recent posts

दीपक बजाज की नेटवर्क मार्केटिंग की यात्रा -बनिए नेटवर्क मार्केटिंग मिलियनेयर - - की ऑडियो बुक- #Audio #Book - Deepak Bajaj - -

 

--

दीपक बजाज की नेटवर्क मार्केटिंग की यात्रा

--  

बनिए नेटवर्क मार्केटिंग मिलियनेयर -  दीपक बजाज

 --

पाठक इस पुस्तक के बारे में क्या कह रहे हैं

----

यह पुस्तक हर उस मनुष्य को समर्पित है, जिसके सपने हैं और जो अपने सपनों को असलियत में बदलने के लिए सब कुछ करने को प्रतिबध्द है।

--


---   

पाठक इस पुस्तक के बारे में क्या कह रहे हैं

--

दीपक बजाज की नेटवर्क मार्केटिंग की यात्रा - बनिए नेटवर्क मार्केटिंग मिलियनेयर

- की ऑडियो बुक-  #Audio #Book - Deepak Bajaj -

----                                         

दीपक बजाज की नेटवर्क मार्केटिंग की यात्रा - बनिए नेटवर्क मार्केटिंग मिलियनेयरदीपक बजाज

- की ऑडियो बुक-  #Audio #Book - Deepak Bajaj -

-------

दीपक बजाज की नेटवर्क मार्केटिंग की यात्रा -बनिए नेटवर्क मार्केटिंग मिलियनेयर

- की ऑडियो बुक-  #Audio #Book - Deepak Bajaj -

-----

By : दीपक बजाज - - Writer : Deepak Bajaj

-----------

www.youtube.com/@shivavoicelibrary

------------------------------------------------

https://www.facebook.com/profile.php?id=61582814052126

------------------------------------------------

https://www.facebook.com/profile.php?id=61585805794623

------------------------------------------------

https://www.instagram.com/shivavoicelibrary/

------------------------------------------------

https://shivabooklibrary.blogspot.com/

-----------

 


प्रत्येक डेरेक्ट सेलर और हर वो इंसान जो करोड़पति बनने का लक्ष्य रखते हैं उन्हें इस पुस्तक को ज़रूर पढ़ना चाहिए।- कैलाश भट्टड, सी ई ओ - एम आई लाइफस्टाइल मार्केटिंग ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड

--

नेटवर्क मार्केटिंग में बड़ी सफलता हासिल करने के तरीकों पर सबसे अच्छी किताबों में से एक। अपनी टीम के साथियों को बिज़नेस के लिए प्रतिबंध बनाने के लिए यह एक आदर्श उपहार।  मूबीन मुहम्मद

--

उत्कृष्ट किताब। सबको ज़रूर पढ़नी चाहिए। मैंने इतनी सारी किताबें पढ़ी हैं लेकिन इस पुस्तक के हर पृष्ठ में कमाल की संरचना और जानकारी कभी नहीं आती है। गौरव मेहरा

----

इस पुस्तक के माध्यम से नेट्वर्किंग के कौशल को विकसित करके आर्टिफ़िशल इंटेलिजेन्स को भी हराया जा सकता है। लक्ष्यों और जीवन कौशल को शीर्ष पे ले जाने के लिए हर रोज पढ़ने वाली पुस्तक।  पायल कोठारी

----

नेटवर्क मार्केटिंग का एक उत्कृष्ट मास्टरपीस। यह सिर्फ एक पुस्तक नहीं है बल्कि एक गुरु है जो अपने पाठकों को शीर्ष पर ले जाने की क्षमता रखता है। नेटवर्क मार्केटिंग के लिए सिर्फ़ यही एक पुस्तक काफ़ी है। इसी एक किताब में आपके बिज़नेस के सारे जवाब हैं। उन लोगों को यह ज़रूर पढ़नी चाहिए जो गलतियों से बचना चाहते हैं और नेटवर्क मार्केटिंग में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं।  विजय तेतरवाल

----

यह पुस्तक अद्वित्य है। दीपक सर, आपने इस पुस्तक के माध्यम से नेटवर्क मार्केटिंग उद्योग के लिए असाधारण एवं महान योगदान दिया है। डॉ शिव गौतम

----

इस पुस्तक को पढ़ने के बाद मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है, मैं अपने बिज़नेस पर गर्व महसूस कर रहा हूँ और अपने लक्ष्यों के लिए तेज़ी से ज़रूरी कार्यवाही करने लगा हूँ। आप इस पुस्तक और श्री दीपक बजाज के अनुभव की मदद से एक मजबूत नेटवर्क बना सकते हैं और अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। रवि नंदन शर्मा

----

सामान्य से असाधारण । एक आम और साधारण मनुष्य असाधारण कैसे बन सकता है. इसके लिए बहुत बढ़िया किताब। निशांत चौधरी

----

यह किताब गीता के जैसी पवित्र है। यह सफलता पाने के लिए सही मेहनत करने वालों के लिए एक गाइड है। हिमाँगी

----

यह सिर्फ एक किताब नहीं है बल्कि आत्म-जागरूकता के लिए एक कमाल का टूल है। करोड़पति बनने के लिए यह एक आवश्यक गाइड है।  वरुण दुआ

----

यह पुस्तक उन लोगों की सच में मदद करेगी जो वास्तव में जीवन में कुछ करना चाहते हैं। महेंद्र सिंह रावत

----

मेरे पास शब्द नहीं हैं इस शानदार किताब के लिए। यह पुस्तक आपको वास्तव में समस्याओं का सामना करने का तरीका देती है और इसे पड़ने के दौरान आप अति उत्साहित रहेंगें। संजय सूर्यन

----

बहुत बढ़िया किताब। नेटवर्क मार्केटिंग को करियर के रूप में ले रहे हर किसी को पढ़नी चाहिए। समकित जैन

----

एक नया व्यक्ति इस पुस्तक में सिखाए आसान तरीक़ों से अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकता है।

नेहा राणा

----

नेटवर्क मार्केटिंग के सम्राट । एक ज़बरदस्त लीडर की ज़बरदस्त पुस्तक। शेख ज़िशान

----

जीवन को बदलने वाली किताब। यह पुस्तक न केवल नेटवर्क मार्केटिंग के बारे में है बल्कि हर इंसान को अपने आप को, अपने हालातों को और अपने व्यक्तित्व को विकसित करने का तरीका सिखाती है। रेखा शर्मा

-----

लोगों की दीपक बजाज के बारे में राय

-----

दीपक बजाज एक श्रेष्ठ लीडर हैं और नेटवर्क मार्केटिंग के क्षेत्र में चमत्कार कर रहे हैं। वह मेरे रोल मॉडल हैं और उन्होंने मेरी सफलता एवं विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह दुनिया को अपने क्षमता एवं कठिन परिश्रम से बदलने के लिए प्रतिबध्द

गौरव मेहरा, टीवीएस कंपनी, नोएडा

-----

मैंने संयोग से नेटवर्क मार्केटिंग शुरु किया और दीपक बजाज के एक कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ और उस प्रोग्राम ने मुझे जिंदगी का एक मकसद दिया। आज मैं एक सफल नेटवर्क मार्केटर है और मैंने अपने बचपन के सारे सपने पूरे कर लिए है। इसका सारा श्रेय श्री दीपक बजाज को जाता है। कोई भी अपनी पूरी जिंदगी उनको सुनकर बदल सकता है। वह दुनिया को बदलने का बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। मुझे पक्का विश्वास है कि करोड़ों लोगों को इस पुस्तक से फायदा पहुंचेगा और यह उनकी जिंदगी को एक नई दिशा देगी। दीपक सर, हम आपसे बहुत प्यार करते हैं। मुझे नई जिंदगी देने के लिए आपका धन्यवाद।

चिंतन अरोड़ा, रियल इस्टेट और इंश्योरेंस, गाजियाबाद।

-----

दीपक बजाज मेरी जिंदगी के कोच एवं गुरु हैं। उनकी बातें जैसे, "अपने कैलेंडर को व्यस्त रखें" और "सर्वश्रेष्ठ बनने से पहले तक कोई आराम नहीं" मेरी जिंदगी का सार बन गई हैं। उनके पास न सिर्फ अपने लिए दूरदृष्टि है, बल्कि अपने आसपास के लोगों एवं देशहित के लिए भी यही

दूरदृ‌ष्टि रखते हैं। इनकी मौजूदगी में कोई भी व्यक्ति ऊर्जा से भर जाता है। उन्होंने मुझे सिखाया कि असली मजा दूसरे लोगों को सशक्त करने एवं उन्हें कुछ देने में है।

दिव्य सबरवाल, भारती वॉलमार्ट, गुड़गांव

-----

दीपक बजाज की लीडरशिप मेरी जिंदगी में एक महान प्रेरणा समान है। वह नेटवर्क मार्केटिंग के हीरो हैं। मेरी जिंदगी उनके दिए ट्रेनिंग प्रोग्राम के बाद हमेशा के लिए बदल गई। मैंने 20 साल पुरानी अपनी सरकारी नौकरी से इस्तीफा दे दिया और उनके दिशा-निर्देश में एंट्रेप्रैयोर्शिप का रास्ता चुना। आज दीपक बजाज मेरी जिंदगी में सबसे आशीर्वाद मिला है।

प्रताप सिंह आर्या-लेक्चरर-हरियाणा सरकार

--------

15 जुलाई 2017 से पहले मेरी जिंदगी कुछ और थी और उसके बाय कुछ और। उस दिन मैं दीपक बजाज के ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल हुई थी। मुझे और मेरी मां को उस दिन नई जिंदगी मिल गई। वह एक सहज, प्रेरक एवं उत्साही लीडर हैं जो सामान्य लोगों के साथ असामान्य काम कर रहे हैं। उनके ट्रेनिंग प्रोग्राम का प्रभाव जादुई है जिसका एहसास वहां रहकर ही हो सकता है। जो भी व्यक्ति उनके ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल होता है, वह एक अलग व्यक्ति बनकर ही बाहर निकलता है। मेरी ओर से कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए 'धन्यवाद' एक बहुत छोटा शब्द है। दीपक बजाज मेरे लिए और बहुत सारे और लोगों के लिए भगवान और गुरु हैं।

नीतू जिंदल, वरिष्ठ लेक्चरर, सिरसा (हरियाणा)

-----

दीपक बजाज को मैंने जब एक इवेंट में पहली बार सुना था, तो मैं खुशी से झूम उठा था। वह सपना पूरा करने वाले एक उत्साही व्यक्ति हैं। वह गर्मजोशी से भरे, आगे बढ़कर कुछ करने वाले और दूसरों की समस्या का निवारण करने वाले व्यक्ति हैं। वो लोग बहुत भाग्यशाली हैं जिन्हें वह परामर्श देते हैं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वह उन्हें हमेशा खुश रखें और लोगों को सशक्त बनाने, उन्हें एंट्रेप्रेयोर बनाने और भारत को एक बेहतर मुक़ाम पर पहुंचाने के उनके प्रयासों में उन्हें कामयाबी दें।

गौरव वत्स, मैनेजिंग पार्टनर, हटस्मिश ग़ॉरमेट एलएलपी, नई दिल्ली

-----

जो कोई भी आपके सत्र में शामिल होता है, आपसे प्यार करने लगता है, मैं भी इससे अछूता नहीं हूं। जब मैं आपके पहले ट्रेनिंग प्रोग्राम में गया था, उसी दिन मैंने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया और एंट्रेप्रेयोर्शिप का रास्ता अपनाया। आपको सुनने के बाद हजारों लोगों ने एंट्रेप्रेंयोर्शिप का रास्ता अपना लिया। अन्य स्पीकरों से आप काफी अलग हैं क्योंकि आप सभी को दिल की गहराई से कुछ करने के लिए प्रेरित करते हैं। दीपक बजाज को जानकर मैं धन्य हुआ।

आशीष चड्डा, आईटी प्रोफेशनल अम्रतसर (पंजाब)

-----

मैं ऑस्ट्रेलिया में बढ़िया से रह रहा था पर नई दिल्ली में एक बेहतर नौकरी की तलाश में था। मैंने बहुत शंका के साथ नेटवर्क मार्केटिंग का काम शुरु किया पर दीपक सर की ट्रेनिंग और उनके 24एक्स7 बिना शर्त मदद ने मुझे एक सफल नेटवर्क मार्केटर बना दिया। उन्होंने मुझ जैसे नकारात्मक व्यक्ति को एक सकारात्मक व्यक्ति के रूप में परिवर्तित कर दिया। उनकी ट्रेनिंग ताजी हवा के झोंके जैसी है और हमेशा ही नयापन लिये असल जिंदगी के लिए प्रासंगिक है। अपने नाम की ही तरह दीपक, 'उजाला' बनकर वह अन्य लोगों को सही रास्ता दिखा रहे हैं।

सौरभ मेहरा-होटलियर एवं सेल्स प्रोफेशनल, ऑस्ट्रेलिया

-----

वर्ष 2014 में मैंने दीपक बजाज के ट्रेनिंग प्रोग्राम को जब पहली बार सुना था, तो मैं हतप्रभ था और उसी दिन से मैं उनका अनुकरण कर रहा हूं। मैं चार साल पहले एक बाइक चलाता था और आज मैं टॉप मॉडल वर्ना कार चला रहा हूँ। उनके प्रभाव से न सिर्फ मेरी आय बल्कि मेरा पूरा व्यक्तित्व एवं जीवनशैली बदल गई। उनकी ट्रेनिंगों का मुझ पर एवं मेरी टीम के हजारों सदस्यों पर अविश्वसनीय प्रभाव पड़ा है। उन जैसे गुरु को पाकर मैं धन्य हूं। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं सर। निशांत चौधरी, टेलिकॉम सेल्स, करनाल

