recent posts

क्या आपका व्यवसाय / रोजगार सुरक्षित है ?-- जुड़ो जोड़ो जीतो -- नेटवर्क मार्केटिंग - की #Audio #Book - Dr Ujjwal Patni -

 

https://www.youtube.com/@shivavoicelibrary

क्या आपका व्यवसाय / रोजगार सुरक्षित है ?--  जुड़ो जोड़ो जीतो -- नेटवर्क मार्केटिंग -  की #Audio #Book - Dr Ujjwal Patni 

----                                         

क्या आपका व्यवसाय / रोजगार सुरक्षित है ?-- जुड़ो जोड़ो जीतो -- नेटवर्क मार्केटिंग -   की ऑडियो बुक-

-------

By : डॉ. उज्जवल पाटनी   - Writer : Dr Ujjwal Patni

-----------

जुड़ो जोड़ो जीतो -- नेटवर्क मार्केटिंग - लोकप्रिय बेस्टसेलर - जुड़ो जोड़ो जीतो

--------

सफल वक्ता  -  सफल व्यक्ति  --    जीत या हार  रहो  तैयार  के लेखक-  डॉ. उज्जवल पाटनी  

-----------

www.youtube.com/@shivavoicelibrary

------------------------------------------------

https://www.facebook.com/profile.php?id=61582814052126

------------------------------------------------

https://www.instagram.com/shivavoicelibrary/

------------------------------------------------

https://shivabooklibrary.blogspot.com/

-------------

क्या आपका व्यवसाय / रोजगार सुरक्षित है ? -

--------

पिछले 20 वर्ष संसार में आर्थिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण थे। तकनीकी क्रांति और वैश्वीकरण ने व्यापार के तौर तरीके बदल दिये। मोबाइल और इंटरनेट ने देशों और महाद्वीपों की सीमाओं को मिटाकर एक समग्र विश्व बना दिया।

 

इस अद्भुत परिवर्तन से कुछ को लाभ हुआ तो कुछ को नुकसान । भारत जैसे विशाल आबादी वाले देश में तकनीकी समृद्धि की वजह से रोजगार कम होने लगे, लाखों लोगों की नौकरियाँ दाँव पर लग गई। क्यों न हो, एक अत्याधुनिक मशीन बहुत से लोगों का कार्य करके समय और धन दोनों को बचाती है।

 

लेकिन इसके कुछ दर्दनाक उदाहरण भी हमारे सामने आये। बीते कुछ दशकों में बहुत सी टेक्सटाइल मिलें बंद हुई और लाखों कार्मिक बेकार हो गये।

 

कोका कोला और पेप्सी जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के आने से भारतीय कंपनियों को या तो उनमें विलय होना पड़ा या वो बंद हो गई।

 

विदेशी उन्नत वाहन निर्माताओं ने देश में प्रवेश किया और कई भारतीय चौपहिया और दुपहिया कंपनियां बंद होने की कगार पर पहुँच गई। एक सामान्य से टैली साफ्टेवेयर ने संस्थानों की गद्दियों से मुनीमों को समय से पहले रिटायर कर दिया। सस्ते मोबाइल फोन और इनकी बेतहाशा बिक्री ने हजारों पब्लिक टेलीफोन बूथों पर ताले लगवा दिये।

 

हर दिन किसी न किसी कार्यक्षेत्र में एक नयी तकनीक आती है, एक नया आविष्कार होता है और उसी के साथ एक पुरानी तकनीक को अलविदा कह दिया जाता है। साथ ही दाँव पर लग जाती है, उस उद्योग से जुड़ी करोड़ों लोगों की तकदीर ।

 

हममें से कोई भी नहीं कह सकता कि बड़ी लागत और मशीनें लगाकर हम जो व्यापार कर रहे हैं, वह कितने दिन चलेगा। हम पूरी ताकत झोंककर जिस उद्योग के साथ अपना भविष्य जोड़ रहे है, उस उद्योग का भविष्य क्या है।

 

सरकारी नीति में एक मामूली सा परिवर्तन करोड़ों लोगों का रोजगार छीनं सकता है। वह रोजगार जिसके दम पर बेटियों की शादी के सपने संजोए जाते है, वह रोजगार जिसके दम पर बच्चों की उच्च शिक्षा की योजनाएं बनती है, वह रोजगार जिसके द्वारा खुद का मकान और एक आरामदेह जीवन की कल्पना की जाती है। सोचिये, वह रोजगार आपका अपना नहीं है, वह तो किसी और के रहमो करम पर है। यदि आपको उसे अचानक बंद करना पड़ जाए तो आप क्या करेंगे, कहाँ जाऐगे। जीवन भर की जमा पूँजी, लागत, मशीनें, कर्ज, उन सबका क्या होगा।

 

यदि आप किसी सरकारी या निजी संस्थान में कार्यरत है तो अनिवार्य सेवानिवृत्ति या ऐच्छिक सेवानिवृत्ति की तलवार आपके सिर पर लटकी रहेगी। सर्वे कहते है कि आज भी भारत के अधिकांश पुराने कारखानों और उद्योगों में आवश्यकता से ज्यादा कार्मिक/श्रमिक है और यदि उद्योगों को जिंदा रहना है तो छंटनी और सेवानिवृत्ति जैसे कदम अनिवार्य रूप से उठाने होगे।

 

इन सबको छोड़ यदि आप अपना कोई व्यापार कर रहे है तो क्या वह व्यापार आपको इतनी आय देता है जिससे आप अपनी आवश्यकताऐं आने वाले वर्षों में पूरा कर पाऐगे, आकस्मिक विपदाओं और जरूरतों के लिये आपके पास पर्यात बैंक बैलेंस होगा। ब्याज की गिनती बिल्कुल मत करना क्योकि दसरे देशों की तरह भारत में भी ब्याज दर ती चली जा रही है। मैं उस दिन को सोचकर आशंकित है, जब बैंकों में पैसा सुरक्षित रखने के लिये हमें शुल्क देना पड़ेगा।

 

यदि आपका व्यापार गलाकाट प्रतिस्पर्धा, घटती मार्जिन के बीच सुरक्षित है, यदि आपकी आय आने वाले वर्षों में लगातार बढ़ने वाली है, यदि आपके पास व्यापार के बाद परिवार के साथ खुशी के क्षण बाँटने के लिये समय बच पाता है तो मेरी नजर में आप बेहद खुशनसीब है।

 

यदि आप भी संशकित है, भविष्य के प्रति चिंतित है, यदि आपने भी खुद के लिये और परिवार के लिये कुछ सपने संजोए है तो नेटवर्क मार्केटिंग से जुड़ने का आकर्षक अवसर आपके सामने खड़ा है।

 

इसमें आपको आम व्यापार के जैसी लागत नहीं लगेगी, इसमें मशीनों की और स्टाफ की भी आवश्यकता नहीं, सिर्फ इस प्रणाली में आपकी आस्था, दृढ़ निश्चय, लगातार प्रयास और जुनून चाहिये।

--

यह सरल या शार्टकट प्रणाली नहीं है,

धन कमाने का कठिन रास्ता है परंतु इसकी खासियत यह है

कि इसके दरवाजे सबके लिये खुले हैं।

सदी की यह क्रांति कैसे आपके सपनों को सच करने का श्रेष्ठ माध्यम बन सकती है, यह जानने के लिये आगे पढ़िये और सुनिए 

---------

और दोस्तो ये था आज का चैपटर -

और अब मिलते हैं अगले नए चैपटर के साथ, नई विडियों में,

तब तक आप खुश रहें, आबाद रहें, स्वस्थ रहें, और आपका धन्यावाद, नमस्कार, जय हिन्द, जय भारत  

----

 

 

 

 

 

 

 

क्या आपका व्यवसाय / रोजगार सुरक्षित है ?-- जुड़ो जोड़ो जीतो -- नेटवर्क मार्केटिंग - की #Audio #Book - Dr Ujjwal Patni - क्या आपका व्यवसाय / रोजगार सुरक्षित है ?-- जुड़ो जोड़ो जीतो -- नेटवर्क मार्केटिंग -  की #Audio #Book - Dr Ujjwal Patni -  Reviewed by Shiv Rana RCM on मई 17, 2026 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.