नेटवर्क मार्केटिंग की दुनिया - बनिए नेटवर्क मार्केटिंग मिलियनेयर - दीपक बजाज - की ऑडियो बुक- #Audio #Book - Deepak Bajaj -
नेटवर्क मार्केटिंग की दुनिया - बनिए नेटवर्क मार्केटिंग मिलियनेयर -
- की ऑडियो बुक- #Audio #Book - Deepak Bajaj -
----
नेटवर्क मार्केटिंग
की दुनिया - बनिए नेटवर्क मार्केटिंग मिलियनेयर
- दीपक बजाज
- की ऑडियो बुक- #Audio #Book - Deepak Bajaj -
-------
नेटवर्क मार्केटिंग
की दुनिया -बनिए नेटवर्क मार्केटिंग मिलियनेयर
-
- की ऑडियो बुक- #Audio #Book - Deepak Bajaj -
-----
By : दीपक बजाज - -
Writer : Deepak Bajaj
-----------
www.youtube.com/@shivavoicelibrary
------------------------------------------------
https://www.facebook.com/profile.php?id=61582814052126
------------------------------------------------
https://www.facebook.com/profile.php?id=61585805794623
------------------------------------------------
https://www.instagram.com/shivavoicelibrary/
------------------------------------------------
https://shivabooklibrary.blogspot.com/
-----------
--
दीपक बजाज
---
नेटवर्क मार्केटिंग
की दुनिया
---
मैं वह सब कुछ कर सकती
हैं जो आप नहीं कर सकते, आप वह सब कुछ कर सकते हैं जो मैं नहीं कर सकती, हम दोनों मिलकर
महान चीजें कर सकते हैं। मदर टेरेसा
---
नेटवर्क मार्केटिंग
की अपनी 11 साल की ज़िंदगी में मैंने इसे हर दिन जिया है और मुझे आज तक अमीर बनने का
इससे ज़्यादा पवित्र, लोकतांत्रिक और सामाजिक विकास करने वाला और कोई तरीका नहीं दिखा
है। संयोगवश इंडस्ट्री के बाहर के लोगों के इस बारे में बहुत से विचार हैं, पर जो लोग
इस इंडस्ट्री में हैं वो इस बिजनेस को दिल से और सच्चाई से प्यार करते हैं। मैंने यह
देखा है कि इस इंडस्ट्री के लोग खुश, सकारात्मक, आशावादी, विकासउन्मुख, कठिन परिश्रम
करने वाले और दूसरों को मदद करने के लिए तैयार रहने वाले हैं। इस बिज़नस का सबसे बड़ा
गुण है इसका यह आधारभूत सिध्दांत कि आप अपने साथी-सहकर्मियों की मदद किए बिना इस बिजनेस
को बड़ा नहीं बना सकते। इस बिजनेस में आपका सिर्फ़ एक काम है लोगों के सपनों को पूरा
करने में मदद करना ।
ज़िंदगी का सबसे ज़रूरी
और हमेशा चलते रहने वाला प्रश्न है कि आप दूसरों के लिए क्या कर रहे हैं? मार्टिन लूथर
किंग जूनियर
मैंने यह देखा है कि
यह बिज़नेस करना आसान है पर बिजनेस को करने का निर्णय लेना और अपने सपनों को पूरा करने
की जद्दोजहद करने के लिए प्रतिबंध होना बहुत कठिन है। पुस्तक के इस अंश में हम नेटवर्क
मार्केटिंग इंडस्ट्री के स्कोप, भविष्य के आंकड़े, इससे मिलने वाले लाभ और बिजनेस के
इर्द-गिर्द की बहुत सारी बातें देखेंगे। आइए मिलकर पता लगाएं कि क्यों लोग इस बिजनेस
की और खींचे चले आते हैं और कोन से काम उन्हें सफल या असफल बनाते हैं। इससे पहले कि
हम इस बिजनेस को करने के विज्ञान पर जाएं, चलिए इस बिजनेस को करने की आधारशिला बनाएँ
और इसमें सफलता के लिए सही मानसिकता बनाएँ।
नेटवर्क मार्केटिंग
इंडस्ट्री को विभिन्न एजेंसियां और विभिन्न लोग डायरेक्ट सेलिंग, व्यक्तिगत फ्रेंचाइज़िंग