-----

मैं उसी पुरानी प्रथाओं के तहत पला-बढ़ा था जहां मुझे आगे बढ़ने के लिए अच्छे अंक लाने थे और एक अच्छी नौकरी पानी थी। जब मैं दीपक बजाज से पहली बार मिला तो मैंने उनमें एक सच्चा भारतीय पाया जो लोगों को उच्च नैतिक मूल्यों के साथ सफल बनाने के मिशन पर निकले हैं। मैं लोगों के प्रति उनकी प्रतिबध्दता और उन्हें सफल बनाने के उनके जज्बे की प्रशंसा करता हूं। वह शब्दों के जादूगर हैं और उनकी ट्रेनिंग से मेरी टीम को स्थिरता एवं मजबूती मिली है। मैं और मेरी टीम उनके शब्दों का भगवतगीता के श्लोकों की तरह आंख बंद करके पालन करते हैं।

अभिषेक मिश्रा-इंजीनियर एवं एमबीए, ग्वालियर

-----

दीपक बजाज एक दूरदर्शी हैं और आनेवाली पीढ़ियों के लिए गुरु हैं। उन्होंने हजारों भारतीयो को अपने भाषणों एवं ज्ञान के जरिए प्रभावित किया है। उन्होंने मेरी जिंदगी बदल दी है और उनके दिशा-निर्देश में मैं अपनी टीम को भी बदल पाया हूं। वह भारतीयों को एक अलग मुकाम पर लेकर जा रहे हैं। उनकी ट्रेनिंग स्त्री एवं पुरुषों की जिंदगियों को पूरी तरह से बदल रही है।

देबाशीष खुंटिया- मैकेनिकल इंजीनियर, ओडिसा

-----

दीपक बजाज मेरे लिए एवं मेरी टीम के लिए ऊर्जा का पावर हाऊस हैं। वह मुझे हमेशा 'गुरु' फिल्म के लीडर की याद दिलाते हैं। उनकी ट्रेनिंग ने मेरी सोच को पूरी तरह बदल दिया है। मैंने उनके द्वारा दिये गये ज्ञान एवं जबरदस्त ट्रेनिंग के अनुसार ही अपनी पूरी टीम बनाई। मैं समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान और हजारों लोगों की जिंदगी को बदलने के लिए उन्हें सलाम करता हूं। वह एक महान स्वप्रदृष्टा हैं, जो सारे सपनों को पूरा कर सकते हैं।

 

हरकेश अरोड़ा, टाटा कम्यूनिकेशन्स, दिल्ली

-----

 

मैंने नेटवर्क मार्केटिंग बिजनस एक दोस्त पर एहसान करने के लिए शुरु किया था। मैंने दीपक बजाज से मिलने से पहले कभी नहीं सोचा था कि मैं लोगों को इतना ऊपर उठाकर उन्हें बड़ा बना सकता हूं। आप एक बुध्दिमान व्यक्ति हैं, जिनकी एक दूरदृष्टि है और आपके दिशा-निर्देश में हम आसमान छुएंगे। मेरी जिंदगी में आपकी अमूल्य भूमिका के लिए धन्यवाद, दीपक बजाज।

चंचल वत्स, आईसीआईसीआई बैंक, दिल्ली

-----

 

श्री दीपक बजाज हमारे देश के एक बेशकीमती मोती हैं। मैंने अपनी जिंदगी में उन्हें एक सर्वोत्तम लीडर के रूप में पाया है जो स्वयं तो आगे बढ़ ही रहे हैं और साथ में अन्य लोगों को भी आगे बढ़ा रहे हैं। आपका एक ट्रेनिंग सेशन लोगों की सोच और मनोदशा को पूर्णतः बदल सकता है। आप एक ही प्रोग्राम में लोगों को हंसा सकते हैं, रुला सकते हैं और उन्हें पूरी तरह से एक अलग इंसान बनने के लिए प्रभावित कर सकते हैं। मेरी ओर से उन्हें उनके अगले बड़े प्रोजेक्ट के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

राहुल चंदा, फार्मास्यूटिकल सेल्स एवं मार्केटिंग, फरीदाबाद

-----

दीपक बजाज के प्रोग्राम ने मेरी जिंदगी में बहुत ज्यादा असर डाला है। वह एक स्वप्नदृष्टा, ईमानदार, दूरदर्शी एवं लोगों की मदद के लिए तैयार रहनेवाले व्यक्ति हैं। मैं उनकी दी हुई बहुत सारी ट्रेनिंग में शामिल हुआ हूं और उन्होंने पूरी तरीके से मेरी जिंदगी बदल दी है। मेरे दिल में दीपक बजाज के लिए एक लिए एक अलग ही स्थान है।

इन्द्रजीत कटारिया, शिक्षक, दिल्ली सरकार

-----

 

दीपक बजाज मेरे लिए सकारात्मक ऊर्जा के एक असीम स्रोत हैं। उनकी ट्रेनिंग में शामिल होने के बाद मैंने अपने सपनों पर भरोसा करना शुरु कर दिया। उनकी प्रभावी ट्रेनिंग ने मेरी पूरी टीम के रवैये को ही बदल दिया और उन सब ने सही तरह से काम करना भी शुरु कर दिया। उन्होंने करोड़ों लोगों की जिंदगी बदल दी है और वह अभी भी वैसे ही सरल, जमीन से जुड़े और बहुत ही फ्रेंडली व्यक्ति हैं। अपनी जिंदगी में उन्हें पाकर मैं बहुत भाग्यशाली हूं।

अमित अर्श, शिक्षाविद् और वास्तु सलाहकार, बोकारो (झारखंड)

-------

यह पुस्तक आपके लिए क्या कर सकती है?

-----

आपकी जिंदगी अचानक से बेहतर नहीं बनती, यह बदलाव से बेहतर बनती है। - जिम रहोन

-----

प्रिय पाठकों,

-----

इस पुस्तक को खरीदने और पढ़ने के लिए आपको बधाई। इस पुस्तक को खरीदने का अर्थ है कि आपके भी कुछ सपने हैं और आप उन सपनों के बारे में गंभीर हैं। असल में सफलता एक विषय की तरह है, जैसे-भौतिकी, रसायन शास्त्र या गणित और सफलता के लिए भी पहले से निश्चित कुछ नियम एवं सिध्दांत हैं। पर विडंबना यह है कि कोई भी वह सिध्दांत नहीं पढ़ाता है। हम में से कुछ लोग जानबूझकर या अनजाने में, उन सिध्दांतों पर काम करते हैं और बहुत सफल हो जाते हैं जबकि अन्य लोग अपनी सारी जिदंगी यह विना जाने ही संघर्ष करते रहते हैं कि क्या गलत हो रहा है।

मैं यकीनन यह कह सकता हूं कि ऐसे करोड़ों लोग हैं जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए सही अवसर, सही ट्रेनिंग एवं सही दिशा-निर्देशों की तलाश में हैं। मैं भी उन्हीं में से एक था। एक छोटे से शहर का सामान्य, मध्यम वर्गीय परिवार का एक लड़का, जो एक बड़ी-सी जिंदगी चाहता था। मुझे 11 साल पहले ये तीनों चीजें मिली थी -सही अवसर, सही ट्रेनिंग एवं सही कोचिंग, और इन्होंने मेरी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी। मैं इसे अपनी जिंदगी में भगवान का आशीर्वाद मानता हूं।

अब समय आ गया है कि समाज को कुछ वापस दूँ। ये मैं तब कर पाउँगा जब मैं दुनिया भर के करोडो लोगो की उनके सपने पूरे करने में मदद करूँगा। मैं चाहता हूँ कि मैं दुनिया को वो सारी चीज़े बताऊँ जिनकी वजह से मुझे असीमित खुशी एवं वित्तीय अधिकता प्राप्त हुई है। इस पुस्तक के जरिए मैं भ्रमांड को धन्यवाद देना चाहता हूँ। इस पुस्तक को लिखने का मेरा एक ही उदशेय है दुनिया के करोड़ों लोगों की जिंदगी पर सकारात्मक प्रभाव डालना और लोगों के सपनों को पूरा करने के लिए उन्हें सशक्त करना। मैंने अपनी जिंदगी में अभी तक जो भी सीखा है, उसे इस पुस्तक में पूरा का पूरा उड़ेलने की भरपूर कोशिश की है।

इस पुस्तक को लिखने का उद्देश्य आपको अपनी उपलब्धियों से प्रभावित करना कदापि नहीं है, मैं सिर्फ आपके दिलो में एक सत्य को स्थापित करना चाहता हूँ कि हम ज़िन्दगी में वो सब कुछ हासिल कर सकते हैं जिसे करने का हम निर्णय लेते हैं। आप जो भी कर रहे हैं, जिस भी कंपनी में काम कर रहे हैं, और आपका कोई भी प्रोफेशन है, मैं चाहता हूं कि आप वहां पर अपना नाम कमाएं और अपने परिवार, समाज, देश और दुनिया भर के लिए प्रेरणा के स्रोत बनें।

आपके हाथ में जो बुद्धिमता, टूल्स, तकनीके और सिध्दांत हैं, वो सालों से हजारों लोगों को मिलियनेयर बना चुके हैं। यह एक व्यावहारिक एवं स्टेप-बाय-स्टेप मार्गदर्शक हैं उन सभी के लिए जिनके सपने हैं। चाहे आप प्रोफेशनल हों, विद्यार्थी हों, कर्मचारी हों, बिजनस के मालिक हों, सेवानिवृत व्यक्ति या फिर कोई भी और काम करने वाले, यह पुस्तक आपके जिंदगी के सपनों को पूरा करने के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी।

हम सब में सपने, प्रतिभा और यह क्षमता होती है कि जो चाहें उसे पूरा कर लें। पर हमने स्वयं को कैद कर रखा है और अपनी परिस्थितियों से समझौता कर लिया है। इस पुस्तक के जरिए मैं आपको अपने सपनों से भरी एक नई जिंदगी शुरु करने का निमंत्रण देता हूं। इसके लिए आज एक कदम आगे बढ़ाएं। मैं आपके साथ हूं। अपने पंख फैलाइए, नए कौशल सीखिए, नई चीजें करने की कोशिश कीजिए, नए लोगों से मिलिए, नई जगहों में घूमिए, नए इवेंट्स में शामिल हों, चीजों को नए ढंग से करने की कोशिश करें और किसको क्या पता आपकी जिंदगी में कब कोई नया मोड़ आ जाए।

अगर आप नेटवर्क मार्केटिंग के क्षेत्र में नहीं भी हैं तो भी इस किताब में सिखाई गई बातें आपको प्रेरित और सशक्त करेंगी ताकि आप अपने सपनों को पूरा कर लें। अगर आप पहले से ही दुनिया के किसी भी कोने में, किसी भी कंपनी के साथ नेटवर्क मार्केटिंग कर रहे हैं, और अगर आप अगले 3-5 साल में मिलियनेयर नहीं बनते हैं तो इस काम को करने का कोई लाभ नहीं। यह पुस्तक आपको वो सब कुछ देगी जो आपको एक मिलियनेयर बनाएगा।

-----

 

जिस चीज को हम आज हासिल कर सकते हैं, उस चीज को पाने के लिए पूरी जिंदगी इंतजार क्यों करें? - दीपक बजाज

-----

दुनिया से मेरा यह सवाल है कि इंतजार क्यों करना है? आपको एक ही जिंदगी मिली है। अगर किसी चीज ने 100 से ज्यादा देशों में पिछले 70 सालों में करोड़ों लोगों के सपनों को पूरा कर दिया है, तो आप क्यों नहीं उसका इस्तेमाल अपने सपनों को पूरा करने के लिए करते? किसी चीज को पाने के लिए 20-30 साल का इंतजार क्यों करना है, जब वह इन 3-5 सालों में कमाई जा सकती है। चीजें हमारी सोच से ज्यादा तेजी से बदल रही हैं। नौकरियों और बिजनेस की पुरानी अवधारणाएं अब बदल रही हैं। अगर आप अभी इस हेतु कदम नहीं उठाएंगे, तो बहुत देर हो जाएगी। इसे आजमा कर तो देखें। आप भी क्यों नहीं शुरुआत करते और आज ही शुरुआत क्यों नहीं करते?

 

इस किताब का एक गाइड के रूप में इस्तेमाल कीजिए और इसके अनुसार काम करना शुरु कर दीजिए। सारा ज्ञान बेकार है अगर उसका सदुपयोग न किया जाए। हमारे बिजनस में सही ट्रेनिंग व्यक्तियों के लिए ऑक्सीजन की तरह है। आंकड़े बताते हैं कि अधिकांश लोगों ने इसीलिए यह बिजनस छोड़ दिया क्योंकि उन्हें सही ट्रेनिंग नहीं मिल पाई। इस किताब के जरिए, आपकी एवं आपकी टीम के लिए दुनिया की सबसे बेहतरीन ट्रेनिंग अब आपको हाथों में मौजूद है।

 

इस पुस्तक को नेटवर्क मार्केटिंग की डिक्शनरी या विशब्कोश की तरह इस्तेमाल कीजिए। इसे एक बार पूरा पढ़ें और जब-जब आपको किसी चीज का समाधान चाहिए तो इसे वापस पढ़िये। इस किताब में दी गई तकनीक एवं सिध्दांत दुनिया भर में मौजूद सभी नेट्वर्क मार्केटिंग कंपनियों, उत्पादों एवं इनकम प्लान के साथ काम करेंगें। इसलिए जिस भी कंपनी में आप काम कर रहे हैं, आपका कोई भी उत्पाद हो, या कोई भी सेवाएं हों, कोई भी टीम हो, सिर्फ इन सिध्दांतों का इस्तेमाल कीजिए, और वहां पर टॉप परफॉर्मर बन जाइये।

यह पुस्तक आपकी दोस्त और पार्टनर है और यह आपको अपने सपने पूरे करने में मदद करेगी।

 

मैं आपको अपार सफलता के लिए अग्रिम बधाई देता हूं। मेरी शुभकामनाएं हमेशा आपके साथ रहेंगी। मल्टी मिलियनेयर बनिए और अपनी टीम में मिलियनेयर बनाइए।-- सफलता में आपका पार्टनर ! - दीपक बजाज

------------

दीपक बजाज की नेटवर्क मार्केटिंग की यात्रा

-------

करीब एक हजार लोगों के एक छोटे से गांव में पल-बढ़कर आज नेटवर्क मार्केटिंग उद्योग के क्षेत्र में टॉप परफ़ॉर्मर बनना और फिर इस क्षेत्र में #1 विशेषज्ञ बन बड़ा होना दीपक की सफलता की एक लंबी यात्रा है। आज दीपक इस बात की एक जिंदा मिसाल हैं कि अगर बुलंद इरादे, विश्वास, निश्चय एवं बिना किसी शर्त के कठिन परिश्रम किया जाए, तो कुछ भी हासिल किया जा सकता है।

 

दीपक का लालन पालन भारत के हरियाणा राज्य के एक छोटे से गाव जाटूसाना में सरकारी कर्मचारियों के घर में हुआ। माता-पिता की नौकरी के कारण उनका * परिवार विभिन्न स्थानों में रहा। दीपक ने सरकारी स्कूलों से शिक्षा पूर्ण की और अपना बी. कॉम गर्वनमेंट नेशनल क़ॉलेज, सिरसा से किया। वह किसी बड़े संस्थान से एमबीए करना चाहते थे, जिसका अर्थ था कि उन्हें कैट (कैट) की परीक्षा पास करनी पड़ती। जिस व्यक्ति ने हमेशा हिंदी मीडियम से पढ़ाई की हो, उसके लिए यह परीक्षा पास करना बहुत कठिन था। पर अपने अथक दृढ संकल्प से दीपक ने टी.ए.पाई मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, मनिपाल में एडमिशन पाया, यह संस्थान भारत के 20 प्रमुख मैनेजमेंट संस्थानों में से एक है। चलाने के लिए एक साईकिल, फीस के लिए एजुकेशन लोन और मां के आर्शिवाद एवं सहयोग से दीपक ने वर्ष 2003 में एमबीए पूर्ण किया।

 

दीपक का टीवीएस मोटर्स में कैंपस प्लेसमेंट हुआ और उन्होंने बहुत सारी जगहों जैसे बिहार, झारखंड, यूपी और दिल्ली एनसीआर में अलग-अलग पदों पर काम किया। अपने विशिष्ट परफ़ॉरमेंस के कारण वह सिर्फ 25 साल की उम्र में चंडीगढ़, पंजाब, एच पी और जम्मू एवं कश्मीर इलाके के रीजनल मैनेजर के पद पर पदोन्नत हो गए। वह इस पद को पाने वाले अपनी कम्पनी के सबसे कम उम्र के व्यक्तियों में से एक थे और अपनी परफॉरमेंस से उन्होंने कई कीर्तिमान स्थापित किए।

 

वर्ष 2006 में उन्हें किसी अनजान व्यक्ति ने नेटवर्क मार्केटिंग बिजनस में आने के लिए आग्रह किया, पर वह उससे संतुष्ट नहीं थे। लेकिन 13 महिनों के बाद, एक नेटवर्क मार्केटिंग इवेंट में शामिल होने के बाद उन्होंने अपना नेटवर्क मार्केटिंग बिजनस शुरु किया। वह सफल होने के लिए आतुर थे, पर उन्हें अपनी नौकरी में समय ही नहीं मिलता था। उन्होंने अपने अपलाइन ने सलाह की और 90 दिनों की एक कार्य योजना बनायी। 90 दिनों के बाद, वह संपूर्ण उत्तर भारत में अपनी कंपनी के रिकॉर्ड हासिल करने वाले लीडर बन गए और फिर उन्होंने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया।

----

दीपक एक टॉप परफ़ॉर्मर थे, पर उन्हें यह नहीं पता था कि किस प्रकार इस बिजनस को स्थापित किया। वह एक अचीवर थे, पर उनके पास अपनी टीम में अचीवर बनाने के लिए कोई ट्रेनिंग एवं सपोर्ट सिस्टम नहीं था।

इसलिए उनका बिजनस डूब गया और अगले 9 महिने तक उनका परिवार बहुत बुरे वित्तीय संकट से गुजरा। पर उन्होंने हार नहीं मानी और सही बुनियाद के साथ बिजनस फिर से स्थापित किया। उन्होंने ऐसे प्रोग्राम एवं सिस्टम बनाए जो इंडस्ट्री में पहले किशी ने कभी नहीं सुने थे, और वह बिजनस में रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाते चले गए। सभी को जल्दी एवं आसानी से सफलता मिले इसके लिए उन्होंने भारत का सबसे बेहतरीन नेटवर्क मार्केटिंग स्कूल-मल्टीप्लायर्स बनाया जो दिन प्रतिदिन बड़े अचीवर्स बनाए जा रहा है।

 

आज बिजनस में 11 साल के बाद, दीपक बजाज अपने आप में एक ब्रांड बन चुके हैं और उन्हें नेटवर्क मार्केटिंग उद्योग में जीता-जागता आदर्श माना जाता है। उनके द्वारा बताई गई तकनीकों एवं सिध्दांतों के आधार पर हजारों लोग अपने सपने पूरे कर रहे हैं और उनका बिजनेस स्वचलित ढंग (ऑटो मोड) से अपने आप प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।

 

उन्होंने इस बिजनस में करोड़ों रुपये कमाए और एक सुपर लक्जरी लाइफस्टाइल का आनंद ले रहें है जिसमें उनके पास कई कारें एवं घर हैं। वह 10 सदस्यों के साथ एक संयुक्त परिवार में रहते हैं, जिसमें उनकी पत्नी डॉ तनिमा और तीन बजे सक्षम, निर्भय एवं प्रशंसा हैं। वह जिंदगी में वित्तीय रूप से आज़ाद हैं और इन्हें घूमना, एडवेंचर स्पोर्ट्स, मैराथॉन एवं पढ़ना पसंद है। दीपक अभी तक 25 देशों में अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिता चुके हैं।

 

आज दीपक बजाज नेटवर्क मार्केटिंग के क्षेत्र में भारत के #1 विशेषज्ञ हैं। वह एक बिजनेस कंसलटेंट, लाइफ कोच, ट्रांसफोरमेशनल ट्रेनर एवं एक प्रेरक स्पीकर हैं।

 

जिंदगी में उनका जुनून एवं उनका मिशन है लोगों को प्रेरित कर उन्हें सशक्त बनाना और उन तकनीकों और सिध्दांतों को सिखाना जिनसे उन्हें महान सफलता हासिल हो सके। दीपक कहते हैं कि उनकी सबसे बड़ी आय वह नहीं है जो उनके बैंक अकाउंट में पड़ी है, बल्कि उन लोगो का प्यार एवं आशीर्वाद है जिनकी ज़िन्दगी उन्होंने प्रभावित की है। वह हमेशा कहते हैं, "लोगों को आपकी कोचिंग एवं ट्रेनिंग के जरिए अपने सपने पूरे करते देख बहुत अच्छा लगता है।" दीपक ने अपनी जिंदगी उन नए टूल्स एवं तकनीक को विकसित करने में लगा रखी है जिससे सफलता लोगों को आसानी से व जल्दी मिल जाए। उनका मिशन है दुनियाभर में वर्ष 2020 तक 10 लाख जिंदगियों को अपनी किताबों, व्याख्यानों एवं ट्रेनिंग इवेंट्स के जरिए बेहतर बनाना।

---

आप उनके बारे में और उनके काम के बारे में और जानने के लिए www.deepakbajaj.biz पर जा सकते हैं।

---

और दोस्तो ये था आज का चैपटर -

और अब मिलते हैं अगले नए चैपटर के साथ, नई विडियों में,

आप हमेशा खुश रहें, आबाद रहें, स्वस्थ रहें, और आपका धन्यावाद, नमस्कार, जय हिन्द, जय भारत 

 ----

 

 

 

 

 

दीपक बजाज की नेटवर्क मार्केटिंग की यात्रा -बनिए नेटवर्क मार्केटिंग मिलियनेयर - - की ऑडियो बुक- #Audio #Book - Deepak Bajaj - - दीपक बजाज की नेटवर्क मार्केटिंग की यात्रा -बनिए नेटवर्क मार्केटिंग मिलियनेयर -   - की ऑडियो बुक-  #Audio #Book - Deepak Bajaj - - Reviewed by Shiv Rana RCM on मई 02, 2026 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.