recent posts

जैसी मेहनत, वैसा परिणाम -- जुड़ो जोड़ो जीतो -- नेटवर्क मार्केटिंग - की ऑडियो बुक- #Audio #Book - Dr Ujjwal Patni -

 

https://www.youtube.com/@shivavoicelibrary



जैसी मेहनत, वैसा परिणाम -- जुड़ो जोड़ो जीतो -- नेटवर्क मार्केटिंग -  की ऑडियो बुक-  #Audio #Book - Dr Ujjwal Patni -  

----                                         

जैसी मेहनत, वैसा परिणाम -- जुड़ो जोड़ो जीतो -- नेटवर्क मार्केटिंग -   की ऑडियो बुक-

-------

By : डॉ. उज्जवल पाटनी   - Writer : Dr Ujjwal Patni

-----------

जुड़ो जोड़ो जीतो -- नेटवर्क मार्केटिंग - लोकप्रिय बेस्टसेलर - जुड़ो जोड़ो जीतो

--------

सफल वक्ता  -  सफल व्यक्ति  --    जीत या हार  रहो  तैयार  के लेखक-  डॉ. उज्जवल पाटनी  

-----------

https://www.youtube.com/@shivavoicelibrary

-------------

www.youtube.com/@shivavoicelibrary

------------------------------------------------

https://www.facebook.com/profile.php?id=61582814052126

------------------------------------------------

https://www.facebook.com/profile.php?id=61585805794623

------------------------------------------------

https://www.instagram.com/shivavoicelibrary/

------------------------------------------------

https://shivabooklibrary.blogspot.com/

------------------------------------------------

 

जैसी मेहनत, वैसा परिणाम -

--------

हमारे पूर्वज अक्सर कहा करते थे "जितनी मेहनत करोगे, उतना फल मिलेगा" उनके जमाने में यह बात पूर्ण सत्य होगी, लेकिन वर्तमान समय में यह बात लागू होती नजर नहीं आती।

 

कुछ कार्यक्षेत्रों और व्यवसायों में अथाह मेहनत करके भी लोगों को उचित परिणाम नहीं मिलते, वे आजीविका नहीं चला पाते, अपनी और अपने परिवार की सामान्य आदकदारें पूर्ण नहीं कर पाते, दूसरी ओर अन्य लोग कम या औसत कार्य करके भी शानदार आय प्राप्त करते है। नौकरियों में भी अक्सर देखने में आता है कि मातहत जबरदस्त मेहनत और लगन से कार्य करते है और श्रेय बॉस को मिल जाता है, प्रमोशन और बोनस बॉस को मिल जाता है। यदि कोई जिम्मेदारी किसी को दी जाती है तो उसी टीम के कुछ सदस्य पूर्ण समर्पण से कार्य करते है परंतु दूसरे कुछ सदस्य काम से दूर भागते है परन्तु अफसोस, उपलब्धि सभी सदस्यों में बराबर बँट जाती है। ऐसे में जिन सदस्यों ने पूरी जान लगाकर कार्य किया हो, उन्हें बुरा लगता है। आज भी हमारे देश में 70% सरकारी और अर्धसरकारी संस्थानों में कार्य या गुणवत्ता के आधार पर पदोन्नति नहीं है, समर्पण के आधार पर पुरस्कार नहीं है, ऐसे में मेहनती कार्मिक भी धीरे-धीरे आलसी हो जाते है, उनका जोश ठंडा पड़ जाता है।

 

इन सबके बीच नेटवर्क मार्केटिंग प्रणाली हवा के ठंडे झोके की तरह ताजगी लेकर आती है क्योकि यह प्रणाली आपकी मेहनत, लगन, निष्ठा और समर्पण का पूर्ण पारितोषिक देती है। यहाँ आपकी मेहनत का श्रेय बॉस को नहीं बल्कि आपको मिलता है। आपकी पल-पल की मेहनत आपके खाते में दर्ज होती है, क्योंकि आप स्वयं अपने मालिक होते है।

 

यह एक ऐसा व्यापार है जो आपकी मेहनत को भी रूपयों में बदलता है और आपकी बातों को भी रूपयों में. बदलता है। कब कहाँ किस रूप में कोई व्यक्ति आपके साथ जुड़ जाये और व्यापार को नयी गति दे दे, कोई नहीं कह सकता ।

 

शर्त यह है कि आप काम करें। यदि आप सैद्धांतिक रूप में कार्य करें तो कोई ऐसा कारण नहीं है कि आप मेहनत करें और आपको परिणाम न मिले। यह व्यापार आपका प्रतिदिन मूल्यांकन करता है। आप एक नये व्यक्ति को जोड़िये, आपका लाभ आपके खाते में आ जायेगा, आप एक उत्पाद बेचिये, आपका हिस्सा निश्चित हो जायेगा।

 

एक वैज्ञानिक जो वर्तमान में एक प्रसिद्ध नेटवर्कर है, उन्होने अपनी कहानी मुझे बताई। उन्होने अपनी जिंदगी के 14 साल एक सरकारी प्रयोगशाला में रिसर्च में बिता दिये। इन 14 सालों में उन्होने कई महत्वपूर्ण शोध किये और अंतराष्ट्रीय स्तर के सफल प्रयोग किये। लेकिन अफसोस की बात यह है कि एक भी शोध का श्रेय उन्हें नहीं मिला। सारा कुछ उनके बॉस के खाते में दर्ज हो गया। उनके अंदर आक्रोश पनप चुका था। तब उन्हें किसी ने नेटवर्क अवसर दिखाया। उन्होंने इस व्यापारिक प्रणाली से जुड़ने का निर्णय इसलिये ले लिया कि कम से कम जितनी मेहनत वे करते है, उतना परिणाम तो उनको मिलेगा। कोई और उसका श्रेय छीनकर नहीं ले जा सकता।

 

दोस्तों, यदि आप अपनी कड़ी मेहनत का मूल्यांकन चाहते है, शीघ्र चाहते है तो नेटवर्क प्रणाली एक अच्छा अवसर है।

---------

और दोस्तो ये था आज का चैपटर -

और अब मिलते हैं अगले नए चैपटर के साथ, नई विडियों में,

तब तक आप खुश रहें, आबाद रहें, स्वस्थ रहें, और आपका धन्यावाद, नमस्कार, जय हिन्द, जय भारत  

----

 

 

 

 

 

 

 

जैसी मेहनत, वैसा परिणाम -- जुड़ो जोड़ो जीतो -- नेटवर्क मार्केटिंग - की ऑडियो बुक- #Audio #Book - Dr Ujjwal Patni - जैसी मेहनत, वैसा परिणाम -- जुड़ो जोड़ो जीतो -- नेटवर्क मार्केटिंग -  की ऑडियो बुक-  #Audio #Book - Dr Ujjwal Patni -  Reviewed by Shiv Rana RCM on मई 17, 2026 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.