एवं कंज्यूमर डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम भी कहते हैं। इस प्रणाली में उत्पादों या सेवाओं
का डिस्ट्रीब्यूशन उपभोक्ताओं के नेटवर्क के ज़रिए होता है। इसमें जब उपभोक्ता उत्पाद
का इस्तेमाल कर संतुष्ट हो जाता है तो वह अन्य लोगों को भी इसे प्रयोग करने की सलाह
देता है। कुछ लोग उसे सीरियस बिजनेस के रूप में लेकर डिस्ट्रीब्यूटर बनकर काम करना
शुरू कर देते हैं, जबकि दूसरे उपभोक्ता ही बने रहते हैं।
---
नेटवर्क मार्केटिंग/डायरेक्ट
सेलिंग इतिहास और वैश्विक परिपेक्ष्यः
---
नेटवर्क मार्केटिंग
या डायरेक्ट सेलिंग बिज़नेस अमेरिका में क़रीब सन् 1930 में शुरू हुआ और अपने विभिन्न
गुणों एवं लाभ के कारण धीरे-धीरे सारे संसार में फैल गया।
फिक्की ने 5 दिसम्बर
2017 को 'ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस इन इंडिया' नामक एक रिपोर्ट पेश की थी जिसमें बताया गया
है कि विश्व भर में डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री ने वर्ष 2016 में 18,356 करोड़ अमेरिकी
डॉलर का कारोबार किया और पूरे विश्व में क़रीब 10.7 करोड़ डायरेक्ट विक्रेताओं को पार्ट
टाइम रोज़गार दिया। दुनिया के 10 प्रमुख देश जहाँ डायरेक्ट सेलिंग का कारोबार सबसे
ज्यादा होता है- अमेरिका, चीन, जापान, कोरिया, ब्राज़ील, जर्मनी, मैक्सिको, फ्रांस,
मलेशिया और यूके हैं। दुनिया के कुल डायरेक्ट सेलिंग बिज़नेस का 78% इन देशों में हुआ
हैं और कुल बिज़नेस का 93% हिस्सा ऊपर के 23 बड़े देशों से आता है।
---
नेटवर्क मार्केटिंग/डायरेक्ट
सेलिंग भारतीय परिप्रेक्ष्यः
---
भारत में डायरेक्ट सेलिंग
कई सैकड़ों सालों से चल रहा है और आज भी चालू है। हमारी जानकारी के अनुसार डायरेक्ट
सेलिंग/नेटवर्क मार्केटिंग का आधुनिक प्रारूप भारत में क़रीब 80 के दशक के बीच में
शुरू हुआ था। कुछ बड़े अंतरराष्ट्रीय प्लेयर्स भारतीय मार्केट में नब्बे के दशक में
आए, इंडस्ट्री धीरे-धीरे बढ़ती रही और साथ ही कई अवैध पिरामिड स्कीम्स इस बीच इंडस्ट्री
का लाभ पाने के लिए मशरूम की तरह उभरती गई, जिससे इंडस्ट्री का नाम ख़राब हुआ।
पिछले
कुछ सालों में बहुत-सी इंडस्ट्री बॉडी और सरकारी एजेंसियों ने मिलकर एक सकारात्मक माहौल
पैदा करने की और एक मज़बूत रेगुलेटरी फ्रेमवर्क बनाने की कोशिश की ताकि भारत में इस
इंडस्ट्री को अपार वृधि मिले। फिक्की इस संदर्भ में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है
और इस इंडस्ट्री से संबंधित कई रिपोर्ट्स फिक्की की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। सरकार
ने वर्ष 2016 में डायरेक्ट सेलिंग को लेकर गाइडलाइंस जारी किए और तब से इंडस्ट्री को
काफ़ी फ़ायदा हुआ है। फिक्की और केपीएमजी (केपीएमजी) के हाल-फिलहाल की रिपोर्ट से पता
चलता है कि डायरेक्ट सेलिंग में रिटेल सेल्स वर्ष 2025 तक क़रीब 64500 करोड़ रुपये
तक पहुँच जाएँगी और इससे क़रीब 1.8 करोड़ भारतीयों को स्वरोजगार मिलेगा, जिसमें 60
फ़ीसदी महिलाएँ होंगी।
भारत
में नेटवर्क मार्केटिंग इंडस्ट्री का स्वर्ण युग अभी शुरू हुआ है और इसमें सभी लोगों
के लिए काफ़ी अवसर हैं।
----
नेटवर्क मार्केटिंग
बिजनेस आपको क्या दे सकता है?
