जीवन परिचय और प्रकाशित करना - द एडवेंचर्स ऑफ रॉबिनसन क्रूसो -The Adventures of Robinson Crusoe - Daniel Defoe - डेनियल डिफो --- अंग्रेजी उपन्यास द एडवेंचर्स ऑफ रॉबिंसन क्रूसो - डेनियल डिफो का संक्षिप्त हिंदी रूपांतरण- हिंदी रूपांतरण - अनीता गौड़ --- ऑल-टाइम ग्रेट क्लासिक्स द एडवेंचर्स ऑफ रॉबिनसन क्रूसो -- All-Time Great Classics : The Adventures of Robinson Crusoe --- English novel The Adventures of Robinson Crusoe - by Daniel Defoe --- Translator by Anita Gaur
जीवन परिचय और प्रकाशित करना
- द एडवेंचर्स ऑफ रॉबिनसन क्रूसो -The Adventures of Robinson Crusoe - Daniel
Defoe - डेनियल डिफो
---
अंग्रेजी उपन्यास द एडवेंचर्स ऑफ रॉबिंसन क्रूसो - डेनियल
डिफो का संक्षिप्त हिंदी रूपांतरण- हिंदी रूपांतरण - अनीता गौड़
---
ऑल-टाइम ग्रेट क्लासिक्स द एडवेंचर्स ऑफ रॉबिनसन क्रूसो
--
All-Time Great Classics : The Adventures of Robinson
Crusoe
---
English novel The Adventures of Robinson Crusoe - by
Daniel Defoe
---
Translator by Anita Gaur
----
द एडवेंचर्स ऑफ रॉबिनसन क्रूसो
---
जीवन परिचय और प्रकाशित करना
----
प्रतिस्पर्धा के इस
युग में किसी के पास इतना समय नहीं है कि वह लंबे उपन्यासों को गहनता से पढ़ सके। लंबे
उपन्यास उस समय इसलिए लिखे गए थे क्योंकि तब पढ़ने के लिए लोगों के पास काफी वक्त होता
था। तब सप्ताहांत में अच्छा साहित्य पढ़ना ही मनोरंजन का मुख्य स्रोत हुआ करता था।
लेकिन अब समय पूरी तरह से बदल गया है। अब पाठक ऐसी साहित्यिक सामग्री को खोजते हैं,
जो छोटी, प्रभावी और चित्रों से अच्छी तरह सुसज्जित हो। कहानी को समझने में यह चित्र
मदद करते हैं। हमारी यह प्रस्तुति पाठकों की इन सभी मांगों को पूरा करती है।
एक सामान्य हिंदी पाठक
को सामने रखते हुए हमने उपन्यास की भाषा को कठिन शब्दावली से बचाकर कथानक को सुगम रूप
से प्रस्तुत करने की कोशिश की है। जगह-जगह पर चित्रों से इस पुस्तक को सजाया गया है
और प्रत्येक अध्याय को बहुत ही आसान और दिलचस्प तरीके से प्रस्तुत किया गया है। उपन्यास
के अंत में प्रत्येक अध्याय पर आधारित कुछ प्रश्न हैं, जिनका उद्देश्य पाठकों द्वारा
स्वयं का परीक्षण करना है कि उन्होंने उपन्यास को कितनी एकाग्रता से पढ़ा है।
हमें विश्वास है कि
अंग्रेजी उपन्यासों को पढ़ने के इच्छुक हिंदी भाषी पाठकों के लिए तो यह उपन्यास श्रृंखला
उपयोगी होगी ही साहित्य में रुचि रखने वालों की व्यक्तिगत लाइब्रेरी की शेल्फ की भी
शोभा बढ़ाएगी। - आपके सुझावों का हार्दिक स्वागत है।
---------
जीवन परिचय
---------
13 सितंबर, 1660 में
डेनियल डिफो का सेंट क्रिपलगेट (लंदन) में जन्म हुआ था। वे एक अंग्रेजी लेखक और पत्रकार
थे, जिन्होंने अपने इस महान उपन्यास 'रॉबिनसन क्रूसो' से काफी ख्याति अर्जित की थी।
उनके पिता जेम डिफो चर्बी से मोमबत्ती बनाने का काम करते थे, लेकिन उन्होंने फैसला
लिया कि वे यह कारोबार नहीं करेंगे। तब उन्होंने हॉजरी और उनसे बने वस्त्रों समेत शराब
का कारोबार शुरू किया। डेनियल का विवाह मेरी टफ्ली के साथ हुआ। डेनियल को पहली बार
1697 में उस समय प्रसिद्धि हासिल हुई जब सामाजिक और आर्थिक सुधारों पर उनकी श्रृंखला
प्रकाशित हुई। 1719 से 1724 के दौरान डेनियल के उपन्यास प्रकाशित हुए, जिनसे दुनियाभर
में उन्होंने ख्याति अर्जित की। वर्ष 1719 में प्रकाशित उनके प्रसिद्ध उपन्यास 'रॉबिनसन
क्रूसो' ने उनको एक महान उपन्यासकार की श्रेणी में ला खड़ा किया। इस उपन्यास में समुद्री
यात्राओं के साथ एक निर्जन टापू में रहने के पराक्रम को दर्शाया गया है। स्कॉटिश जहाज
के डूबने पर जीवित बचे एलेक्जेंडर सेलकर्क को आधार बनाकर इस कहानी को लिखा गया है।
'रॉबिनसन क्रूसो' की
सफलता ने रातोरात उनका सितारा बुलंद करते हुए उन्हें एक नायक बना दिया। इससे उन्हें
बहुत आमदनी भी हुई, जिससे उन्होंने अपनी सारी उधारी चुकता कर दी। उन्होंने कई अन्य
उपन्यास भी लिखे जैसे मॉल फ्लेंडर्स, कर्नल जैक, कैप्टन सिंगलटन, द फोर्चुनेट मिस्ट्रेस।
जीवन के तीसरे पड़ाव
में, उनके बच्चों ने उन्हें अकेला छोड़ दिया था। 71 वर्ष की उम्र में 1731 में उन्होंने
इस धरती को अलविदा कहते हुए अंतिम सांसें लीं।
---
और दोस्तो ये था आज
का चैपटर -
और अब मिलते हैं अगले नए चैपटर के साथ, नई विडियों में,
आप हमेशा खुश रहें, आबाद रहें, स्वस्थ रहें,
और आपका धन्यावाद, नमस्कार, जय हिन्द, जय भारत
------
https://www.youtube.com/@shivavoicelibrary
------------------------------------------------
https://www.facebook.com/profile.php?id=61582814052126
------------------------------------------------
https://www.facebook.com/profile.php?id=61585805794623
------------------------------------------------
https://www.instagram.com/shivavoicelibrary/
------------------------------------------------
https://shivabooklibrary.blogspot.com/
Reviewed by Shiv Rana RCM
on
जुलाई 04, 2026
Rating:


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें