recent posts

कैसे यह पुस्तक आपके जीवन में चमत्कार ला सकती है - आपके अवचेतन मन की शक्ति- "Power of your subconscious mind" - Dr. Joseph Murphy - डा. जोसेफ़े मर्फी --- आपके अवचेतन मन की शक्ति - Power of your subconscious mind -- The international bestseller "Power of your subconscious mind" -- Writer : Dr. Joseph Murphy - लेखक : डा. जोसेफ़े मर्फी

 कैसे यह पुस्तक आपके जीवन में चमत्कार ला सकती है -  आपके अवचेतन मन की शक्ति- "Power of your subconscious mind" - Dr. Joseph Murphy - डा. जोसेफ़े मर्फी  ---  आपके अवचेतन मन की शक्ति - Power of your subconscious mind  --  The international bestseller "Power of your subconscious mind"  --  Writer : Dr. Joseph Murphy - लेखक : डा. जोसेफ़े मर्फी

----                                                      

कैसे यह पुस्तक आपके जीवन में चमत्कार ला सकती है -  आपके अवचेतन मन की शक्ति- "Power of your subconscious mind" - Dr. Joseph Murphy - डा. जोसेफ़े मर्फी

---

आपके अवचेतन मन की शक्ति - Power of your subconscious mind

--

The international bestseller "Power of your subconscious mind"

--

Writer : Dr. Joseph Murphy - लेखक : डा. जोसेफ़े मर्फी

 

-----------

https://www.youtube.com/@shivavoicelibrary

------------------------------------------------

https://www.facebook.com/profile.php?id=61582814052126

------------------------------------------------

https://www.facebook.com/profile.php?id=61585805794623

------------------------------------------------

https://www.instagram.com/shivavoicelibrary/

------------------------------------------------

https://shivabooklibrary.blogspot.com/

-----------

कैसे यह पुस्तक आपके जीवन में चमत्कार ला सकती है

----

मैंने दुनिया भर में अधिकांश लोगों के जीवन में चमत्कार होते देखे हैं। ऐसे चमत्कार आपके साथ भी हो हो सकते हैं। जब आप अपने अवचेतन मन की चमत्कारिक शक्तियों का उपयोग करने लगते हैं। प्रस्तुत पुस्तक आपको अपने अवचेतन मन की शक्ति से अपनी तकदीर खुद बनाने और सिखाने के लिए लिखी गई है। क्योंकि इंसान अपने अवचेतन मन में जो कुछ सोचता है, वैसा ही वह बन जाता है।

----

क्या आप इनका उत्तर जानते हैं?

----

एक आदमी दुखी क्यों होता है और दूसरा आदमी खुश क्यों होता है? क्यों एक आदमी प्रसन्नचित और संपन्न है और दूसरा निर्धन और चिंतित है? एक आदमी भयभीत और तनावग्रस्त क्यों होता है, जबकि दूसरा आस्थावान तथा आत्मविश्वासी क्यों होता है? क्यों एक आदमी के पास एक खूबसूरत और आलीशान घर है और दूसरा आदमी एक झुग्गी झोंपड़ी में बड़ी मुश्किल में जीवन यापन कर रहा होता है?

 

क्यों एक आदमी बहुत सफल और दूसरा बुरी तरह असफल होता है? क्यों एक वक्ता प्रकांड और अतिप्रिय है और दूसरा औसत दर्जे का लोकप्रिय नहीं है? क्यों एक आदमी अपने काम या पेशे में जीनियस और दूसरा जीवन भर पुरजोर मेहनत करने के बावजूद कुछ प्राप्त नहीं कर पाता? क्यों एक आदमी लाइलाज बीमारी से भी ठीक हो जाता है, लेकिन वहीं दूसरा नहीं हो पाता? क्यों इतने सारे अच्छे दयालु और धार्मिक लोग इतनी ज्यादा मानसिक और शारीरिक यातना झेलते हैं? क्यों कई अनैतिक और अधार्मिक सफल और फलते-फूलते अच्छे स्वास्थ्य से परिपूर्ण रहते हैं? एक आदमी का वैवाहिक जीवन सुखमय क्यों होता है, जबकि दूसरे का दुःखी व कुठित क्यों होता है?