----
लोग नेटवर्क मार्केटिंग
बिजनेस में बहुत सारे कारणों से आते हैं। आपका चाहे जो भी मुख्य कारण है, आप अगर एक
बार इस बिजनेस को सफलतापूर्वक सही आधारशिला और सिस्टम के साथ बना लेते हैं तो एक साथ
कई सारे लाभ पा सकते हैं।
अतिरिक्त आय एवं आय
का दूसरा स्त्रोत
वित्तीय आज़ादी / अमीर
होना
परिवार की आनेवाली पीढ़ियों
के लिए सुरक्षा
अपना बॉस स्वयं होना
(कम जोखिम एवं कम लागत वाला बिजनेस)
अपने सपनों का मकान
या बंगला बनाना
आलीशान अंतरराष्ट्रीय
छुट्टियाँ
पब्लिक स्पीकिंग और
स्टेज में मौजूदगी के अवसर
आलीशान कारों को खरीदना
नाम और पहचान/प्रतिष्ठित
व्यक्ति बनाना
अपने पसंद की लाइफ़
स्टाइल
आपका अपना व्यक्तिगत
विकास और व्यक्तित्व में निखार
एक अच्छे समाज और देश
की बेहतरी के लिए काम करना
जल्दी रिटायरमेंट (सेवा
निव्रति)
परिवार के साथ बहुमूल्य
समय बिताना
अपने शौक़ को पूरा कर
पाने की स्वतंत्रता एवं लचीलापन
नए लोगों से मिलना और
नया सामाजिक सर्कल विकसित करना
दूसरों की मदद करना
-------
नेटवर्क मार्केटिंग
इंडस्ट्री की अद्वितीय विशेषताएँ
-------
इस इंडस्ट्री की कुछ
प्रमुख विशेषताएँ हैं जो लोगों को आसान और आकर्षक लगती हैं, फलतः वह नेटवर्क मार्केटिंग
बिजनेस को शुरू करते है।
कम प्रवेश लागत (कम
एंट्री कोस्ट) यह बिजनेस कुछ उत्पादों या कुछ सेवाओं को खरीदकर शुरु किया जा सकता है,
जो हम सामान्यतः कहीं और से खरीदते हैं। आप यह बिजनेस एक उपभोक्ता बनकर शुरु कर सकते
हैं।
शून्य निकास लागत (जीरो
एग्ज़िट फोस्ट) आप इस बिजनेस को ना करने का निर्णय लेकर ही इस बिजनेस को छोड़ सकते
हैं क्योंकि आपने बिजनेस के लिए कोई सेटअप नहीं लगाया था और आप इसके उत्पादों और सेवाओं
का इस्तेमाल कर चुके है तो असल में इसकी एक्जिट कॉस्ट ज़ीरो हुई।
व्यापार स्थापित करने
का शून्य खर्चा (शीरो सेटप फोस्ट) इस बिजनेस को करने के लिए आपको कोई ऑफ़िस / स्टाफ़/
कार्यशीलपूंजी या किसी अन्य फिक्स कॉस्ट की भी जरूरत नहीं होती है।
परम्परागत बिज़नेस वाली
कोई परेशानी नहीं उधार, पेमेंट, पैसे फँसना, एकाउंटिंग, बैंक लिमिट, जगह का किराया,
स्टाफ़ की कॉस्ट, स्टाफ के मुद्दे, कर्मशील पूंजी।
आपकी सुविधा के अनुसार
काम करने के घंटे।
सिस्टम सपोर्ट- आपको
एक ऐसे ट्रेनिंग और डेवलपमेंट सिस्टम से मदद मिलेगी जिसने पहले ही हज़ारों लोगों को
एचीवर बनाया है।
कम निवेश- इस बिजनेस
को शुरू करने के लिए आपको थोड़ी-सी शॉपिंग ही करनी होती है।
ऐसे साथी मिलेंगे जो
आपकी सफलता के लिए आपको पूरी मदद करेंगे।
सारा परिवार मिलकर यह
