recent posts

प्रस्तावना : हर सुबह एक मेंढक निगल लें - सबसे मुश्किल काम, सबसे पहले- "The hardest thing, first" - Eat That Frog! - Brian Tracy - ब्रायन ट्रेसी --- अंतर्राष्ट्रीय बेस्टसेलर - इंटरनेशनल बेस्टसेलर 'ईट दैट फ्रॉग!' का हिंदी अनुवाद --- अनुवाद: डॉ. सुधीर दीक्षित - अंतर्राष्ट्रीय बेस्टसेलर 'ईट दैट फ्रॉग!' का हिंदी अनुवाद --- सबसे मुश्किल काम, सबसे पहले - कम समय में ज़्यादा काम करने और टालमटोल छोड़ने के 21 बेहतरीन तरीके --- Hindi translation of the international bestseller "The hardest thing, first" ---- Hindi translation of international bestseller Eat That Frog! -- 21 Best Ways to Quit Procrastinating -- Writer : Brian Tracy - ब्रायन ट्रेसी

प्रस्तावना : हर सुबह एक मेंढक निगल लें - सबसे मुश्किल काम, सबसे पहले- "The hardest thing, first" - Eat That Frog! - Brian Tracy - ब्रायन ट्रेसी  ---  अंतर्राष्ट्रीय बेस्टसेलर - इंटरनेशनल बेस्टसेलर 'ईट दैट फ्रॉग!' का हिंदी अनुवाद  ---  अनुवाद: डॉ. सुधीर दीक्षित - अंतर्राष्ट्रीय बेस्टसेलर 'ईट दैट फ्रॉग!' का हिंदी अनुवाद  ---  सबसे मुश्किल काम, सबसे पहले - कम समय में ज़्यादा काम करने और टालमटोल छोड़ने के 21 बेहतरीन तरीके  ---  Hindi translation of the international bestseller "The hardest thing, first"  ----  Hindi translation of international bestseller Eat That Frog!  --  21 Best Ways to Quit Procrastinating  --  Writer : Brian Tracy - ब्रायन ट्रेसी

प्रस्तावना : हर सुबह एक मेंढक निगल लें - सबसे मुश्किल काम, सबसे पहले- "The hardest thing, first" - Eat That Frog! - Brian Tracy - ब्रायन ट्रेसी

---

अंतर्राष्ट्रीय बेस्टसेलर - इंटरनेशनल बेस्टसेलर 'ईट दैट फ्रॉग!' का हिंदी अनुवाद

---

अनुवाद: डॉ. सुधीर दीक्षित - अंतर्राष्ट्रीय बेस्टसेलर 'ईट दैट फ्रॉग!' का हिंदी अनुवाद

---

सबसे मुश्किल काम, सबसे पहले - कम समय में ज़्यादा काम करने और टालमटोल छोड़ने के 21 बेहतरीन तरीके

---

Hindi translation of the international bestseller "The hardest thing, first"

----

Hindi translation of international bestseller Eat That Frog!

--

21 Best Ways to Quit Procrastinating

--

Writer : Brian Tracy - ब्रायन ट्रेसी

-----------


www.youtube.com/@shivavoicelibrary

------------------------------------------------

https://www.facebook.com/profile.php?id=61582814052126

------------------------------------------------

https://www.facebook.com/profile.php?id=61585805794623

------------------------------------------------

https://www.instagram.com/shivavoicelibrary/

------------------------------------------------

https://shivabooklibrary.blogspot.com/

-----------

-----

प्रस्तावना : हर सुबह एक मेंढक निगल लें -

---- 

जीने के लिए यह बेहतरीन समय है। अपने लक्ष्य हासिल करने की जितनी ज़्यादा संभावनाएँ और अवसर आज मौजूद हैं, उतने पहले कभी नहीं रहे। शायद मानव जाति के इतिहास में इतने सारे विकल्प कभी मौजूद नहीं रहे, जितने कि आज हैं। सच तो यह है कि आज आप इतनी सारी अच्छी चीजें कर सकते हैं कि विकल्प चुनना मुश्किल हो जाता है। विकल्प चुनने की आपकी क़ाबिलियत इस बात में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है कि आप ज़िंदगी में क्या हासिल करते हैं।

अगर आप भी आज के ज़्यादातर लोगों जैसे हैं, तो आप इस वजह से बड़े तनाव में रहते होंगे कि आपके पास करने के लिए ढेर सारे काम हैं लेकिन समय बहुत कम है। आप अपने काम को पटरी पर लाने के लिए लगातार जूझते रहते हैं, और नए काम और ज़िम्मेदारियाँ समुद्र की लहरों की तरह आपकी तरफ आने लगती हैं। फलस्वरूप आप हर वह चीज़ कभी नहीं कर पाएँगे, जो आपको करनी है। आप कभी हिसाब बराबर नहीं कर पाएँगे। आप हमेशा अपने कुछ, शायद बहुत से, कामों और ज़िम्मेदारियों में पीछे रहेंगे।

