीकृति, उपहास एवं निराशा का सामना करते हैं, उस समय यह आपकी ताकत बनकर मदद करता है। आपका विश्वास ही आपको प्रतिदिन एक नई उम्मीद के साथ काम पर निकलने के लिए प्रेरित करता है कि आज आपको अपनी टीम में एक चैंपियन परफ़ॉर्मर जरूर मिलेगा। जब आप कोई दुविधा, विफलता या असफलताओं का सामना करते हैं, आपका विश्वास ही आपको इससे बाहर निकालता है और फिर आपको अगले दिन एक नई आशा के साथ दिन की शुरुआत करने में मदद करता है। ऐसा भी समय आता है जब आपके भीतर संशय उत्पन्न होते हैं और आपका विश्वास डगमगाने लगता है, पर याद रखिए यह एक सामान्य सी बात है और ऐसा सबके साथ ही होता है। ऐसा मेरे साथ भी कभी कभी होता था खासकर मेरे शुरुआती दिनों में जब मैंने बिजनेस शुरु किया था पर मेरे अपलाइन, किताबों, और अन्य कार्यक्रमों ने मुझे हमेशा आगे बढ़ाया। मैं इन तीन चीजों को आपके बिजनेस के लिए वैक्सीन कहता हूँ - सुझाई गई किताबें, बिजनेस प्रोग्राम एवं एक्टिव अपलाइन के साथ जुड़े रहना। जब तक आप इन तीन चीजों के साथ जुड़े रहेंगे, आपको अपने विश्वास को यथावत रखने एवं बाद में उसे बढ़ाने में कोई समस्या नहीं होगी। वैसे तो आपके डर एवं विश्वास के बीच हमेशा ही एक जंग रहती है। आपका विश्वास कहता है कि आप यह काम कर सकते हैं पर आपके भीतर का ड़र चिल्हाता रहता है कि आप यह काम नहीं कर सकते और अगर उसमें असफल हो गये तो क्या करोगे। आपका विश्वास आपके डर से कहीं ज्यादा बड़ा होना चाहिए।

----

अपने विश्वास से आप पहाड़ को गिरा सकते हैं, और अपने शक से उसी पहाड़ को पैदा भी कर सकते हैं। - अज्ञात

----

साधारणतया नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी में हर टीम के पास पहले से विकसित किया हुआ ट्रेनिंग एवं डेवलमेंट सिस्टम होता है। आपका काम उस सिस्टम से जुड़कर, उस सिस्टम के तरीके से काम करना है। अगर कई सालों से वह ट्रेनिंग एवं डेवलमेंट सिस्टम इतने सारे लोगों के लिए सफलता से कार्य कर रहा है, तो यह आपके लिए भी सही काम करेगा। इस बिजनेस का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है- आपके टीम का सिस्टम। अपने आप को उस सिस्टम के प्रति पूरी तरह समर्पित कर दीजिए। अगर आपकी टीम ने अभी ऐसा सिस्टम नहीं बनाया है, तो आप इस किताब में दिये गए सफलता के सिस्टम का अनुसरण करके अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं। इस पुस्तक में लिखे गए नियमों ने पिछले ग्यारह साल में अनगिनत लोगों को उनके सपने पूरा करने में मदद की है। इसलिए विश्वास के साथ काम करो, सफलता देर से आ सकती है, पर उसे आने से कोई रोक नहीं सकता।

----

आप तब तक भगवान पर भरोसा नहीं कर सकते, जब तक आप खुद पर भरोसा नहीं रखेंगे। - स्वामी विवेकानंद

----

कुछ भी स्थायी नहीं है, समस्याएं भी नहीं :

----

बिज़नेस में मुझे चार ही महीने हुए थे और मैं बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा था पर मैंने कुछ गलतियां कीं जिससे मेरी आय शून्य हो गई। मेरे पास दो विकल्प थे - या तो मैं अपने नौकरी पर वापिस चला जाऊं या फिर अपनी गलतियों को स्वीकार करके उनसे कुछ सीखकर वह पाने की कोशिश करूं, जो मैं यहां पाने आया था। मैंने, मेरे भाई और मेरी पत्नी ने अपनी-अपनी नौकरियों से इस्तीफा दे दिया था। हमने अपने सारे संसाधनों को ख़त्म कर लिया था और हमने अपने क्रेडिट कार्ड का भी पूरा इस्तेमाल कर लिया था। पर हमने हर दिन इस विश्वास के साथ काम किया कि आज तो हमें एक सही साथी मिलेगा। हम अपने अपलाइन से हर रोज बात करते थे, किताबें पढ़ते थे, बहुत सारे प्लान दिखाते थे और हर इवेंट में शामिल होते थे, यहाँ तक उस प्रोग्राम में भी जिसमे हमारे साथ जाने वाला कोई नहीं था। यह सिलसिला क़रीब नौ महीने चला पर आज मैं जो भी हूं वह इसलिए कि मैंने उन 9 महिनों में हार नहीं मानी थी।

--------

और दोस्तो ये था आज का चैपटर -

और अब मिलते हैं अगले नए चैपटर के साथ, नई विडियों में,

आप हमेशा खुश रहें, आबाद रहें, स्वस्थ रहें, और आपका धन्यावाद, नमस्कार, जय हिन्द, जय भारत 

------

अटूट विश्वास -- बनिए नेटवर्क मार्केटिंग मिलियनेयर - की ऑडियो बुक- #Audio #Book - Deepak Bajaj - अटूट विश्वास -- बनिए नेटवर्क मार्केटिंग मिलियनेयर -  की ऑडियो बुक-  #Audio #Book - Deepak Bajaj - Reviewed by Shiv Rana RCM on मई 11, 2026 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.