बिजनेस कर सकता है।
अपने मौजूदा प्रोफ़ेशन
या नौकरी को छोड़ने की ज़रूरत नहीं है।
निष्क्रिय आय (पैसिव
इंकम) बनाने की संभावनाएं मेरी जानकारी के अनुसार एक साधारण व्यक्ति नेटवर्क मार्केटिंग
बिजनेस से आसानी से और बहुत अच्छी तरह से कमा सकता है।
जो लोग पहले से ही सफल
हैं उनसे जानकारी और ट्रेनिंग मिलना।
ज़िंदगी बदल देने वाली
शिक्षा, जिससे आप एक अलग व्यक्ति बनते हैं।
हर किसी के लिए समान
अवसर- यहाँ कोई भी व्यक्ति सफल हो सकता है चाहे वो केसी भी आयु, शिक्षा, लिंग, स्थान,
वित्तीय पृष्ठभूमि या धर्म से सम्बंध रखता हो ।
टैक्स लाभ - इसमें भी
अन्य बिजनेस की तरह ही हैं।
------
लोग असफल
क्यों हो जाते हैं?
------
जब यह बिजनेस इतना अच्छा
है और इसमें इतना सहयोग मौजूद है तो लोग इस बिजनेस में असफल क्यों हो जाते हैं? इससे
पहले कि मैं इस सवाल का जवाब है, चलिए कुछ आधारभूत बातों पर चर्चा की जाए "बिजनेस
में असफल होने से आपका क्या अर्थ है?" वैसे तो सफलता और असफलता की सबकी अपनी
- अपनी परिभाषा है पर मोटे तौर पर असफलत वह है जिसने कई सालों तक बिजनेस में अपना सर्वोत्तम
दिया पर सब कुछ करने के बावजूद भी वो बिजनेस से लाभ नहीं ले पा रहा है।
आम तौर पर, प्रत्येक
व्यवसाय को लाभदायक होने के लिए कुछ साल लगते हैं और यहां तक कि एक ही उद्योग में,
प्रत्येक बिजनेस करने वाले को लाभ कमाने के लिए अलग समय लगता है। लोग किसी भी अन्य
व्यवसाय में लाभ अर्जित करने के लिए कुछ सालों के इंतजार को सही मानते हैं, पर जब नेटवर्क
मार्केटिंग की बात आती है, तो वही लोग अचानक कुछ दिनों के भीतर या शुरू करने के कुछ
घंटों के भीतर ही लाभ की उम्मीद करने लगते हैं।
आप ऐसे कई लोगों से
मिलेंगे जो यह कहते हैं- "मैंने भी यह बिजनेस करने का प्रयास किया पर यह मुझसे
नहीं चला, ऐसे बिजनेस चलते नहीं हैं, मुझे पता था, मेरे एक ममेरे/चचेरे भाई ने भी यह
प्रयास किया था पर उसे अपना सब कुछ खोना पड़ा, इत्यादि।" इन सारे लोगों के लिए
इन बातों का साधारणतः इनमे से कोई एक अर्थ है-1. किसी ने उन्हें कुछ प्रोडक्ट भेंट
कर दिए, 2. उन्होंने कुछ प्रोडक्ट खरीदे, 3. वह एक या दो मीटिंग में गए, 4. अधूरे मन
से अपने अपलाइन के साथ दो-तीन मीटिंग्स कीं, 5. उन्होंने कुछ लोगों के साथ फ़ोन पर
बिज़नस को टेस्ट किया। इनमे से अधिकांश लोगों ने इस मुकाम पर बिजनेस छोड़ दिया और यह
ग़लत अवधारणा बना ली कि यह बिजनेस नहीं चलते।
मैं अपने अनुभव से यह
कह सकता हूँ कि जो लोग यह बोलते हैं की उन्होंने इस बिज़नेस को चलाने का प्रयास किया,
पर असफल हो गये उन्होंने इस बिजनेस को कभी भी अपने 6-10 घंटे का समय नहीं दिया। उसमें
से अधिकांश लोग 2-3 प्रोग्राम में भी शामिल नहीं हुए होंगे। आपको किसी चीज़ को क्रियान्वित
करने के लिए उस पर पहले काम करना होता है। प्रोडक्ट खरीदना कोई बिजनेस नहीं है या कुछ
लोगों से बात कर बिजनेस को टेस्ट करना बिजनेस निर्माण करना नहीं है। मैं आपको विश्वास
दिलाता हूँ कि अगर कोई कुछ महीनों से लेकर कुछ सालों तक नेटवर्क मार्केटिंग बिजनेस
के सिधांतों और काम करने के तरीकों का पालन करने के लिए तैयार है तो यह बिजनेस सबसे
ज़्यादा अनुपात में सफलता देता है। साधारणतः लोग खुद को या बिजनेस को कुछ सामान्य कारणों
की वजह से असफल कह देते हैं-
----------
सबसे ज़्यादा अनुपात
में सफलता देता है। साधारणतः लोग खुद को या बिजनेस को कुछ सामान्य कारणों की वजह से
असफल कह देते हैं-
----
अवास्तविक
उम्मीदें
----
कुछ लोग यह बिजनेस अवास्तविक
उम्मीदों के साथ शुरू करते हैं और जब यह पूरी नहीं हो पाती तो बिजनेस पर दोष लगाकर
उसे छोड़ देते हैं। कुछ लोग सोचते हैं कि यह एक लॉटरी है। जिस तरह हम लॉटरी का टिकट
खरीदते हैं और अपने भाग्य की घंटी के बजने का इंतज़ार करते हैं, उसी तरह ये लोग कुछ
उत्पाद खरीदते हैं और फिर अमीर होने का इंतज़ार करते हैं। कुछ अन्य लोग दो-तीन लोगों
को लेकर आते हैं और फिर यह सोचकर काम करना बंद कर देते हैं कि अब उनका काम पूरा हो
गया और अब ये लोग आगे काम करेंगे। ऐसा बिलकुल नहीं चलता। कुछ अन्य लोग सोचते हैं कि
उनके अपलाइन या उनका सिस्टम अब उनके लिए सब कुछ करेगा क्योंकि उन्होंने तो कुछ उत्पाद
खरीद कर पहले ही उन पर बड़ा उपकार किया है।
कुछ
लोग चाहते हैं कि दुनिया उनके दरवाज़े पर आकर खटखटाये, वो भी तब जब उन्होंने किसी को
इस बिजनेस के बारे में बताया ही नहीं है। अगर किसी परम्परागत विज़नस में 3-5 साल में
सफलता मिलती है तो लोग इसे सही समझते हैं और वही लोग इस बिज़नेस में कुछ ही दिनों या
सप्ताह में अपार सफलता की उम्मीद रखते हैं, वह भी पार्ट टाइम काम करते हुए। कई बार
स्पॉन्सर भी कुछ चीज़ों को ओवरकमिट करके ग़लत अपेक्षा बना देते हैं, और बाद में उन
अपेक्षाओं को पूरा भी नहीं कर पाते। कुछ लोग यह सोचकर बिजनेस शुरू करते हैं कि इसमें
ज़्यादा काम नहीं करना होगा। पर कुछ मीटिंग हो जाने के बाद वह महसूस करते हैं कि इसमें
बहुत मेहनत करनी है और इसके लिए वो तैयार नहीं होते। मुश्किल यह है कि बहुत सारे लोग
यह समझने से पहले ही काम करना छोड़ देते हैं कि यह बिजनेस ज़िंदगी को बदलने वाला है।