------

चुनिंदा होने की ज़रूरत

------

इस वजह से, और शायद पहले से कहीं ज़्यादा, हर पल अपना सबसे महत्वपूर्ण काम चुनने, शुरू करने और अच्छी तरह पूरा करने की काबिलियत आपकी सफलता पर जितना असर डालेगी, उतना कोई अन्य गुण या योग्यता नहीं डालेगी।

जो आम आदमी स्पष्ट प्राथमिकताएँ तय करने और महत्वपूर्ण काम तेज़ी से पूरे करने की आदत डाल लेता है, वह उस जीनियस से बेहतर नज़र आएगा, जो बड़ी लंबी-चौड़ी बातें करता है और अद्भुत योजनाएँ बनाता है, लेकिन असल में करता कुछ नहीं है।

----

मेंढक का अर्थ

----

मार्क ट्वेन ने कहा था कि अगर आप हर सुबह सबसे पहले एक ज़िंदा मेंढक निगल लें, तो आपको दिन भर इस बात की तसल्ली रहेगी कि आपके साथ उस दिन इससे बुरी कोई और चीज़ नहीं हो सकती।

आपका "मेंढक" दरअसल आपका सबसे बड़ा और सबसे महत्वपूर्ण काम है, जिसमें आपके टालमटोल करने की आशंका सबसे ज़्यादा रहती है। यही वह काम है, जिसका आपके जीवन और उस पल के परिणामों पर सबसे सकारात्मक असर पड़ सकता है।

मेंढक निगलने का पहला नियम : अगर आपको दो मेंढक निगलने हों, तो सबसे बदसूरत वाले को पहले निगलें।

 

यानी अगर आपको दो महत्वपूर्ण काम करने हों, तो सबसे बड़े, सबसे मुश्किल और सबसे महत्वपूर्ण काम को पहले करें। खुद को इस तरह अनुशासित कर लें कि आप फ़ौरन काम शुरू कर दें और फिर किसी दूसरी चीज़ में हाथ डालने के बजाय उसी काम में तब तक जुटे रहें, जब तक कि वह पूरा न हो जाए।

इसे अपने लिए एक इम्तिहान मानें। इसे व्यक्तिगत चुनौती की तरह देखें। खुद को आसान काम से शुरुआत करने के लालच में कतई न फँसने दें। अपने आपको लगातार यह याद दिलाते रहें कि आपके सबसे महत्वपूर्ण दैनिक निर्णयों से एक यह है कि आप कौन सा काम तुरंत करेंगे और कौन सा काम बाद में, बशर्ते आपको उसके लिए पर्याप्त वक़्त मिल पाए।

------

मेंढक निगलने का दूसरा नियम :

------

अगर आपको ज़िंदा मेंढक निगलना ही है, तो बैठकर देर तक उसेदेखते रहने से कोई फायदा नहीं होगा। प्रदर्शन और उत्पादकता (प्रोडक्टिविटी) के ऊँचे स्तर पर पहुँचने की कुंजी यह है कि आप सुबह-सुबह ही अपने सबसे बड़े काम से जूझने की आदत डाल लें। कोई भी दूसरा काम करने से पहले "मेंढक निगलने" का नियम बना लें। और हाँ, इस बारे में ज़्यादा सोच-विचार करके अपना कीमती वक़्त बर्बाद न करें।

----

तत्काल कर्म करें

----

दुनिया में, ख़ास तौर पर व्यावसायिक जगत में, आपको तनख्वाह और प्रमोशन, विशिष्ट मापने योग्य परिणामों के लिए ही मिलते हैं। आपको मूल्यवान योगदान मुख्यतः आपसे अपेक्षित सबसे महत्वपूर्ण योगदान के बदले में भुगतान मिलता है।

"अमल में असफलता" (फेल्योर तो एग्जीक्यूट) वर्तमान संगठनों की एक बहुत बड़ी समस्या है। बहुत से लोग गतिविधि और उपलब्धि को एक ही समझ बैठते हैं। वे लगातार बातचीत करते हैं, अंतहीन मीटिंगें करते हैं और अद्भुत योजनाएँ बनाते हैं, लेकिन अंत में कोई भी काम नहीं करता, इसलिए अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाते।