क्या आपके चेतन और अवचेतन मन की कार्यशैली में इन प्रश्नों का जवाब है? क्यों नहीं, निश्चित रूप से मिल सकता है।

---

पुस्तक लिखने की वजह

---

उपरोक्त सभी प्रश्नों और इसी प्रकार के कई अन्य प्रश्नों के उत्तर और उनके कारणों को स्पष्ट करने के लिए मुझे इस पुस्तक को लिखने के लिए प्रेरित किया है। मैंने मस्तिष्क की आधारभूत सच्चाइयों को सरलतम भाषा में समझाने की कोशिश की है। मेरा मानना है कि जीवन और मस्तिष्क के आधारभूत नियमों को रोजमर्रा की सरल भाषा में समझाना पूरी तरह संभव है। आप इस पुस्तक में वहीं भाषा पाएंगे जो अखबारों, पत्र-पत्रिकाओं, अपने व्यवसायिक कार्यालयों, अपने घर और दैनिक कार्यशाला में देखते व सुनते हैं।

मैं आपसे इस पुस्तक का अध्ययन करने और इसमें बताई तकनीकों को अमल में लाने का आग्रह करता हूं। मुझे पूरा यकीन है कि ऐसा करने पर आप उस चमत्कारी शक्ति को जान जाएंगे, जो आपको दुविधा, दुःख, उदासी और असफलता के कुचक्र से बाहर निकालेगी। यह चमत्कारिक शक्ति आपको अपनी मंजिल तक पहुंचने में मदद देगी, आपकी समस्याएं सुलझाएगी, आपको भावनात्मक तथा शारीरिक बेड़ियों से मुक्त करेगी और आपको आज़ादी, खुशी और मानसिक शांति के राजसी मार्ग की ओर ले जायेगी। आपके अवचेतन मन की यह चमत्कारी शक्ति आपकी हर बीमारी ठीक कर सकती है। यह आपको पुनः स्वस्थ उत्साही और शक्तिशाली बना सकती है। अपनी आंतरिक शक्तियों को सीखते समय आप अपने डर के दरवाजों को खोल देंगे और ऐसे आनंदमयी जीवन का स्वाद चखेंगे, जिसे पॉल ने ईश्वर की संतानों की आनंददायक मुक्ति कहा है।

---

कैसे प्राप्त करें चमत्कारी शक्ति

---

हमारे लिए अवचेतन मन की चमत्कारिक शक्ति का सबसे बड़ा प्रमाण तब माना जाएगा, जब हमारी बीमारी ठीक हो जाए। तभी हमें इस पर भरोसा हो सकेगा। कई वर्षों पहले मैंने अपने एक ट्यूमर का इलाज किया, डाक्टरों की भाषा में इसे 'सरकोमा' कहते हैं। मैंने यह इलाज अपने अवचेतन मन की उपचार शक्ति द्वारा किया। यह अवचेतन शक्ति जिसने मेरा निर्माण किया और अब भी मेरे सभी महत्वपूर्ण कार्यकलापों को संभालती और नियंत्रित करती है।

 

मैंने जिस तकनीक से उस ट्यूमर को ठीक किया था, उसको मैंने विस्तृत रूप से इस पुस्तक में वर्णित किया है और मैं सुनिश्चित हूं कि यही अनंत आरोग्य करने की क्षमता जो सभी शक्तियों के गहरे अवचेतन में स्थित है उस पर सबको विश्वास करने में मदद मिलेगी। मेरे एक डॉक्टर मित्र के अनुभवों से मुझे अचानक यह महसूस हुआ कि जब अवचेतन मन के रचनात्मक ज्ञान ने मेरा पूरा शरीर और इसके सभी अंग बनाये हैं, तो यह अपनी बनाई चीज को ठीक क्यों नहीं कर सकता। एक पुरानी कहावत है डॉक्टर घाव पर पट्टी करता है और ईश्वर उसे ठीक करता है।