निराशा और काम छोड़ने का सबसे बड़ा कारण है ग़लत उम्मीदें।
--------
कम प्रवेश
लागत के कारण वैसे लोग काम शुरू करते हैं जो गंभीर नहीं हैं:
--------
इस बिज़नेस को शुरू
करने के लिए लगभग नहीं के बराबर राशि लगती है और वो भी उत्पाद या सेवा के रूप में तुरंत
वापिस आ जाती है। इस कम प्रवेश लागत के कारण कोई भी यह बिजनेस शुरू कर सकता है। उसमें
से अधिकांश लोग यह भी नहीं जानते कि सफल होने के लिए क्या-क्या करना पड़ता है। उनको
यह नहीं पता है कि इस बिजनेस में हर दिन, हर हफ़्ते, कितनी कड़ी मेहनत और समर्पण की
आवश्यकता होती है।
वास्तव
में उन्होंने यह बिजनेस शुरू ही नहीं किया, उन्होंने तो सिर्फ कुछ शॉपिंग की थी। उन्होंने
एक लॉटरी टिकट खरीदा, जिसके साथ कुछ सामान सांत्वना के रूप में मिल गया। न तो उन्होंने
सही से कोई ट्रेनिंग की होती है और न ही कोई मीटिंग आयोजित की होती है। उसमें से अधिकांश
लोग कुछ ही दिन या हफ़्ते में यह काम छोड़ देते हैं और उस भीड़ का हिस्सा बन जाते हैं
जो यह कहती है कि यह बिजनेस नहीं चलते।
----------
शून्य निकास
लागत (ज़ीरो एक्ज़िट कॉस्ट) के कारण इसे छोड़ने आसान होता है
----------
उतार-चढ़ाव बिजनेस का
एक हिस्सा है। हर बिजनेस एक बुरे और अच्छे दौर से गुज़रता है, पर बिजनेस करने वाले
लोग उसे इसलिए नहीं छोड़ते क्योंकि उसमें भारी निवेश, स्टाफ़, कार्यशील पूंजी, मार्केट
से पैसे लेना, स्टॉक, एक अच्छे ऑफिस और अन्य कई ढाँचागत निवेश लगे होते हैं। अगर मालिक
बिज़नस छोड़ देगा तो यह सब ज़ीरो हो जाएगा। इसलिए कितनी भी हानि या संघर्षों के बाद
भी यह बड़ा एक्ज़िट कॉस्ट लोगों को बिजनेस में बनाए रखता है। चूँकि नेटवर्क मार्केटिंग
एक ऐसा बिजनेस है जिसकी ज़ीरो सेटअप कॉस्ट है, इसलिए इसे बंद करते समय कोई वित्तीय
हानि नहीं होती है। इस ज़ीरो एक्ज़िट कॉस्ट के कारण लोगों का थोड़े से संघर्ष को देखते
ही बिजनेस छोड़ देना आसान हो जाता है।
----------
सपनों की
कमी
----------
वास्तव में अधिकांश
लोगों के बड़े सपने नहीं होते। लोग अपने मौजूदा लाइफ़ स्टाइल से खुश भी नहीं हैं, पर
वह इस स्थिति को बदलने के लिए काम भी नहीं करना चाहते। उनमें से अधिकांश लोग अमीर बनना
तो चाहते हैं, पर उसके लिए प्रतिबन्ध होने के लिए तैयार नहीं हैं। यह प्रतिबन्धता सपनों
से और अपने उद्देश्यों की स्पष्टता से ही आती है।
----------
ध्यान की
कमी
----------
अधिकांश लोग यह बिजनेस
अपनी जॉब या प्रोफ़ेशन के साथ पार्ट टाइम के रूप में करते हैं। लोग इस बिजनेस को अपने
मूल काम, परिवार, मनोरंजन आदि से समय बचने के बाद ही करते हैं। लोगों की नौकरी, प्रोफेशन
और पारिवारिक जीवन में पहले से ही बहुत तनाव है इसलिए यह बिजनेस नज़र अंदाज़ हो जाता
है और इसके लिए समय नहीं मिल पाता। पौधा चाहे कितना भी अच्छा हो अगर उसे पानी न मिले
तो उसका नष्ट होना तय है।
-----
सिस्टम के
तहत काम करना एवं सिस्टम को सीखने की इच्छा का अभावः
-----
हर व्यक्ति की इस बिजनेस
को करने के बारे में अपनी एक अलग धारणा और सोच हैं तथा उन्हें लगता है की उन्हें पता
है कि इसे कैसे किया जाए। वह इस संबंध में सिध्दांतों और सही कार्यशाली को सीखने में
अपना समय बर्बाद करना नहीं चाहते। तरीके से बिजनेस करने से ज़ीरो रिज़ल्ट और निराशा
मिलती है और फलतः वह बिज़नेस छोड़ देते हैं। ग़लत
सामान्यतः जो लोग इसे
छोड़ देते हैं, वह इस संबंध में कभी कोई प्रोग्राम में शामिल नहीं होते, या उन्होंने
बिजनेस को सही से समझा ही नहीं होता है।
-----
ग़लत धारणाओं
के साथ काम करना
-----
अधिकांश लोग इस बिजनेस
के बारे में एवं स्वयं के बारे में ग़लत धारणा रखते हुए इसे शुरू करते हैं। लोगों के
भीतर जो कुछ ग़लत धारणाएँ हैं वे इस प्रकार हैं- मैं बिजनेस नहीं कर सकता, बिजनेस बहुत
मुश्किल है, मैं लोगों से बात नहीं कर सकता, मुझे नहीं लगता कि कोई इस बिजनेस के लिए
तैयार होगा, मेरे दोस्त या रिश्तेदार मुझे यह बिजनेस करते देखना नहीं चाहेंगे, मैं
बिजनेस करने के लायक नहीं हूँ, यह बिजनेस मेरे लायक नहीं है आदि। अगर आप खुले दिमाग़
से अपने उन धारणाओं को टेस्ट करने का साहस रखते हैं तो आप आसानी से सच देख सकते हैं।
जब आप बिजनेस में लोगों से बात करते हैं, किताबें पढ़ते हैं, बिजनेस के लिए खोज करते
हैं और कुछ कार्यक्रमों में शामिल होते हैं तो आपको बिजनेस की सच्चाई के बारे में स्वयं
पता चल जाता है। इससे आप अपने मन की ग़लत धारणाओं को बाहर निकाल सकते हैं और अपने मन
में स्वयं के लिए और बिजनेस के लिए सही और सशक्त धारणायें बना सकते हैं।
अधिकांश
लोग अपनी गलत धारणाओं पर विचार ही नहीं करना चाहते इसलिए वह बिजनेस छोड़ देते हैं,
जिससे आगे चलकर उनकी ग़लत धारणाओं को और मज़बूती मिलती है।
पिछले
11 सालों से इस बिजनेस को अपने दिल और आत्मा के साथ करते हुए मैं पूरे विश्वास और आस्था
के साथ कह सकता हूँ कि नेटवर्क मार्केटिंग अपने सपनों को पूरा करने के लिए सबसे बेहतर
तरीक़ा है। आप किसी भी मापदंड पर इस बिजनेस की तुलना अन्य बिजनेस से करें जैसेकि शुरुआती
निवेश, निवेश पर रिटर्न, लाभप्रदता, काम पूरी होने की अवधि, एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी
में ट्रांसफर होना, ज़ीरो रिस्क, निर्धारित लागत, स्थापना में आसानी, समय की स्वतंत्रता,
पैसों की स्वतंत्रता, तनाव मुक्त संचालन आदि, आप हमेशा नेटवर्क मार्केटिंग को किसी
अन्य बिज़नस अवसर की तुलना में कहीं अच्छा पाएंगे।
इस
इंडस्ट्री की विशेषताएं, इसके आधारभूत सिध्दांत, काम करने की प्रणाली और दूसरे बिजनेस
से कम समय में मिलने वाले लाभ बहुत अच्छे हैं और साथ में अविश्वसनीय भी हैं। सिर्फ़
इस विश्वास के साथ काम शुरू कीजिए कि आप सर्वोत्तम टीम के साथ, सही कंपनी में, सही
समय में, सही बिजनेस कर रहे हैं। सिस्टम का सौ फ़ीसदी पालन कीजिए और अपने काम को पूरी
ईमानदारी के साथ कीजिए। संयम रखें, सफलता समय लेती है और सबसे अच्छी बात यह है कि एक
बार इस यात्रा पर निकल जाने पर आपको मदद मिलती रहेगी और आप रास्ते में कई अच्छे दोस्त
भी बनायेंगे
------
इस बिजनेस
के लिए आपको तीन मुख्य चीज़ों की ज़रूरत है -
------
1- आपके कुछ सपने हैं।
आपके पास बिजनेस करने का कारण होना चाहिए।
2- आप सीखने को तैयार
हों और इस बिजनेस की ज़रूरत के अनुसार खुद को बदलने को तैयार हैं।
3- आप कुछ महीनों से
लेकर सालों तक नए सिस्टम के अनुसार कड़ी मेहनत करने को तैयार हैं।
------
अगर आप उपरोक्त चीजें
कर सकते हैं तो नेटवर्क मार्केटिंग में अपने सपनों को पूरा करने से आपको कोई नहीं रोक
सकता। इस दुनिया की श्रेष्ठ मार्केट में सही समय पर आप सही बिजनेस कर रहे हैं। दुनिया
को आज इस बिजनेस की ज़रूरत, पहले से ज़्यादा है और करोड़ों लोग इस बिज़नेस को सही व्यक्ति
के साथ शुरू करना चाहते हैं।
मैं
आपसे आग्रह करता हूँ कि आप वह सही व्यक्ति बनें और इस बिजनेस के ज़रिये करोड़ों लोगों
की ज़िंदगी में संपन्नता का स्रोत बनें। यह पुस्तक आपको एक सफल नेटवर्क मार्केटर बनने
के लिए सारी जानकारी, सभी कौशल और सही मानसिकता देगी। इस पुस्तक में लिखे गये सिध्दांतों
का पालन करें, जब-जब आप कहीं अटक जाएं तो इस पुस्तक को फिर से पढ़ें, बहुत जल्द आपके
सपने साकार होने लगेंगे।
मैं
आशा करता है कि आप बहुत जल्द अगले नेटवर्क मार्केटिंग मिलियनेयर बनेंगे और अपनी टीम
में अपने जैसे कई मिलियनेयर बनाएंगे।
---
और दोस्तो ये था आज
का चैपटर -
और अब मिलते हैं अगले नए चैपटर के साथ, नई विडियों में,
आप हमेशा खुश रहें, आबाद रहें, स्वस्थ रहें,
और आपका धन्यावाद, नमस्कार, जय हिन्द, जय भारत
------
Reviewed by Shiv Rana RCM
on
मई 10, 2026
Rating:


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें