recent posts

समय की आजादी -- जुड़ो जोड़ो जीतो -- नेटवर्क मार्केटिंग - की ऑडियो बुक- #Audio #Book - Dr Ujjwal Patni -

 https://www.youtube.com/@shivavoicelibrary


समय की आजादी -- जुड़ो जोड़ो जीतो -- नेटवर्क मार्केटिंगकी ऑडियो बुक-  #Audio #Book - Dr Ujjwal Patni -  

----                                         

समय की आजादी -- जुड़ो जोड़ो जीतो -- नेटवर्क मार्केटिंग -   की ऑडियो बुक-

-------

By : डॉ. उज्जवल पाटनी   - Writer : Dr Ujjwal Patni

-----------

जुड़ो जोड़ो जीतो -- नेटवर्क मार्केटिंग - लोकप्रिय बेस्टसेलर - जुड़ो जोड़ो जीतो

--------

सफल वक्ता  -  सफल व्यक्ति  --    जीत या हार  रहो  तैयार  के लेखक-  डॉ. उज्जवल पाटनी  

-----------

https://www.youtube.com/@shivavoicelibrary

------------------------------------------------

https://www.facebook.com/profile.php?id=61582814052126

------------------------------------------------

https://www.instagram.com/shivavoicelibrary/

------------------------------------------------

https://shivabooklibrary.blogspot.com/

 

 --------

 समय की आजादी -

--------

 

मैं जब कहता हूँ कि नेटवर्क प्रणाली सिर्फ एक व्यापार नहीं है परंतु जीवन जीने का नया तरीका है तो इसका अर्थ लोगों को जल्दी से समझ नहीं आता। आइये, इसका अर्थ समझते है।

 

हम भारतवासी रिश्तों और संस्कृति की डोर से बंधे है। हम अपने परिवार के सदस्यों के सुख और दुख के क्षणों में उनके साथ रहना चाहते है। वर्ष का कुछ प्रतिशत हिस्सा आज भी हम पारिवारिक आयोजनों और त्यौहारों में बिताते है, लेकिन बदलती जीवन शैली हमारी संस्कृति पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल रही है। यह संस्कृति, मिलनसारिता, रिश्ते-नाते जो हमारे देश की पहचान है, वह फीकी पड़ रही है। इसका सिर्फ एक कारण है कि आज हमारे पास समय नहीं है। मशीनी जिदंगी और कड़ी प्रतिस्पर्धा ने जीवन जीने के तरीकों को बदल दिया है। अब माता-पिता के पास बड़े हो रहे बच्चों के लिये समय नहीं होता और युवाओं के पास वृद्ध हो रहे माता-पिता की सेवा करने का वक्त नहीं होता। हम मन से आज भी स्वार्थी नहीं हुये है, लेकिन करें भी तो क्या ? व्यापार ऐसा है, प्रोफेशन ऐसा है कि पारिवारिक जिम्मेदारियाँ किनारे चली गई है।

 

फिर कुछ सवाल मन में उठते है, क्या ऐसी ही मशीनी जिदंगी जीते-जीते एक दिन दुनिया छोड़ देगे ?

 

कौन सा चमत्कार होगा कि अचानक एक दिन खुशियों के पल बिताने के लिये हमारे पास अतिरिक्त वक्त आ जायेगा ?

-------

यदि हमारे पास समय ही नहीं होगा तो कैसे हम अपने बच्चों को उचित संस्कार दे पायेगे, कैसे उनके नाजुक मस्तिष्कों में सकारात्मक सोच और जीत का जज्बा पैदा करेगे ?

 

बहुत से समृद्ध और अतिशिक्षित लोग आर्थिक आजादी से ज्यादा महत्वपूर्ण समय की आजादी को मानते है क्योंकि सब कुछ होते हुये भी वो जीवन का आनंद नहीं उठा रहे है। वे तनावग्रस्त है. उनके परिवार बिखर रहे है और वे खुद अति व्यस्तता से पैदा होने वाली शारीरिक व्याधियों से लड़ रहे है।

 

नेटवर्क मार्केटिंग प्रणाली को जीवन जीने का नया स्टाइल मैं इसीलिये कहता हूँ कि क्योंकि यह आपको पुनः मशीन से इंसान बना देती है। यह आपको संसार की सबसे बड़ी आजादी "अपने वक्त को अपनी इच्छानुसार बिताने की आजादी देती है"।

 

इसमें आप सुबह की चाय से रात के डिनर तक कभी भी, कहीं भी, नये लोगों को जोड़ सकते है। आप चुनते है, आप कब काम करें और कितना काम करें।

 

हो सकता है कि आप पूरे महीने का लक्ष्य एक हफ्ते में प्राप्त कर लें। आप एक हफ्ते में नये लोगों को अपने साथ जोड़ लें, अपने लक्ष्य के अनुसार उत्पादों का विक्रय कर दें। ये करने के बाद आप बचे हुए तीन हफ्ते अपनी मर्जी के अनुसार गुजार सकते है। अपने जीवन जीने का स्टाइल तय कर सकते है। आप पूरे वर्ष का बिजनेस का लक्ष्य जबरदस्त जूनून के साथ दो महीने में पा लीजिये और बाकि 10 महीने, समय की छड़ी को अपने अनुसार घुमाइये ।

----

इस आजादी से मुझे जलन सी होती है क्योंकि पेशे से मैं एक डेन्टिस्ट हूँ। रोज सुबह 9 बजे मैं क्लीनिक पहुँचता हूँ, लगभग 3.30 बजे लंच के लिये घर जाता हूँ, 5.30 बजे वापस क्लीनिक आता हूँ और फिर रात को 10 बजे तक कार्य करता हूँ। एक दिन की छुट्टी के लिये भी लगभग 15 दिन पहले से योजना बनानी पड़ती है। त्योहारों में, पारिवारिक कार्यक्रमों में, हमेशा मुझ पर समय का दबाव होता है। मेरे जैसे और करोड़ों लोग है जो इस समय चक्र में छटपटा रहें हैं।

 

लेकिन नेटवर्कर समय चक्र को अपने अनुसार सेट करते है। वो काम करने के दिन भी खुद चुनते है और घंटे भी खुद चुनते है। मुख्य बात यह है कि एक आम दुकानदार, डाक्टर, वकील, शिक्षक आदि जितने घंटे कार्य करते हैं, उतना ही कमाते है। परंतु नेटवर्कर की बात अलग है, वे कुछ घंटे कार्य करते है, उन घंटों में वो लोगों को अपने साथ जोड़ते है, उसके बाद दूसरे लोग उनके लिये कार्य करते रहते है। दूसरों की मेहनत की आय का कुछ हिस्सा भी उनके साथ जुड़ता रहता है।

 

"तरक्की का यही मंत्र है। यदि आम रहना है तो 100 घंटे डटकर खुद काम करो और 100 घंटे की आय लो या 100 लोगों को जोड़ो वो तुम्हारे लिये एक-एक घंटे काम करके तुम्हें सौ घंटे की आय दें।"

 

यदि आप भी समय के दबाव में मशीनी जिंदगी जी रहे है, यदि आप भी अपनी इच्छाओं और शौक के लिये वक्त चाहते है, यदि आप सुख-दग्व की हर घड़ी में अपने परिवार के साथ रहना चाहते है ?

---

तो नेटवर्क मार्केटिंग की दुनिया आपके आपके लिये एक अच्छा विकल्प हो सकती है।

---------

और दोस्तो ये था आज का चैपटर -

और अब मिलते हैं अगले नए चैपटर के साथ, नई विडियों में,

तब तक आप खुश रहें, आबाद रहें, स्वस्थ रहें, और आपका धन्यावाद, नमस्कार, जय हिन्द, जय भारत  

----

समय की आजादी -- जुड़ो जोड़ो जीतो -- नेटवर्क मार्केटिंग - की ऑडियो बुक- #Audio #Book - Dr Ujjwal Patni - समय की आजादी -- जुड़ो जोड़ो जीतो -- नेटवर्क मार्केटिंग -  की ऑडियो बुक-  #Audio #Book - Dr Ujjwal Patni -  Reviewed by Shiv Rana RCM on मई 17, 2026 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.