----

दिल से की गई प्रार्थना से चमत्कार

----

 

वैज्ञानिक प्रार्थना मस्तिष्क के चेतन और अवचेतन स्तरों के बीच की ऐसी सामंजस्यपूर्ण पारस्परिक क्रिया है, जिसे किसी विशिष्ट उद्देश्य को पाने के लिए वैज्ञानिक तरीके से निर्देशित किया जाता है। यह पुस्तक आपको वैज्ञानिक तरीका सिखायेगी कि किस तरह आप अपने भीतर की अनंत शक्ति के द्वारा अपने जीवन का ध्येय पा सकते हैं। यदि आप अधिक सुखी से पूर्ण और समृद्ध जीवन चाहते हैं, तो आप इस चमत्कारिक शक्ति का प्रयोग करके अपने जीवन को सुखी बना सकते हैं, व्यावसायिक कठिनाइयों को सुलझाने और अपने पारिवारिक संबंधों में लयबद्धता भी ला सकते हैं।

 

आप इस बात को सुनिश्चित करें कि इस पुस्तक का अध्ययन कई बार करें। इस पुस्तक के कई अध्याय आपको अहसास दिलाएंगे कि किस प्रकार यह अद्भुत शक्ति अपना कार्य करती है। इस पुस्तक के माध्यम से आप अपने अंदर छिपी प्रेरणा तथा बुद्धिमानी को सामने ला सकते हैं। अवचेतन मन को प्रभावित करने वाली सरल तकनीकियों को सीखें। अपनी शक्ति के अनंत भंडार का दोहन करने का नया वैज्ञानिक तरीका अपनाएं। इस पुस्तक को सावधानीपूर्वक, ध्यान और प्रेम से पढ़ें। हरपल अपने आप पर विश्वास रखें कि यह पुस्तक आपकी चमत्कारिक रूप से मदद कर सकती है। मेरा मानना है, ऐसा ही होगा और मुझे पूरा विश्वास है कि यह पुस्तक आपके जीवन में एक नया मोड़ लायेगी।

----------

सभी लोग प्रार्थना करते हैं

-------

क्या आप लोगों को पता है कि कि प्रार्थना किस प्रभावी ढंग से की जाती है? कितने लंबे समय से आपने निरंतर प्रार्थना करना छोड दिया है? अक्सर देखा जाता है कि खतरे या मुसीबत, बीमारी या मौत जैसी आपातकालीन स्थिति में ही प्रार्थनाएं मुंह से निकलती हैं। रोजमर्रा की खबरों पर एक नजर डालें, तो पाएंगे कि देशवासी किसी असाध्य बीमारी से पीड़ित बच्चे के लिए प्रार्थना कर रहे हैं, देशों के बीच शांति के लिए, सुरंग में पानी भर जाने की वजह से उसमें फंसे खनिकों के समूह के लिए देशभर में प्रार्थना की जा रही हैं। खनिकों के बचने के बाद खबर आती है कि वे भी अपने बचाव के लिए प्रार्थना कर रहे थे। निश्चित रूप से, कठिनाई के समय प्रार्थना हमेशा सहायता के लिए उपस्थित रहती है। बेशक मुसीबत में प्रार्थना हमेशा मदद करती है। लेकिन प्रार्थना को अपने जीवन का अखंड और सृजनात्मक हिस्सा बनाने के लिए हम मुसीबत का इंतजार क्यों करें?