----

सफलता की आदतें डालें

----

ज़िंदगी और कामकाज में आपकी सफलता इस बात से तय होगी कि आपकी समय संबंधी आदतें कैसी हैं। प्राथमिकता तय करने, टालमटोल छोड़ने और अपने सबसे अहम काम में जुटने की आदत एक मानसिक व शारीरिक क़ाबिलियत है। यह आदत अभ्यास और दोहराव से सीखी जा सकती है। बार-बार दोहराकर आप इसे अपने अवचेतन मन में दर्ज कर सकते हैं और अपने व्यवहार का स्थायी हिस्सा बना सकते हैं। एक बार जब आदत पड़ जाती है, तो यह स्वचालित (ऑटोमैटिक) हो जाती है और इसे करना आसान होता है।

महत्वपूर्ण काम शुरू करने और पूरा करने की इस आदत का आपको तात्कालिक और निरंतर लाभ मिलता है। आपकी मानसिक और भावनात्मक संरचना कुछ ऐसी है कि कोई काम पूरा करने के बाद आपको बहुत अच्छा एहसास होता है। आप खुश होते हैं और खुद को किसी विजेता जैसा महसूस करते हैं।

जब भी आप कोई काम पूरा कर लेते हैं, चाहे उसका आकार या महत्व जितना भी हो, तो आप अपने भीतर ऊर्जा, उत्साह और आत्म-गौरव का सैलाब महसूस करते हैं। वह काम जितना ज़्यादा महत्वपूर्ण होता है, आप खुद के और दुनिया के बारे में उतने ही ज़्यादा खुश, आत्मविश्वासी और दमदार महसूस करते हैं।

महत्वपूर्ण काम पूरे होने पर आपके मस्तिष्क में एंडॉर्फिन्स प्रवाहित होने लगते हैं। ये एंडॉर्फिन्स आपको "प्रफुल्लता का उच्च एहसास" देते हैं। काम पूरा करने की कामयाबी से पैदा हुए एंडॉर्फिन्स का यह प्रवाह आपको ज़्यादा सकारात्मक, खुशमिज़ाज, रचनात्मक और आत्मविश्वासी अनुभव कराता है।

-----

अच्छी लत डालें

-----

यहाँ सफलता का एक बहुत महत्वपूर्ण रहस्य बताया जा रहा है। आप दरअसल एंडॉर्फिन्स की "अच्छी लत" डाल सकते हैं। नतीजा यह होगा कि ज़्यादातर वक़्त आपके मन में अधिक स्पष्टता, आत्मविश्वास और सक्षमता की भावनाएँ रहेंगी। जब आप यह लत डाल लेते हैं, तो आप अचेतन स्तर पर अपने जीवन को इस तरह व्यवस्थित कर लेंगे कि आप लगातार पहले से ज़्यादा महत्वपूर्ण काम और प्रोजेक्ट शुरू व पूरे कर रहे होंगे। आपको दरअसल सफलता पाने और योगदान देने की अच्छी लत पड़ जाएगी।

अद्भुत जीवन जीने, सफल कैरियर बनाने और अपने बारे में ज़बर्दस्त महसूस करने की एक कुंजी है महत्वपूर्ण काम शुरू करने व पूरा करने की आदत डालना। जब आप ऐसा कर लेते हैं, तो यह व्यवहार आपके लिए खुद-ब-खुद सहज और स्वाभाविक होता जाएगा। फिर आपको महत्वपूर्ण कामों को अधूरा छोड़ने के बजाय उन्हें पूरा करना ज़्यादा आसान लगने लगेगा।

----

कोई शॉर्टकट नहीं

----

आपको उस आदमी की कहानी याद होगी, जो न्यूयॉर्क की सड़क पर एक संगीतकार को रोककर उससे पूछता है कि वह कारनेगी हॉल तक कैसे पहुँचा। संगीतकार जवाब देता है, "अभ्यास, सिर्फ़ अभ्यास।"

अभ्यास किसी भी योग्यता में माहिर होने की कुंजी है। सौभाग्य से, आपका मस्तिष्क माँसपेशी जैसा होता है। यह इस्तेमाल के साथ ज़्यादा ताक़तवर और सक्षम बनता जाता है। अभ्यास करके आप कोई भी व्यवहार सीख सकते हैं या कोई भी आदत डाल सकते हैं, जिसे आप वांछित या आवश्यक मानते हों।

----

नई आदत डालने के तीन सूत्र

----

एकाग्रता और फ़ोकस करने की आदतें डालने के लिए आपको तीन मुख्य गुणों की ज़रूरत होती है, जिन्हें आसानी से सीखा जा सकता है। ये तीन गुण हैं निर्णय, अनुशासन और संकल्प।

