recent posts

न्यूनतम लागत, असीमित लाभ -- जुड़ो जोड़ो जीतो -- नेटवर्क मार्केटिंग - की ऑडियो बुक- #Audio #Book - Dr Ujjwal Patni -

https://www.youtube.com/@shivavoicelibrary


न्यूनतम लागत, असीमित लाभ -- जुड़ो जोड़ो जीतो -- नेटवर्क मार्केटिंग -  की ऑडियो बुक-  #Audio #Book - Dr Ujjwal Patni -  

----                                         

न्यूनतम लागत, असीमित लाभ -- जुड़ो जोड़ो जीतो -- नेटवर्क मार्केटिंग -   की ऑडियो बुक-

-------

By : डॉ. उज्जवल पाटनी   - Writer : Dr Ujjwal Patni

-----------

जुड़ो जोड़ो जीतो -- नेटवर्क मार्केटिंग - लोकप्रिय बेस्टसेलर - जुड़ो जोड़ो जीतो

--------

सफल वक्ता  -  सफल व्यक्ति  --    जीत या हार  रहो  तैयार  के लेखक-  डॉ. उज्जवल पाटनी  

-----------

------------------------------------------------

https://www.youtube.com/@shivavoicelibrary

------------------------------------------------

https://www.facebook.com/profile.php?id=61582814052126

------------------------------------------------

https://www.facebook.com/profile.php?id=61585805794623

------------------------------------------------

https://www.instagram.com/shivavoicelibrary/

------------------------------------------------

https://shivabooklibrary.blogspot.com/

------------------------------------------------

 

न्यूनतम लागत, असीमित लाभ -

-------

यह "लागत" शब्द मैं सिर्फ आर्थिक निवेश के लिये उपयोग नहीं कर रहा हूँ, बल्कि उन कीमती वर्षों के लिये और जी तोड़ मेहनत के लिये भी कर रहा हूँ जो हम किसी भी व्यवसाय के लिये करते है।

 

आज छोटा सा व्यापार भी लाखों की लागत चाहता है, बाजार में साख चाहता है। व्यापार शुरू करने के लिये एक ऑफिस या गोडाऊन, अनेक किस्म के कानूनी रजिस्ट्रेशन, फोन, फैक्स, स्टाफ, बिजली, प्रचार-प्रसार जैसे न जाने कितने किस्म के खर्च लगते है। हर किसी के पास इतना व्यय करने की क्षमता नहीं होती, बहुत से लोगों के पास तो ऐसी चल-अचल संपत्ति भी नहीं होती जिन्हें गिरवी रख कर वो इतने व्यय की व्यवस्था कर सके। ऐसे में या तो आपका व्यापार शुरू करने का सपना धरा रह जाता है या शुरू करके आप आर्थिक दबावों में घिर जाते है।

 

यदि आप सक्षम है और एक बढ़िया व्यापार प्रारंभ भी कर देते है तो यह कभी निश्चित नहीं होता कि आपको उससे निरतंर आय होती रहेगी। आपको घाटा भी हो सकता है, आप जिन लोगों के साथ व्यापार कर रहे है, वो आपके साथ धोखा भी कर सकते है, आपको बाजार के उतार-चढ़ाव का भी सामना करना पड़ेगा हो सकता है कि कुछ झटको के साथ आप अपना सारा मूलधन खो दें।

 

आपका धन भी गया, आपकी हिम्मत भी गयी और आपके ढेर सारे वर्ष भी गये। बाकी सब तो आप पुनः कमा सकते है, लेकिन बीता हुआ समय वापस नहीं ला सकते, आपको फिर से शुरूआत करनी होगी।

इन सबके चीच मैने नेटवर्क बिजनेस प्रणाली की विश्व की बहुत सी शीर्ष और मध्यम कंपनियों का अध्ययन किया और मैं आपसे यकीन से कह सकता हूँ कि इतनी कम लागत में आप कोई ऐसा व्यापार नहीं कर सकते जिसमें इतनी अपार संभावनाऐं हो। 200 रू. गे 40,000 रू. तक की लागत में आपको विश्व की सामान्य से लेकर श्रेष्ठतम कंपनियों से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। इस लागत का भी अधिकांश हिस्सा कंपनियाँ आपको उत्पादों और प्रशिक्षण साम्रगी के रूप में वापस कर देती है।

 

मैंने नेटवर्क प्रणाली के धुर लीडरों से भी बात की, जो आज 2,5,10,20,25 और 40 लाख भी कमाते। यह सुनकर अजीब सा लगता है लेकिन यह सच है कि इस लीडरों ने भी 15 हजार से कम का निवेश किया था।

 

सामान्य बिजनेस प्रणालियों में हम शायद ही कभी कोई ऐसा बिजनेस ढूँढ पायेगे जिसमें 10-15 हजार की लागत हो और असी लाभ हो, आय की कोई सीमा न हो। यह व्यापार नहीं, आर्थिक आजादी का माध्यम है।

 

लेकिन हाँ, यह बिजनेस मैले ही कम आर्थिक निवेश से शुरू होता हो लेकिन इसकी अन्य लागत बहुत है जैसे असीमित सर्मपण, अनवरत प्रयास पूर्ण निष्ठा, लगातार सीखना, डटे रहना... आदिति ।

 

सार यह है कि प्रणाली आपसे आपके व्यक्तित्व की आतंरिक लागत मागती है, आपके गुण मांगती है. वो सारे गुण चाहती है जो ईश्वर ने आपके अंदर कूट-कूटकर भरें है।

 

यदि आप अपना जूनून देने को तैयार है तो फिर आर्थिक लागत के लिये निश्चिन्त हो जाइये। क्योंकि इससे कम लागत में आपके आसमानी सपनों को और कोई व्यापार पूरा नहीं कर सकता।

 

---------

और दोस्तो ये था आज का चैपटर -

और अब मिलते हैं अगले नए चैपटर के साथ, नई विडियों में,

तब तक आप खुश रहें, आबाद रहें, स्वस्थ रहें, और आपका धन्यावाद, नमस्कार, जय हिन्द, जय भारत  

----

 

 

 

न्यूनतम लागत, असीमित लाभ -- जुड़ो जोड़ो जीतो -- नेटवर्क मार्केटिंग - की ऑडियो बुक- #Audio #Book - Dr Ujjwal Patni - न्यूनतम लागत, असीमित लाभ -- जुड़ो जोड़ो जीतो -- नेटवर्क मार्केटिंग -  की ऑडियो बुक-  #Audio #Book - Dr Ujjwal Patni -  Reviewed by Shiv Rana RCM on मई 17, 2026 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.