 

प्रार्थना के चमत्कारिक परिणाम अखबारों में छपते रहते हैं, जो इस बात का सबूत है कि प्रार्थना प्रभावी होती है। लेकिन प्रार्थना के अन्य प्रभाव भी हैं जैसे बच्चों की छोटी-छोटी प्रार्थनाएं, प्रत्येक दिन भोजन के समय परमात्मा को याद करना, परमात्मा के साथ सप्रेषण की इच्छा से की गई धार्मिक आराध ना। मैंने अपने निजी जीवन में प्रार्थना की शक्ति का अनुभव किया है और मैंने कई लोगों के साथ काम और बातचीत की है जिन्होंने प्रार्थना की मदद का आनंद लिया है। आमतौर पर समस्या यह आती है कि किसी दूसरे को प्रार्थना करना कैसे सिखाया जाए। मुसीबत में फंसे लोगों के लिए तार्किक ढंग से सोचना बहुत मुश्किल होता है। जब सामने वालों की समस्याएं उस पर हावी हो जाएं, तो उसके सुनने-समझने की क्षमता भी कम हो जाती है। उन्हें एक सरल विधि को अपनाने की जरूरत है। ताकि वह उसका पालन कर सकें। कारगर तरीका, जो सरल लेकिन खास हो।

-------

इस पुस्तक की अद्भुत विशेषता

-------

इस पुस्तक की अनूठी खासियत यह है कि यह व्यावहारिक और यथार्थपरक है। इसमें आपको सरल, सहजता से की जाने वाली तकनीक और विधियां बताई गई हैं, जिन्हें आप रोजमर्रा के जीवन में आजमा सकते हैं। मैंने इन साधारण तरीकों को पूरे विश्व में पुरुषों और महिलाओं को सिखाया है। इस पुस्तक की कुछ बातें खासतौर पर आपकी मदद करेंगी। इसमें यह भी बताया गया है कि आप जिस चीज के लिए प्रार्थना करते हैं। अक्सर आपको उसके उल्टे परिणाम क्यों मिलते हैं। विश्व के हजारों लोग पूछते हैं 'ऐसा क्यों होता है कि मैं प्रार्थना पर प्रार्थना करता हूं, लेकिन मुझे उनका जवाब नहीं मिलता?' इस पुस्तक में आपको इसका कारण पता चल जाएगा। अपने अवचेतन मन को प्रभावित करने और सही उत्तर पाने के अनेक तरीके इस पुस्तक को असाधारण और मूल्यवान पुस्तक बनाते हैं। यह पुस्तक मुसीबत के समय में हमेशा आपकी सहायता करेगी।

----

मन का विचार

----

अधिकांश लोगों का सोचना है कि मनुष्य की प्रार्थना का उत्तर उस चीज के कारण मिलता है, जिसमें वह विश्वास करता है लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। उसे जो उत्तर मिलता है, वह उस विश्वास के कारण मिलता है। प्रार्थना का फल तो तब भी मिलता है, जब व्यक्ति का अवचेतन मन उस व्यक्ति की मानसिक तस्वीर या विचार पर प्रतिक्रिया करके उसे हकीकत में बदल देता है। विश्वास का यह नियम दुनिया के सभी धर्मों का गोपनीय सिद्धांत है। यह उनके मनोवैज्ञानिक सत्य का छिपा हुआ कारण है। धार्मिक भिन्नताओं के बावजूद बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम और यहूदी सभी को अपनी प्रार्थनाओं का जवाब इसलिए नहीं मिलता, क्योंकि वे विशेष जाति, धर्म, जुड़ाव, अनुष्ठान समारोह, सूत्र, मरणोपरांत, जादू बलिदान या प्रसाद का भोग लगाते हैं, बल्कि इसलिए मिलता है, क्योंकि विश्वास या मन से स्वीकृति और ग्राह्यता उस पर उन्हें पूर्ण विश्वास है और उसे वे मन में स्वीकार कर चुके हैं।

 

जीवन का नियम विश्वास का नियम है। विश्वास मस्तिष्क का एक विचार ही है। व्यक्ति जैसा सोचता है, महसूस करता और विश्वास करता है, वैसी ही उसके मन, शरीर और परिस्थितियों की स्थिति होती है। आप क्या और क्यों कर रहे हैं? यह जान लेने के बाद आप अवचेतन मन की मदद से ऐसी तकनीक तैयार कर सकते हैं, जो जीवन की सभी अच्छी चीजें दिला सकती है। अनिवार्यः प्रार्थना का जवाब आपके मन की इच्छा को फलीभूत करने के रूप में मिलता है।