सबसे पहले तो काम पूरा करने की आदत डालने का फ़ैसला करें। दूसरा, जो सिद्धांत आप सीखने जा रहे हैं, उनका बार-बार अभ्यास करने के लिए खुद को तब तक अनुशासित करें, जब तक कि वे स्वचालित न बन जाएँ। और तीसरा, आप जो भी करते हैं, उसमें संकल्प का पुट डालें, जब तक कि आदत न पड़ जाए और यह आपके व्यक्तित्व का स्थायी हिस्सा न बन जाए।

----

जैसे आप बनना चाहते हैं

-----

अपनी कल्पना उस रूप में करें, जैसे आप बनना चाहते हैं - एक ख़ास तरीक़ा अपनाकर आप ज़्यादा उत्पादक, प्रभावी और कार्यकुशल व्यक्ति बनने की दिशा में तेज़ी से तरक्की कर सकते हैं। कर्म-केंद्रित, फटाफट काम निबटाने वाले और एकाग्रचित्त व्यक्ति बनने के पुरस्कारों और लाभों के बारे में लगातार सोचते रहें। अपने बारे में यह धारणा रखें कि आप अपने महत्वपूर्ण काम फ़ौरन और बहुत अच्छी तरह पूरे करते हैं।

अपने बारे में आप जो मानसिक चित्र बनाते हैं, उसका आपके व्यवहार पर बहुत असर होता है। अपनी कल्पनाओं में खुद को एक ऐसे शख्स के रूप में देखें, जैसे आप भविष्य में बनना चाहते हैं। आपकी आत्मछवि मन ही मन खुद को देखने का तरीका काफ़ी हद तक आपके बाहरी प्रदर्शन को तय करती है। बाहरी ज़िंदगी के सभी सुधार भीतरी सुधार -आपके मानसिक चित्रों से शुरू होते हैं।

आपमें नई योग्यताएँ, आदतें और कुशलताएँ सीखने तथा निखारने की लगभग असीमित क्षमता है। जब आप दोहराव और अभ्यास के ज़रिये टालमटोल छोड़ने और अपने सबसे अहम काम फ़ौरन पूरे करने के लिए खुद को प्रशिक्षित कर लेते हैं, तो आप तेज़ी से एक्सीलरेटर दबाकर अपने जीवन और कैरियर के द्रुतगामी राजमार्ग पर पहुँच जाएँगे।

------

और दोस्तो ये था आज का चैपटर -

और अब मिलते हैं अगले नए चैपटर के साथ, नई विडियों में,

आप हमेशा खुश रहें, आबाद रहें, स्वस्थ रहें, और आपका धन्यावाद, नमस्कार, जय हिन्द, जय भारत 

------

 


प्रस्तावना : हर सुबह एक मेंढक निगल लें - सबसे मुश्किल काम, सबसे पहले- "The hardest thing, first" - Eat That Frog! - Brian Tracy - ब्रायन ट्रेसी --- अंतर्राष्ट्रीय बेस्टसेलर - इंटरनेशनल बेस्टसेलर 'ईट दैट फ्रॉग!' का हिंदी अनुवाद --- अनुवाद: डॉ. सुधीर दीक्षित - अंतर्राष्ट्रीय बेस्टसेलर 'ईट दैट फ्रॉग!' का हिंदी अनुवाद --- सबसे मुश्किल काम, सबसे पहले - कम समय में ज़्यादा काम करने और टालमटोल छोड़ने के 21 बेहतरीन तरीके --- Hindi translation of the international bestseller "The hardest thing, first" ---- Hindi translation of international bestseller Eat That Frog! -- 21 Best Ways to Quit Procrastinating -- Writer : Brian Tracy - ब्रायन ट्रेसी प्रस्तावना : हर सुबह एक मेंढक निगल लें - सबसे मुश्किल काम, सबसे पहले- "The hardest thing, first" - Eat That Frog! - Brian Tracy - ब्रायन ट्रेसी  ---  अंतर्राष्ट्रीय बेस्टसेलर - इंटरनेशनल बेस्टसेलर 'ईट दैट फ्रॉग!' का हिंदी अनुवाद  ---  अनुवाद: डॉ. सुधीर दीक्षित - अंतर्राष्ट्रीय बेस्टसेलर 'ईट दैट फ्रॉग!' का हिंदी अनुवाद  ---  सबसे मुश्किल काम, सबसे पहले - कम समय में ज़्यादा काम करने और टालमटोल छोड़ने के 21 बेहतरीन तरीके  ---  Hindi translation of the international bestseller "The hardest thing, first"  ----  Hindi translation of international bestseller Eat That Frog!  --  21 Best Ways to Quit Procrastinating  --  Writer : Brian Tracy - ब्रायन ट्रेसी Reviewed by Shiv Rana RCM on अगस्त 02, 2026 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.