-----

इच्छा ही प्रार्थना है

-----

हर व्यक्ति सेहत, खुशी, सुरक्षा, मानसिक शांति और सच्ची अभिव्यक्ति की इच्छा रखता है, लेकिन उनमें कितने मनुष्य इन्हें पा लेते हैं? हाल ही में एक विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ने स्वीकार किया, 'मुझे पता है कि यदि मैं अपने मानसिक स्वरूप को बदल दूं और अपने भावनात्मक जीवन का आयाम बदल दूं, तो मेरा अल्सर फिर नहीं होगा, लेकिन मेरे पास ऐसी कोई तकनीक, प्रतिक्रिया या ऐसा कुछ करने का तरीका नहीं है। मेरा मन मेरी कई समस्याओं पर आगे-पीछे होता रहता है। मैं विचलित, हारा हुआ और नाखुश महसूस करता हूं।" इस प्रोफेसर के मन में संपूर्ण स्वास्थ्य की इच्छा थी। लेकिन उसके पास यह ज्ञान नहीं था कि उसका दिमाग कैसे काम करता है। लेकिन इस ज्ञान से उसने अपनी मनोकामना पूरी कर ली। इस पुस्तक में दिये गए उपचार एवं विधियों का अभ्यास करके वह पूर्ण रूप से स्वस्थ हो गया।

-----

प्रत्येक व्यक्ति में शाश्वत मस्तिष्क अंश है

-----

आपके अवचेतन मन की शक्तियां उस समय भी मौजूद थीं, जब आप या मै पैदा भी नहीं हुए थे। जब कोई चर्च नहीं था, जब विश्व ही नहीं था। जीवन की महान शाश्वत सच्चाइयां और सिद्धांत उस समय भी मौजूद थे, जब कोई धर्म शुरू नहीं हुआ था। मैं आपसे आग्रह करता हूं कि आगे आने वाले अध्याओं में आप इन अद्भुत, जादुई, कायापलट कर देने वाली शक्ति तथा उसकी उपयोगिता को अच्छे से जान लें। यह मानसिक एवं शारीरिक घावों को भरेगी और आपके डरे हुए मन को हौंसला बंधाएगी और आपको गरीबी, हार, परेशानियों, कमियों और हताशा से पूर्ण रूप से मुक्ति दिलाएगी आपको केवल अपने को मानसिक एवं भावनात्मक रूप से उन अच्छाइयों, जिनकी आप चाहत रखते हैं, उन्हें जोड़ना है।

तो चलिए अभी से शुरू करें आज ही, और अपने जीवन में चमत्कार होने दें। इसे तब तक करना जारी रखें, जब तक सूरज न निकल आए और अंधेरा दूर न हो जाए।

---

और दोस्तो ये था आज का चैपटर -

और अब मिलते हैं अगले नए चैपटर के साथ, नई विडियों में,

आप हमेशा खुश रहें, आबाद रहें, स्वस्थ रहें, और आपका धन्यावाद, नमस्कार, जय हिन्द, जय भारत 

------

 

 

 

कैसे यह पुस्तक आपके जीवन में चमत्कार ला सकती है - आपके अवचेतन मन की शक्ति- "Power of your subconscious mind" - Dr. Joseph Murphy - डा. जोसेफ़े मर्फी --- आपके अवचेतन मन की शक्ति - Power of your subconscious mind -- The international bestseller "Power of your subconscious mind" -- Writer : Dr. Joseph Murphy - लेखक : डा. जोसेफ़े मर्फी कैसे यह पुस्तक आपके जीवन में चमत्कार ला सकती है -  आपके अवचेतन मन की शक्ति- "Power of your subconscious mind" - Dr. Joseph Murphy - डा. जोसेफ़े मर्फी  ---  आपके अवचेतन मन की शक्ति - Power of your subconscious mind  --  The international bestseller "Power of your subconscious mind"  --  Writer : Dr. Joseph Murphy - लेखक : डा. जोसेफ़े मर्फी Reviewed by Shiv Rana RCM on जुलाई 30, 2026 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.